CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कभी PAK नहीं जाऊंगा…’, पाकिस्तान की हालत देख डरा कीवी क्रिकेटर, बांग्लादेशी खिलाड़ी रिशाद हुसैन ने सुनाई पूरी कहानी

कभी PAK नहीं जाऊंगा…’, पाकिस्तान की हालत देख डरा कीवी क्रिकेटर, बांग्लादेशी खिलाड़ी रिशाद हुसैन ने सुनाई पूरी कहानी

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर 11 मई भारत-PAK के बीच तनाव के चलते पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बाकी 8 मैचों को दुबई में कराना चाहता था, लेकिन उसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने झटका दे दिया. अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मेजबानी की मंजूरी देने से मना कर दिया. इसके बाद तो पीसीबी के पास टूर्नामेंट को स्थगित करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था.अब पाकिस्तान नहीं जाने चाहते डेरिल मिचेलटूर्नामेंट स्थगित होने के चलते पाकिस्तान सुपर लीग में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों को पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ले जाया गया,

जहां से उन्होंने अपने-अपने देश के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ीं. दुबई पहुंचने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर रिशाद हुसैन ने कहा कि वो पाकिस्तान से लौटकर राहत महसूस कर रहे है. लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा रहे रिशाद ने कहा जिस हवाई अड्डे से उनका चार्टर्ड विमान भरा था, उस पर 20 मिनट बाद ही मिसाइल अटैक हुआ था.रिशाद हुसैन ने क्रिकबज से कहा, ‘दुबई पहुंचने के बाद पता लगा कि हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही वहां मिसाइल हमला हुआ था. यह खबर डरावनी और दुखद थी. दुबई पहुंचने के बाद हम राहत महसूस कर रहे हैं. मेरे परिवार ने कई रातें बिना सोए बिताईं. जब भी मैं खेलने जाता हूं, तो मेरा परिवार मेरे लिए चिंतित रहता है, चाहे स्थिति सही हो या नहीं. जब उन्होंने पाकिस्तान के बारे में समाचार सुना कि जगह-जगह बम विस्फोट और मिसाइल हमले हो रहे हैं, तो वे स्वाभाविक तौर पर तनाव में आ गए.’न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेरिल मिचेल तो अब दोबारा पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं. मिचेल भी पीएसएल 2025 में लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा रहे.

रिशाद हुसैन कहते हैं, ‘सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, कुशल परेरा, डेविड वीसे, टॉम करन… सभी बहुत डरे हुए थे. दुबई में उतरते ही डेरिल मिचेल ने मुझसे कहा कि वह फिर कभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे, खासकर इस तरह के हालात में. वे सभी डरे हुए थे.’बच्चे की तरह रोने लगे थे टॉम करन…इंग्लिश क्रिकेटर टॉम कुरेन की दुर्दशा को याद करते हुए रिशाद हुसैन ने कहा, ‘टॉम करन एयरपोर्ट पर गए, लेकिन सुना कि वो बंद हो गया है. फिर वो एक छोटे बच्चे की तरह रोने लगे. उन्हें संभालने के लिए दो या तीन लोगों की जरूरत पड़ी.’लेग-स्पिनर रिशाद हुसैन और तेज गेंदबाज नाहिद राणा पीएसएल 2025 में भाग लेने वाले दो बांग्लादेशी खिलाड़ी थे. रिशाद लाहौर कलंदर्स और नाहिद पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे थे. रिशाद ने कहा, ‘नाहिद राणा बहुत शांत थे, शायद तनाव के कारण.

मैं उनसे लगातार कहता रहा कि वो टेंशन ना लें, हमें कुछ नहीं होगा. हम सुरक्षित दुबई पहुंच गए.’बता दें कि भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला करते हुए रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर भी ड्रोन अटैक क‍िया था. इस स्टेडियम में (8 मई) को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच खेला जाना था, जिसमें पेशावर और कराची की टीमें आमने-सामने होने वाली थीं. भारत के जवाबी हमले के बाद ही पीएसएल को पाकिस्तान से बाहर आयोजित करने का फैसला किया गया था. हालांकि उस फैसले को चंद घंटे में बदलना पड़ा.

पीएसएल 2025 की शुरुआत इस बार 11 अप्रैल को हुई थी. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी के बाद PSL का ड्राफ्ट हुआ था, ताकि उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके जो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. ऐसे में डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन और केन विलियमसन जैसे धुरंधर खिलाड़ियों ने पीएसएल का रुख किया. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ये खिलाड़ी बिक नहीं पाए थे.

Disha College Raipur : इंटर-क्लास क्रिकेट मुकाबले में BALLB 2nd Year की दमदार जीत, LLB Final Year को 8 रन से हराया
Ashes Blow : पैट कमिंस की चोट से ऑस्ट्रेलिया सकते में, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर
Kiran Pisda Football : जनजातीय मिट्टी से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक पहुंची किरण पिस्दा की प्रेरक कहानी
Action taken against Jamieson’s aggressive celebration : बीसीसीआई ने दी चेतावनी और डिमेरिट पॉइंट
Yash Dayal Rape Case : क्रिकेटर यश दयाल पर एक और युवती का आरोप, जयपुर में दर्ज हुआ दूसरा दुष्कर्म मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh monsoon update
Chhattisgarh monsoon update : फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh monsoon update

Ranbir Kapoor Eye Infection
Ranbir Kapoor Eye Infection : रामायण के भव्य ट्रेलर से पहले रणबीर कपूर की बढ़ी परेशानी, बेटी से फैला आंखों का संक्रमण

फिल्म रामायण का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के…

Kieron Pollard
Kieron Pollard : कायरन पोलार्ड ने रचा नया इतिहास, अब टूट सकता है सबसे ज्यादा छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में एक और बड़ा कीर्तिमान दर्ज…

Retired Police Officer
Retired Police Officer : बिलासपुर में सेवानिवृत्त थाना प्रभारी ने उठाया आत्मघाती कदम, घर के भीतर मिला शव

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। बिलासपुर के सरकंडा इलाके…

VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत
VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : ग्रामीण विकास मंत्रालय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?