CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ICC T20 Bowlers Ranking : भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, यह मुकाम पाने वाले बने पहले भारतीय

ICC T20 Bowlers Ranking : भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, यह मुकाम पाने वाले बने पहले भारतीय

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share
ICC T20 Bowlers Ranking
ICC T20 Bowlers Ranking

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। भारत के नए मिस्ट्री स्पिनर कहे जाने वाले वरुण चक्रवर्ती ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईसीसी की टी20 बॉलर्स रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है (ICC T20 Bowlers Ranking)। वरुण चक्रवर्ती अब 818 रेटिंग पॉइंट्स के साथ इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

Contents
  • (ICC T20 Bowlers Ranking) जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछे
  • रैंकिंग में इन भारतीय गेंदबाजों को भी मिला फायदा

इस मामले में उन्होंने भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। मौजूदा समय में दुनिया के नंबर-1 टी20 बॉलर बने वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के तीन मैचों में कुल 6 विकेट झटके हैं, जिसका सीधा फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला है।

(ICC T20 Bowlers Ranking) जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछे

इससे पहले टी20 गेंदबाजी रैंकिंग (ICC T20 Bowlers Ranking) में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने का भारतीय रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज था। बुमराह ने साल 2017 में 783 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए थे।

लेकिन अब वरुण चक्रवर्ती ने 818 रेटिंग पॉइंट्स के साथ उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही वे टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 800 से अधिक रेटिंग अंक छूने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं, जो ICC की टी20 बॉलर्स सूची में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

रैंकिंग में इन भारतीय गेंदबाजों को भी मिला फायदा

वरुण चक्रवर्ती फिलहाल ऐसे इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं, जो टी20 गेंदबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

अर्शदीप सिंह चार स्थान की छलांग लगाते हुए अब 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि कुलदीप यादव को एक स्थान का फायदा मिला है और वे 23वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, तीसरा टी20 मुकाबला न खेलने वाले जसप्रीत बुमराह को नुकसान उठाना पड़ा है और वे तीन स्थान फिसलकर 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी… फाइनल मैच से बाहर हो सकता है ये कीवी गेंदबाज
Ashes Blow : पैट कमिंस की चोट से ऑस्ट्रेलिया सकते में, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर
Punjab Kings IPL Record : पंजाब किंग्स का कमाल, आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम
India England T20 : भारत इंग्लैंड मुकाबला आज कब होगा शुरू, पूरी रात जगाने वाला है पहला मुकाबला
Cricket Break: जय शाह चुने गए ICC के निर्विरोध अध्यक्ष, किस दिन से संभालेंगे कार्यभार, पहले भी भारत की ये हस्तियां संभाल चुकीं हैं कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?