CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » High Court Payment : करोड़ों के भुगतान पर हाई कोर्ट की सख्ती, अब होगी शत-प्रतिशत गुणवत्ता जांच

High Court Payment : करोड़ों के भुगतान पर हाई कोर्ट की सख्ती, अब होगी शत-प्रतिशत गुणवत्ता जांच

By Newsdesk Admin
21/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 जनवरी। उच्च न्यायालय भवन, जजेस बंगलों तथा बोदरी स्थित आवासीय परिसर में कराए गए मरम्मत और संधारण कार्यों के करोड़ों रुपये के भुगतान पर रायपुर मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक अधीक्षण अभियंता द्वारा इन कार्यों की गुणवत्ता और मात्रा की शत-प्रतिशत जांच (High Court Payment) कर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जाती, तब तक अंतिम देयकों का भुगतान नहीं किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर से जारी पत्र के अनुसार, बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के कार्यपालन अभियंता द्वारा सात अलग-अलग कार्यों के भुगतान के लिए ऑनलाइन आवंटन की मांग की गई थी। ये सभी कार्य उच्च न्यायालय के मुख्य भवन, जजेस बंगलों और बोदरी स्थित आवासीय परिसरों के वार्षिक संधारण एवं मरम्मत से संबंधित हैं। मुख्यालय स्तर पर इन सभी देयकों को रोकते हुए पहले High Court Payment से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता जांच अनिवार्य कर दी गई है।

प्रमुख अभियंता ने अधीक्षण अभियंता, बिलासपुर को निर्देशित किया है कि वे स्वयं सभी कार्यों की स्थल पर जाकर जांच करें और कार्य की गुणवत्ता, मात्रा एवं मानकों की पुष्टि के बाद ही संतोषजनक प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। रिपोर्ट मिलने के पश्चात ही कार्यपालन अभियंता को भुगतान की अनुमति दी जाएगी। स्पष्ट है कि इस निर्णय के बाद High Court Payment से जुड़े सभी मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

प्रमुख अभियंता कार्यालय ने यह भी संकेत दिया है कि यदि जांच के दौरान किसी भी कार्य में गुणवत्ता से समझौता पाया गया, तो संबंधित एजेंसियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, हाल के वर्षों में संधारण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह कदम High Court Payment प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाएगा।

इन सात कार्यों की होगी शत-प्रतिशत गुणवत्ता जांच

0- शहरी क्षेत्र के जजेस बंगलों एवं चांदनी अपार्टमेंट में वार्षिक मरम्मत व रखरखाव के लिए 30.04 लाख रुपये के भुगतान का प्रस्ताव, जिसकी High Court Payment से पहले जांच होगी।

0- उच्च न्यायालय आवासीय परिसर बोदरी, सेक्टर-1 में वार्षिक संधारण एवं मरम्मत कार्य के लिए 23.74 लाख रुपये का देयक लंबित।

0- जजेस बंगलों एवं अन्य महत्वपूर्ण भवनों में विशेष मरम्मत एवं संधारण कार्यों के लिए 3.92 लाख रुपये का भुगतान प्रस्ताव।

0- सत्र 2025-26 में उच्च न्यायालय मुख्य भवन व परिसर के अन्य भवनों में संधारण कार्यों के लिए 23.07 लाख रुपये का आवंटन प्रस्तावित।

0- हाई कोर्ट मुख्य भवन बोदरी में वार्षिक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के लिए 61.38 लाख रुपये का High Court Payment फिलहाल रोका गया।

0- हाई कोर्ट परिसर बोदरी में कराए गए अत्यंत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण कार्यों के लिए 38.96 लाख रुपये का देयक प्रस्तुत।

0- हाई कोर्ट परिसर बोदरी स्थित अन्य महत्वपूर्ण भवनों में वार्षिक मरम्मत व रखरखाव कार्यों के लिए 56.67 लाख रुपये का भुगतान जांच के बाद किया जाएगा।

Khelo India Tribal Games: अनुष्का की वापसी ने बदली तस्वीर, 3 महीने में 4 सिल्वर से छत्तीसगढ़ का जलवा
Marriage with aunt’s daughter declared invalid : फिर भी महिला को मिलेगा गुजारा भत्ता
Hidma Encounter Sukma : टॉप नक्सल कमांडर हिडमा का पत्नी सहित खात्मा,एनकाउंटर में कुल 6 नक्सली ढेर
BSP Scrap Theft Case : बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड के लॉकर से करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज और गहने बरामद
Gaudham Yojana Controversy: गौधाम योजना पर कांग्रेस का हमला, कहा—घोषणाएं ज्यादा, सड़कों पर अब भी भटक रहा पशुधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi
Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi : नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि से तेज होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?