CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वाराणसी के सबसे चर्चित दालमंडी बाजार को लेकर हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, व्यापारियों में बड़ी राहत!

वाराणसी के सबसे चर्चित दालमंडी बाजार को लेकर हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, व्यापारियों में बड़ी राहत!

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

22 मई 2025 :

Varanasi Dal Mandi News: बीते महीनों से पूर्वांचल का सबसे चर्चित वाराणसी स्थित दालमंडी बाजार सुर्खियों में रहा है. दरअसल सरकार द्वारा निर्धारित एक प्रोजेक्ट के अनुसार काशी विश्वनाथ धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं को एक सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाजार का चौड़ीकरण किया जाना तय किया गया था, जिसकी जद में सैकड़ों दुकानें आने की संभावना थी. अब इस मामले पर हाई कोर्ट का एक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश आया है, जो दालमंडी के स्थानीय व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है.

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन ने कहा कि, ‘हमें न्यायालय पर हमेशा से ही भरोसा रहा है और न्यायालय का एक महत्वपूर्ण आदेश दालमंडी बाजार के संबंध में आया है, जो हमारे लिए एक बड़ी राहत है. इस बाजार के चौड़ीकरण अभियान के संबंध में न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित आधार पर ही अग्रिम निर्णय लिया जा सकेगा. जिसमें व्यापारियों और जिला प्रशासन के बीच आपसी सहमति, दुकान अथवा निर्धारित संपत्ति का उचित मुआवजा, इसके अलावा भूमि अधिग्रहण अधिनियम के अनुसार ही इस मामले में आगे निर्णय लिया जा सकेगा.’

दालमंडी बाजार के चौड़ीकरण अभियान पर रोक

उन्होंने आगे कहा कि, ‘इस पर वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा हाई कोर्ट में एफिडेविट जमा करने की बात कही गई है. यानी स्पष्ट है कि अब दालमंडी बाजार मामले में त्वरित कार्रवाई संभव नहीं है और यह हमारे लिए बड़ी राहत है. हम न्यायालय का शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने हमारी आजीविका और भविष्य के संबंध में एक मील का पत्थर साबित होने वाला निर्णय दिया है.

बीते महीने से वाराणसी में चर्चाओं का दौर तेज था कि किसी भी वक्त वाराणसी के दालमंडी बाजार में चौड़ीकरण अभियान को लेकर बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है. सभी प्रशासनिक और शासन से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया था, ऐसे में व्यापारी भी इस बात को लेकर जिला प्रशासन से लेकर कोर्ट तक चक्कर लगा रहे थे कि कहीं उनके दुकान और घरों पर बुलडोजर ना चल जाए. ऐसे में हाई कोर्ट का यह दिशा निर्देश इन व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है.

Bihar Assembly Polls: कांग्रेस करेगी बीजेपी को टक्कर, आधी से अधिक सीटों पर आमने- सामने मुकाबला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवार घोषित
Bhagalpur Brutality Video: गमछे से बांधकर घसीटा गया युवक, वायरल दृश्य ने झकझोरा शहर
प्रेग्नेंट प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने गला घोंट की हत्या
Goods and Services Tax : केंद्र सरकार या राज्य कौन लेता है GST में छूट का फैसला? जानिए GST काउंसिल में फैसले का पूरा सिस्टम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

Leopard Sightings
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ इलाके में जंगल से…

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?