CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, ट्रैफिक चालान के केस सुनने खोले जाएंगे वर्चुअल कोर्ट

हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, ट्रैफिक चालान के केस सुनने खोले जाएंगे वर्चुअल कोर्ट

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जून। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ट्रैफिक चालान मामलों की सुनवाई को आसान और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के पांचों संभागों बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा में वर्चुअल कोर्ट की शुरुआत की जा रही है। इन वर्चुअल कोर्ट में सुनवाई की जिम्मेदारी संबंधित जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजेएम को सौंपी गई है।

Contents
  • इस तरह काम करेगा वर्चुअल कोर्ट
  • जनता को मिलेगा बड़ा फायदा

हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर के हस्ताक्षर से मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक बस्तर संभाग की वर्चुअल कोर्ट जगदलपुर में संचालित होगी, जो बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, सुकमा आदि जिलों के चालान मामलों की सुनवाई करेगी। इसी तरह बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और अंबिकापुर में स्थापित कोर्ट अपने-अपने संभागीय जिलों को कवर करेंगी।

इस व्यवस्था से वाहन चालकों को अब कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऑनलाइन माध्यम से ही चालान की जानकारी, सुनवाई और भुगतान संभव होगा। इससे समय की बचत होगी और कोर्ट पर बोझ भी कम होगा।

यह पहल छत्तीसगढ़ में न्यायिक प्रणाली के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आम जनता को न्याय तक आसान और तेज पहुंच दिलाने की दिशा में यह एक कारगर पहल होगी।

इस तरह काम करेगा वर्चुअल कोर्ट

इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित किया जाएगा। वाहन चालक अपने चालान की जानकारी संबंधित पोर्टल या एप पर प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद वे ई-हियरिंग के माध्यम से जुड़कर या सीधे ऑनलाइन सुनवाई के जरिए केस निपटा सकते हैं।

जनता को मिलेगा बड़ा फायदा

वर्चुअल कोर्ट की यह पहल न्याय प्रक्रिया को आम लोगों के लिए और अधिक सुलभ बनाएगी। ट्रैफिक से जुड़े छोटे-छोटे मामलों में अब लोगों को दिनभर की छुट्टी लेकर कोर्ट नहीं जाना होगा। विशेषकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

बिलासपुर संभाग में सीजेएम की कोर्ट में बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सारागढ़-बिलाईगढ़ के ट्रैफिक चालान के केस सुने जाएंगे।
Raipur HSRP Camera Project: रायपुर में लगेंगे 184 हाईटेक स्कैनिंग कैमरे, अब तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वाले होंगे पकड़ में
कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर आज, कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शुरू, सचिन पायलट की प्रदेश के नेताओं से चर्चा जारी
Lucknow Girl Kidnapping Case: लिफ्ट के बहाने हुआ अपहरण, चार दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप – वारदात में युवती की भूमिका ने चौंकाया
Raipur School Student Murder : चाकू मारकर हत्या, साथी छात्र ने उतारा मौत के घाट
दिनदहाड़े लूट: बैंक से लौट रही महिला को नकाबपोश बदमाशों ने लूटा, वारदात सीसीटीवी में कैद..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh News
Raigarh News : रायगढ़ में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल उठाने पहुंचे रवि भगत हिरासत में, पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद

लैलूंगा ब्लॉक में सरस्वती साइकिल योजना के तहत…

Parole Absconding
Parole Absconding : पैरोल पर छूटा हत्या का दोषी 6 साल बाद गिरफ्तार: कोरबा में ठेका कंपनी में कर रहा था नौकरी, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

Korba News के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी…

Korba River Accident
Korba River Accident : मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबकर मौत, बेटे ने बचाने की पूरी कोशिश की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Korba News के तहत कोरबा जिले से दर्दनाक…

Bastar Rain Alert
Bastar Rain Alert : बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर, बस्तर में लगातार बारिश, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

Bastar Rain Alert के बीच बस्तर संभाग में…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर में दुकानों की ब्रांडिंग पर नई सख्ती, बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर 50 हजार तक जुर्माना

अब दुकानों की ब्रांडिंग और आउटडोर विज्ञापनों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?