CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता तो जनाजे की नमाज क्यों पढ़ी जाती?’, RSS के इंद्रेश कुमार ने पूछा सवाल

‘आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता तो जनाजे की नमाज क्यों पढ़ी जाती?’, RSS के इंद्रेश कुमार ने पूछा सवाल

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 अप्रैल। आरएसएस के आनुषंगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) के मुख्य संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार ने आज पहलगाम में आतंकवादियों के हालिया हमले और 26 पर्यटकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश को जगा दिया है. उन्होंने कहा कि पहलगाम के शहीदों का खून व्यर्थ नहीं गया. इस त्रासदी के बाद पूरा देश एकजुट है. इस घटना से पूरा विश्व दुखी है. साथ ही उन्होंने इस पर भी आपत्ति जताई कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता.

इंद्रेश कुमार ने कहा, ‘अगर आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता तो उनके लिए जनाजे की नमाज़ क्यों पढ़ी जाती है? लोग आतंकवादियों के जनाजे में क्यों शामिल होते हैं? इसका मतलब है कि आतंकवादियों का कोई धर्म होता है. मुसलमानों को आतंकियों के लिए जनाजे की नमाज पढ़ना बंद कर देना चाहिए, उनके जनाजे में भाग लेना भी बंद कर देना चाहिए. अगर यह कदम 30-40 साल पहले उठाया गया होता तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद नहीं होता.’

आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों का स्मारक बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह लोगों को पाकिस्तानी आतंकवादियों की क्रूरता की याद दिलाएगा. इंद्रेश कुमार ने कहा कि स्मारक से लोगों में देशभक्ति की भावना भी जागृत होगी. उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि आतंकवादियों का सच में धर्म निकाला कर दिया जाए, केवल बयानबाजी से काम नहीं चलेगा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, इसे सच में साबित करना पड़ेगा.

जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आए इंद्रेश कुमार ने गांधी नगर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रमुख नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आइए संकल्प लें कि हम आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे और न ही उनके शवों को हमारे कब्रिस्तानों में दफनाया जाएगा.’ स्थानीय नेताओं को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं अक्सर उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती से पूछता हूं कि आप कब तक कश्मीरी लोगों को धोखा देते रहेंगे और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करते रहेंगे?’

Ebola crisis deepens : कांगो और युगांडा में 87 मौतें, WHO ने जारी किया हेल्थ अलर्ट
RBI Repo Rate Cut December 2025 : ग्राहकों के लिए खुशखबरी….सस्ता हो सकता है लोन, आरबीआई कर सकता है रेपो रेट में 0.25% की कटौती
इंदौर-भोपाल समेत 20 शहरों में पारा 40 डिग्री पार:एमपी में कल भी तेज गर्मी का अलर्ट; शाजापुर समेत कई जिलों में बारिश-ओले गिरे
Gujarat Cabinet Expansion 2025 : सत्ता का नया संतुलन… हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा समेत 26 नए मंत्रियों ने ली शपथ
कंपनी मालिक से unनेचुरल सेक्स कर बनाया VIDEO, सुपरवाइजर ने धमकी दे वसूले 29 लाख, भिलाई में सब्जी का बिजनेस करेंगे बोल कर फंसाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR
Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR

बिलासपुर में एक युवती की शिकायत पर पुलिस…

Malaria Outbreak : मलेरिया से घिरा अचानकमार! गांव-गांव पहुंचीं मेडिकल टीमें, प्रशासन अलर्ट
Malaria Outbreak : मलेरिया से घिरा अचानकमार! गांव-गांव पहुंचीं मेडिकल टीमें, प्रशासन अलर्ट

अचानकमार टाइगर रिजर्व (Malaria Outbreak) क्षेत्र के कई…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन, चरणबद्ध अभियान का ऐलान

Chhattisgarh Congress Protest :जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव…

General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर
General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर

बिलासपुर रेल मंडल में जनरल टिकट (General Ticket)…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : फ्रेंडशिप डे पर बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट!

Chhattisgarh Rain Alert:मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?