CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ बना प्रदेश का पहला ‘डिजिटल पंचायत’ जिला, UPI की सुविधा शुरू होने से आमदनी में हुई बढ़ोतरी

रायगढ़ बना प्रदेश का पहला ‘डिजिटल पंचायत’ जिला, UPI की सुविधा शुरू होने से आमदनी में हुई बढ़ोतरी

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

रायगढ़ , 13 मई 2025 :

Tax Collection In Raigarh Gram Panchayat: छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला प्रदेश का पहला ऐसा ‘डिजिटल पंचायत’ बन गया है, जहां ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान लोग डिजिटल मोड यानी यूपीआई के जरिए करने लगे हैं. प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर जैसे भुगतान ग्रामीण मोबाइल फोन से ही करते हैं.

रायगढ़ जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में यूपीआई आधारित टैक्स वसूली की व्यवस्था लागू कर दी गई है. पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर यूपीआई क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीण घर बैठे ही अपने टैक्स भर पा रहे हैं.

डिजिटली मोड में टैक्स का भुगतान करने से न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है बल्कि इससे पंचायतों की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है. यूपीआई प्रणाली से टैक्स कलेक्शन की सुविधा मिलने से बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में इस साल के राजस्व में 117 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कई पंचायतों में टैक्स वसूली दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है. पहले जहां ग्रामीणों को मैनुअल भुगतान में कठिनाई होती थी, वहीं अब वे मोबाइल से सरलता से भुगतान कर पा रहे हैं.

आदिवासी बहुल पंचायतों में भी डिजिटल भुगतान लागू

रायगढ़ जिले के 7 में से 5 ब्लॉक आदिवासी बहुल हैं. यहां भी यह डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू कर दी गई है. खास बात यह है कि 330 पीवीटीजी बिरहोर परिवारों ने भी यूपीआई से टैक्स भुगतान शुरू कर दिया है, जो डिजिटल समावेशन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है.

महिला स्व-सहायता समूहों और बीसी सखियों द्वारा किए गए लेन-देन में भी लगातार बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं. वर्ष 2022-23 में जहां 3969.30 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था, वहीं 2023-24 में यह बढ़कर 4236.50 लाख और वर्ष 2025 में फरवरी माह के अंत तक 4650.80 लाख रुपये तक पहुंच गया.

रायगढ़ जिला बना रोल मॉडल

रायगढ़ में हर लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद होने से वित्तीय प्रणाली ज्यादा पारदर्शी और सुचारू हो गई है. रायगढ़ अब पूरे छत्तीसगढ़ के लिए बेस्ट मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है. डिजिटल इंडिया की सोच को सफलतापूर्वक अमल में लाते हुए रायगढ़ जिला आज डिजिटल पंचायत शासन का प्रतीक बन गया है.

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जितेन्द्र यादव ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी और तत्कालीन कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के मार्गदर्शन में जिले की पंचायतों में डिजिटल पेमेंट कलेक्शन की व्यापक स्तर पर शुरुआत की गई. लोगों को जागरूक किया गया. पंचायतों के अकाउंट को यूपीआई से लिंक कर क्यूआर कोड के माध्यम से टैक्स कलेक्ट किया जा रहा है.

हमारे समाज में वर्ण व्यवस्था नहीं है क्या…’ ब्राह्मण संगठनों के विरोध के बाद पोस्टपोन हुई ‘फुले’, भड़क गए अनुभव सिन्हा
Jaipur Art Exhibition: कैनवास पर दौड़ती ऊर्जा—घोड़ों के शौर्य की कहानी कहती ‘ऊर्जा-द्वितीय’
BJP Protest Stone Pelting : कार्यालय का घेराव करने गए भाजपाइयों पर पथराव, विधायक सहित कई को चोटें आईं
मां की डांट से नाराज बच्चा पहुंचा थाने:बोला- दो लोगों ने किया अपहरण; जांच में सामने आई सच्चाई
कम्युनिस्ट पार्टी नेता की हत्या मामले में 13 साल बाद RSS-BJP के 4 कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?