CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘काश मैं भी मारा जाता’, ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 14 लोगों की मौत पर फूट-फूटकर रोया आतंकी मसूद अजहर

‘काश मैं भी मारा जाता’, ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 14 लोगों की मौत पर फूट-फूटकर रोया आतंकी मसूद अजहर

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share

07 मई 2025 :

Terrorist Masood Azhar Family Killed: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी अड्डों को मिट्टी में मिला दिया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई इस कार्रवाई में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग भी मारे गए हैं. आतंकी मसूद अजहर ने चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि दिल करता है कि काश मैं भी इस हमले में मर जाता.

पाकिस्तान के बहावलपुर में भारतीय हवाई हमलों में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर की बहन भी मारी गई है. घोषित आतंकवादी के रिश्तेदार भी हमलों में मारे गए. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में आतंकवादी शिविरों पर हमला किया. अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में 4 और पीओके में 5 ठिकानों पर हमला किया गया.

मसूद अजहर के परिवार को आज ही दफनाया जाएगा

जैश-ए-मोहम्मद ने बयान जारी करते हुए कहा कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन के साथ मौलाना कशफ का पूरा परिवार मारा गया है. मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते पोतियां. बाजी सादिया के पति समेत सबसे बड़ी बेटी के 4 बच्चे घायल हुए हैं. ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं. आतंकी अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों को आज बुधवार (07 मई, 2025) को ही दफनाया जाएगा.

बीबीसी उर्दू ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख के बयान का हवाला देते हुए बताया कि अजहर का एक करीबी सहयोगी, उसकी मां और दो अन्य करीबी सहयोगी भी भारतीय हमलों में मारे गए. ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर में सुभान अल्लाह परिसर पर भी हमला किया गया था.

भारतीय सेना ने पेश किए हमले के सबूत

तबाह किए गए ठिकानों के सबूत पेश करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, “वीडियो में तबाह किए गए आतंकी शिविरों को दिखाया गया है, जिसमें मुरीदके भी शामिल है, जहां 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में शामिल अजमल कसाब और डेविड हेडली ने ट्रेनिंग ली थी.”

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन! पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का सोशल मीडिया अकांउट भारत में बैन
भिलाई से लापता नौवीं क्लास के तीन नाबालिग की 48 घंटे बाद भी खबर नहीं, बिना मोबाइल ट्रेसिंग में आ रही दिक्कत
Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात
नीतीश कुमार पर भरोसा या फिर प्लान-B? अमित शाह के बयान से NDA में कंफ्यूजन, दोहराया जाएगा महाराष्ट्र मॉडल!
Beer Truck Accident में सड़क पर बिखरी बोतलें, भीड़ ने लूट लिया माल… उधर ड्राइवर घंटों केबिन में फंसा रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nidhan : जयदीप वर्मा (भिलाई)
Nidhan News Bhilai: भिलाई में हृदयाघात से जयदीप वर्मा का निधन, कल सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। भिलाई सेक्टर-10 निवासी जयदीप…

ED Mahadev Betting App : ईडी की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की 940 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जब्त…

ED Mahadev Betting App

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown : कई राज्यों तक फैले मॉड्यूल की जांच तेज

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown

Bilaspur Murder Case : युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट

Bilaspur Murder Case

Chabahar Port India Iran Crisis : अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बढ़ी चिंता

Chabahar Port India Iran Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?