CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान समर्थक बयान की हो जांच… पहलगाम हमले पर नरेश टिकैत के बयान के खिलाफ भारतीय किसान संघ

पाकिस्तान समर्थक बयान की हो जांच… पहलगाम हमले पर नरेश टिकैत के बयान के खिलाफ भारतीय किसान संघ

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

सीजी भास्कर 29 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में भयावह आतंकी हमले के बाद देश ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं. सरकार ने सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है. सरकार के इस कदम को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत के भाई नरेश टिकैत ने कहा कि सिंधु जल संधि को रद्द करना ठीक नहीं है.इसी के बाद अब नरेश टिकैत के बयान पर सियासत छिड़ गई है. देश के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्रा ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, भारतीय किसान यूनियन के नेताओं का बयान देशविरोधी ताकतों का समर्थन है.

साथ ही उन्होंने इस बयान की निंदा की.नरेश टिकैत के खिलाफ संघमिश्रा ने सरकार से अपील की के नरेश टिकैत के पाकिस्तान समर्थित बयानों की सरकार जांच करें. मिश्रा ने कहा, राष्ट्र हित सर्वोपरि का भाव ही हमारी प्रधानता है. मिश्रा ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि किसके इशारे पर इस तरह के पाकिस्तान के समर्थन वाले बयान इनकी तरफ से दिए जा रहे हैं.साथ ही उन्होंने कहा, किसान के नाम पर घोर राजनैतिक आंदोलन चलाने वाले आंदोलन जीवियों के आकाओं की पहचान कर देश की सरकारों की तरफ से कड़ी कार्यवाही न करना भी गंभीर मामला है. इसलिए इन लोगों का खुलेआम देश विरोधी ताकतों का मुखौटा बनना आम बात हो गई है.Naresh Tikait (1)पाकिस्तान समर्थक बयान की हो जांचमिश्रा ने कहा कि ऐसे बयानों से आतंकवादियों व देश विरोधी शक्तियों को ताकत मिलती है.

देश के दुश्मनों को जड़ से खत्म कर देना ही इस समस्या का हल है. उन्होंने कहा कि इन तथाकथित नेताओं के बयान का भारत का किसान विरोध करेगा. मिश्रा ने किसान आंदोलन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, किसान आंदोलन के नाम से जो घटनाक्रम देश के सामने आया था उससे इन तथाकथित किसान नेताओं के चेहरे उजागर हुए हैं.साथ ही उन्होंने किसान संघ की मांग भी रखी. उन्होंने कहा, भारतीय किसान संघ की मांग है कि सरकार इन देश विरोधी ताकतों के समर्थित बयान जीवियों की जांच कर कार्यवाही करें,

जिससे इन लोगों में भी देश हित और राष्ट्र हित सर्वोपरि का भाव जागृत हो सके.पहलगाम में हुआ अटैकजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान की तरफ से भयानक हमला किया गया. इस हमले में आतंकवादियों ने निहत्थे टूरिस्ट को निशाना बनाया. 26 टूरिस्ट की इस में मौत हुई जिसमें 2 विदेशी पर्यटक भी शामिल थे. इस अटैक के बाद से ही भारत अलर्ट हो गया और आतंकवाद का सफाया करने का काम तेज कर दिया गया है. इसी के चलते पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को रद्द करने का फैसला भी लिया गया है.

Magh Month Spiritual Significance: कल से शुरू माघ मास, मोक्ष का महीना क्यों माना जाता है?
Mona Singh Role Reversal: आमिर खान की ‘मां’ से ‘खूंखार बेटी’ तक, 3 साल में पलटा पूरा खेल
क्या इसलिए बाबा सिद्दीकी की लॉरेंस गैंग ने की हत्या…? ‘भाईजान’ के करीबियों को किया जा रहा टारगेट
शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 164 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी मजबूती
New picture of changing Bastar : रावघाट पहुंची पहली ट्रेन, पूर्व नक्सलियों ने भी किया सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?