CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ICC ODI Batsmen Ranking : रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचे ‘रन मशीन’ कोहली, रोहित टॉप पर बरकरार

ICC ODI Batsmen Ranking : रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचे ‘रन मशीन’ कोहली, रोहित टॉप पर बरकरार

By Newsdesk Admin
04/12/2025
Share
ICC ODI Batsmen Ranking
ICC ODI Batsmen Ranking

सीजी भास्कर, 4 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले से लेकर साउथ अफ्रीका खिलाफ रांची और रायपुर में खेले गए वनडे मुकाबलों तक विराट कोहली ने शानदार बैटिंग की। यही वजह है कि आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग (ICC ODI Batsmen Ranking) में पांचवे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि रैंकिंग उनकी रायपुर में खेली गई पारी के पहले जारी हुई, इस वजह से इसके पॉइंट्स नहीं जुड़े हैं।

Contents
  • शुममन गिल को एक स्थान का नुकसान
  • कुलदीप ने लगाई छलांग

रांची में खेली गई विराट की 135 रन की पारी की बदौलत वह पांचवे से चौथे स्थान (ICC ODI Batsmen Ranking) पर पहुंच गए हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। रोहित के 783 रेटिंग पॉइंट्स हैं, वहीं विराट कोहली के 751 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

शुममन गिल को एक स्थान का नुकसान

वहीं चोट के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज न खेलने का टीम के रेगुलर कप्तान शुभमन गिल को नुकसान उठाना पड़ा। वह 751 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे से पांचवे स्थान पर खिसक गए हैं। रैंकिंग में 766 पॉइंट्स के साथ न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे और 764 पॉइंट्स के साथ अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान तीसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम 722 पॉइंट्स के साथ रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं। टॉप-10 में भारत के कुल चार बल्लेबाज हैं, चौथे श्रेयस अय्यर हैं जो कि 693 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर हैं।

कुलदीप ने लगाई छलांग

उधर, रांची वनडे में चार विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को बॉलर्स रैंकिंग (ICC ODI Batsmen Ranking) में एक स्थान का फायदा मिला है। वह 641 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान टॉप पर कॉबिज हैं। टॉप-10 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में अक्षर पटेल इकलौते भारतीय प्लेयर हैं। वह 225 रेटिंग पॉइंट्स के रैंकिंग में दसवें नंबर पर हैं। नंबर एक पर अफगानिस्तान के ओमरजई हैं जिनके 332 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

CCPL 2026 Semi Final Race : बिलासपुर और रायपुर, बस्तर-राजनांदगांव के बीच रोमांचक जंग जारी
Rohit Sharma News : रोहित शर्मा खेलेंगे टी20, इस टूर्नामेंट से करेंगे वापसी!
BCCI Annual Meeting : रोहित और विराट के भविष्य का होगा फैसला…! 22 को होगी बीसीसीआइ की बैठक
38th National Games news : राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ ने योगासन में जीता गोल्ड, पदक तालिका में कौन सा स्टेट टॉप पर, किसको मिले कितने पदक…पूरी जानकारी
Rohit Sharma Sixes Record : क्या रोहित शर्मा फिर रचेंगे इतिहास? सिर्फ 41 रन जड़ते ही सचिन–विराट के स्पेशल क्लब में होगी एंट्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?