CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधायकजी का High Voltage ड्रामा, छापा मारने पहुंची ED को कहा – “सास की मौत नहीं होगी इसकी गारंटी दीजिए”

विधायकजी का High Voltage ड्रामा, छापा मारने पहुंची ED को कहा – “सास की मौत नहीं होगी इसकी गारंटी दीजिए”

By Newsdesk Admin
02/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 2 सितंबर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम छापामारी के लिए आज सुबह दिल्ली के आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची है। अमानतुल्लाह ने शुरुआत में ईडी की टीम को घर के भीतर दाखिल नहीं होने दिया इसको लेकर काफी हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। जिसके बाद ईडी की टीम ने दिल्ली पुलिस को मौके पर बुलाया।

मौके पर पहुंचे जामिया नगर पुलिस थाना के एसएचओ ने विधायक को समझाने की काफी कोशिश की। उन्होंने अमानतुल्लाह को पूछताछ में सहयोग करने के लिए कहा। एसएचओ ने कहा कि अगर ईडी की टीम को घर के अंदर नहीं आने दे रहे हैं तो वे खुद बाहर आ जाएं और पूछताछ में सहयोग करें।

इस दौरान विधायक ने दिल्ली पुलिस के अफसरों से गांरटी मांगी कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो उनकी कैंसर ग्रस्त सास की मौत नहीं होगी। उन्होंने कहा क्या आप इस बात की जिम्मेदारी ले रहे हैं कि अगर मुझे गिरफ्तार करगें तो मेरी सास को कुछ नहीं होगा। आप जिम्मेदारी लीजिए कि अगर मेरी सास की मौत हुई तो आपकी जिम्मेदारी होगी।

इससे पहले सुबह अमानतुल्लाह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर कर कहा, अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पर पहुंच चुकी है। मुझे और आम आदमी पार्टी नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा। ईमानदारी से अवाम की खिदमत करना गुनाह है? आखिर ये तानाशाही कब तक?

क्या है मामला?

ईडी दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच कर रही है। इस जांच के घेरे में आप विधायक अमानतुल्लाह भी हैं। आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने फंड का गलत इस्तेमाल किया और 32 लोगों की अवैध रूप से भर्ती की। इसके साथ ही उन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को किराए पर दिया।

दिल्ली वक्फ बोर्ड में की गई भर्ती के खिलाफ वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ ने बयान जारी कर बोर्ड में भर्तियो को अवैध बताया था , मामले की जांच के दौरान विधायक के करीबियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में कैश भी बरामद किया गया था ।

शहर के कृष्णा पब्लिक स्कूल में बच्चों को 3 दिन की छुट्टी देकर कैंपस में शादी समारोह के आयोजन का मामला गरमाया, वीर विद्यार्थी परिषद की शिकायत बाद DEO करेंगे जांच, DPI को देंगे रिपोर्ट
शराब घोटाला: 2100 करोड़ के घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 28 आबकारी अधिकारी कोर्ट में तलब
उपचुनाव में AAP का डबल धमाका: केजरीवाल बोले- ‘गुजरात में 30 साल का कुशासन खत्म, जनता बदलाव चाहती है!
Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर
Bilaspur Railway : 14 जनवरी तक रद्द रहेगी टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से रेल संचालन प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NSUI President Fraud Allegation
NSUI President Fraud Allegation : NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, नौकरी और कारोबार दिलाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर रायपुर…

Sub Engineer Suspension
Sub Engineer Suspension : कोरबा में DMF के निर्माण कार्यों में बड़ी अनियमितता, 8 MM की जगह 6 MM सरिया लगाने पर सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश

कोरबा जिले में डीएमएफ (जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास)…

Raigarh Elephant Terror
Raigarh Elephant Terror : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 21 किसानों की धान की फसल रौंदी, बस्ती में घुसकर मकान भी तोड़ा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का…

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : BSP में लोहा चोरी को लेकर बैज का सरकार पर हमला, बोले- सीएम हाउस तक जुड़े हैं तार

BSP Iron Theft Case : मामले में गिरफ्तार…

Congress Campaign
Congress Campaign : जांजगीर-चांपा में महंगाई और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का अभियान

Congress Campaign :संगठन को मजबूत करने के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?