CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » High Court Notice Chhattisgarh : करंट हादसों से दो मासूमों की मौत पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से जवाब मांगा

High Court Notice Chhattisgarh : करंट हादसों से दो मासूमों की मौत पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से जवाब मांगा

By Newsdesk Admin
23/09/2025
Share
Chhattisgarh High Court Roster
Chhattisgarh High Court Roster

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दो अलग-अलग करंट हादसों में मासूम बच्चों की मौत पर स्वतः संज्ञान (High Court Notice Chhattisgarh) लेकर राज्य सरकार से कड़ी जवाबदेही तय करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने सोमवार को मामले की सुनवाई की। गौरतलब है कि, पहले प्रकाशित दो खबरों– आंगनबाड़ी सेंटर में बच्चे की करंट से मौत और खेत में करंट लगने से बच्ची की मौत के मामलों को कोर्ट ने जनहित याचिका में शामिल किया है।

मुख्य सचिव ने पेश किया हलफनामा

राज्य सरकार की ओर से मुख्य सचिव ने 13 सितम्बर के आदेश के पालन में व्यक्तिगत हलफनामा (High Court Notice Chhattisgarh) कोर्ट में जमा किया। इसमें दोनों घटनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी और अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट दी गई।

कोंडागांव आंगनबाड़ी हादसा

कोंडागांव के पदेली में आंगनबाड़ी केंद्र में करंट से एक मासूम की मौत हुई थी। जांच में पाया गया कि मीटर से आने वाली लाइन चैनल गेट से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते गेट करंटयुक्त हो गया। इस लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को 11 सितम्बर को बर्खास्त कर दिया गया, वहीं पर्यवेक्षक को निलंबित कर दिया गया। मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की सहायता राशि (High Court Notice Chhattisgarh) स्वीकृत की गई है। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत तारों और फिटिंग की जांच कर रिपोर्ट दें।

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही की घटना

गांव करगीकला में एक खेत में करंट लगने से बच्ची की मौत (High Court Notice Chhattisgarh) हुई। जांच में पाया गया कि भूमि मालिक स्वरूप सिंह ध्रुव ने झटका मशीन लगाकर खेत की बाड़ को करंटयुक्त किया था। मशीन खराब होने से एसी करंट का प्रवाह बना रहा और हादसा हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज किया। मृतक की मां को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई।

बिजली कंपनी पर जिम्मेदारी

शासन की ओर से बताया गया कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने पहले भी अवैध कनेक्शन रोकने और दुर्घटनाओं से बचाव (High Court Notice Chhattisgarh) के लिए आदेश दिए थे। अब 17-18 सितम्बर को नए आदेश जारी कर अवैध कनेक्शन रोकने, एफआईआर दर्ज करने और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की कार्रवाई की गई है।

हाई कोर्ट के निर्देश

कोर्ट ने दोनों हादसों को गंभीर लापरवाही मानते हुए राज्य सरकार और बिजली कंपनी को भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने (High Court Notice Chhattisgarh) के निर्देश दिए। अगली सुनवाई 7 नवम्बर 2025 को होगी।

Major success in Operation Aghaat: 300 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.86 करोड़ की जब्ती
Korba Biryani Center Fire : कोरबा में बिरयानी सेंटर में भीषण आग, सिलेंडर हटे तो टली बड़ी दुर्घटना
Electricity Bill News: 11 सितंबर से कटेगा कनेक्शन, सरकारी विभागों में छाएगा अंधेरा
Vande Mataram Controversy : दो छंदों पर कांग्रेस घिरी, अमित शाह बोले- ‘बंटवारे की गलती फिर दोहरा रही’
Government Fund Fraud Mungeli: बैंक कर्मचारी ने सरकारी खाते से उड़ाए 26.87 लाख, ID दुरुपयोग से खुला राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?