CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Human Trafficking : काम का झांसा देकर युवती को बेचने की कोशिश, सतर्कता से पहुंची पुलिस तक

Human Trafficking : काम का झांसा देकर युवती को बेचने की कोशिश, सतर्कता से पहुंची पुलिस तक

By Newsdesk Admin
03/12/2025
Share
Human Trafficking
Human Trafficking

सीजी भास्कर, 3 दिसंबर। लखनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी का एक गंभीर प्रकरण सामने आया है। 18 वर्षीय युवती को रोजगार दिलाने का झांसा देकर मध्यप्रदेश के उज्जैन ले जाकर ऊंची रकम में बेचने की कोशिश की गई। युवती की सतर्कता और साहस के चलते मामला उजागर हुआ और पुलिस (Human Trafficking) तक पहुंच सका। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पीड़िता ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम सिंगीटाना निवासी धनी कुजूर से उसका परिचय था और दोनों मोबाइल फोन पर बात भी करते थे। पीड़िता के अनुसार धनी कुजूर उसे अंबिकापुर में काम दिलाने के बहाने मोटरसाइकिल से अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास गोरसीडबरा ले गया, जहां उसके तीन साथी अलका उरांव, नितेश और अशोक पहले से मौजूद थे।

पीड़िता के मुताबिक अलका उरांव ने उसका सोने का नथिया, चांदी का चैन और कपड़े रख लिए, जबकि मोबाइल फोन और सिम अशोक ने अपने पास रख लिया। रात में चारों आरोपित युवती को ट्रेन से उज्जैन ले गए। वहां पहुंचकर धनी कुजूर, नितेश और अलका उरांव लौट आए और युवती को अशोक के साथ अकेला छोड़ दिया गया। पीड़िता के अनुसार उसे कमरे में बंद कर बाहर जाने और बातचीत करने पर रोक लगा दी गई।

जब युवती ने घर जाने की बात कही तो अशोक ने बताया कि उसे ढाई लाख रुपये में बेच दिया गया है और वह यहीं रहेगी। करीब एक सप्ताह बाद उसे दूसरी जगह ले जाया जा रहा था, तभी उसने शोर मचाया। स्थानीय लोगों की मदद से उज्जैन पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित बरामद कर सखी सेंटर में रखा गया। दो दिन बाद स्वजन उज्जैन पहुंचे और पुलिस के सहयोग से उसे घर लेकर आए।

पीड़िता की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने धनी कुजूर, अलका उरांव, नितेश और अशोक के खिलाफ धारा 143(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस (Human Trafficking) पूरे मामले की कड़ियों को जोड़कर आगे कार्रवाई कर रही है।

बम से लेकर तमंचा बनाने में एक्सपर्ट…बैटरी रिक्शा चलाने वाला अब्दुल कैसे बना आतंकी?
सड़क नहीं तो दुल्हन नहीं! मैनपुरी के इस गांव में 100 से ज्यादा युवा कुंवारे
UPSC Answer Key : UPSC का नया नियम: अब हर सवाल पर तुरंत मिलेगी पारदर्शिता, अंतरिम Answer Key होगी जारी
अस्पताल की लापरवाही से गई ‘भाबीजी घर पर हैं’ शो के राइटर की जान, एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का आरोप
भैया इ तो गजबे हो गया…..गाड़ी गायब करने वाले जादूगर की खुद की गाड़ी हो गई थी चोरी, 12 साल बाद कंपनी को क्लेम देने का आदेश, तब तक वो महान जादूगर ही नहीं रहे…जी हां हम बात कर रहे थे ग्रेट मेजीशियन ओपी शर्मा की…..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?