CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » HIV Privacy Violation : एचआइवी पाजिटिव की पहचान उजागर करने को लेकर छग सरकार पर दो लाख जुर्माना

HIV Privacy Violation : एचआइवी पाजिटिव की पहचान उजागर करने को लेकर छग सरकार पर दो लाख जुर्माना

By Newsdesk Admin
17/10/2025
Share
HIV Privacy Violation
HIV Privacy Violation

रायपुर के शासकीय आंबेडकर अस्पताल का मामला, हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

कहा, एचआइवी पाजिटिव की पहचान उजागर करना अमानवीय व असंवेदनशील कृत्य

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रायपुर के शासकीय आंबेडकर अस्पताल में नवजात शिशु के सीने के पास ‘इसकी मां एचआइवी पाजिटिव है’ लिखी तख्ती लगाने की घटना को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने इसे (HIV Privacy Violation) अमानवीय और असंवेदनशील कृत्य बताते हुए राज्य सरकार को नवजात के माता-पिता को दो लाख रुपये का मुआवजा चार सप्ताह के भीतर देने का आदेश दिया है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति विभु दत्त गुरु की खंडपीठ ने मंगलवार को दिया।

अस्पताल में 10 अक्टूबर को नवजात के सीने के पास तख्ती लगाई गई थी। यह देखकर उसके पिता और स्वजन भावुक हो उठे थे। विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों पर समाचार सामने आने के बाद हाई कोर्ट (HIV Privacy Violation) ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और मुख्य सचिव को जांच कर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था। मुख्य सचिव ने 14 अक्टूबर को हलफनामा प्रस्तुत किया।

राज्य सरकार ने बताया कि एचआइवी/एड्स (प्रीवेंशन एंड कंट्रोल) एक्ट के प्रविधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि किसी भी सरकारी अस्पताल द्वारा (HIV Privacy Violation) मरीज की पहचान और उसकी बीमारी सार्वजनिक करना न केवल निजता का उल्लंघन है बल्कि गरिमा के अधिकार का भी हनन है, जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत संरक्षित है।

अदालत ने टिप्पणी की कि ऐसी घटनाएं स्वास्थ्य संस्थानों (HIV Privacy Violation) के प्रति जनता का विश्वास कम करती हैं और एचआइवी पीड़ितों के प्रति समाज में फैले भेदभाव को बढ़ावा देती हैं। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि राज्य की यह जिम्मेदारी बनती है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और मरीजों की गोपनीयता की हर हाल में रक्षा की जाए।

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि (HIV Privacy Violation) के समान मामलों में दोषियों की जवाबदेही तय की जाए और स्वास्थ्य कर्मियों को एचआइवी से जुड़ी संवेदनशीलता और मानवाधिकारों के प्रति प्रशिक्षण दिया जाए।

रायपुर में आज फाइट नाइट दंगल, MP vs CG बॉक्सर्स आमने-सामने
Dharsiwa Minor Case : नाबालिग से गैंगरेप के आरोप पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने दिया 12 घंटे का अल्टीमेटम
Raigarh Power Cut Today: खुले तार हटाने का काम तेज, 11 इलाकों में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी
MorDhwaj Arang Mahotsav : भव्य समापन के साथ इतिहास रचा, मुख्यमंत्री ने विकास से जुड़ी अहम घोषणाएं कीं
प्रेमी दूसरी लड़की से करता था बात, राज खुला तो Girlfriend ने कर लिया Suicide, प्रेमी ने खेत में दफना कर ऊपर से लगाया धान का रोपा, जीजा के घर से गायब थी लड़की, 5 महीने बाद खुला राज, खोदने पर निकला कंकाल, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case :विभाग की ओर से…

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

Kanker Waterlogging
Kanker Waterlogging : जलभराव का जायजा लेने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Kanker Waterlogging : सांसद ने लोगों से यातायात…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : महिला कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, लगातार 5वीं बार मिला मेडल

Asian Games 2026 : महिला कबड्डी के गोल्ड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?