CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ICC Champions Trophy Squad : चैम्पियंस ट्रॉफी के आईसीसी स्क्वॉड से रोहित शर्मा की छुट्टी, मेज़बान पाकिस्तान सहित 5 टीमों की हुई बेइज़्जती

ICC Champions Trophy Squad : चैम्पियंस ट्रॉफी के आईसीसी स्क्वॉड से रोहित शर्मा की छुट्टी, मेज़बान पाकिस्तान सहित 5 टीमों की हुई बेइज़्जती

By Newsdesk Admin
10/03/2025
Share
ICC Champions Trophy Squad
ICC Champions Trophy Squad

सीजी भास्कर, 10 मार्च । आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय टीम (ICC Champions Trophy Squad ) ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शानदार मात दी। यह मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इसके एक दिन बाद, ICC ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपने 12 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है।

इसमें कई हैरान करने वाले निर्णय लिए गए हैं। चैम्पियन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को स्क्वॉड (ICC Champions Trophy Squad ) में स्थान नहीं दिया गया है, जबकि मेज़बान टीम पाकिस्तान के किसी खिलाड़ी को भी शामिल नहीं किया गया। इस टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 3 टीमों के लिए 12 सदस्यीय स्क्वॉड का चयन किया गया। भारतीय टीम के 6 खिलाड़ी इस स्क्वॉड में शामिल हैं।

इस चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। भारतीय टीम में 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल शामिल हैं।

इसके अलावा, उपविजेता न्यूजीलैंड टीम के 4 खिलाड़ियों को भी स्क्वॉड में जगह मिली है। ये खिलाड़ी रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर और मैट हेनरी हैं। इस टीम की कप्तानी सेंटनर को सौंपी गई है। वहीं, अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ियों, इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह उमरजई को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी नहीं शामिल (ICC Champions Trophy Squad )

दूसरी ओर, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का मेज़बान था, लेकिन उसकी टीम का कोई भी खिलाड़ी चैम्पियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में नहीं है। पाकिस्तान की टीम बिना कोई मैच जीते 5 दिन में ही प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी को भी स्क्वॉड में स्थान नहीं मिला।

ICC की 12 सदस्यीय चैम्पियंस ट्रॉफी स्क्वॉड : रचिन रवींद्र, इब्राहिम जादरान, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मोहम्मद शमी, मैट हेनरी, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल.

From struggle to success : बस्तर के हॉस्टल से निकले 11 खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर जीत रहे पदक
IPL Points Table 2025 : आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में इस बार बैकबेंचर्स का जलवा! गुजरात को छोड़कर सभी दिग्गज टीमों की हालत खराब
ESIC Land Allotment CG : ईएसआई औषधालय निर्माण का रास्ता साफ, कलेक्टर ने शासकीय भूमि आवंटन को दी मंजूरी
T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, अब खेल पत्रकारों को भी ICC ने किया बाहर
India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : बीजापुर के एकलव्य…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : ई-20 पेट्रोल को…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में दिव्यांग…

England Vs Pakistan : इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता एजबेस्टन टेस्ट, पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप, सचिन से आगे निकले जो रूट
England Vs Pakistan : इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता एजबेस्टन टेस्ट, पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप, सचिन से आगे निकले जो रूट

इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान को 8…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?