CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 45 डिग्री तापमान में सिर्फ पानी पीकर शरीर नहीं रहेगा हाइड्रेट, ये चीजें आएंगी काम..

45 डिग्री तापमान में सिर्फ पानी पीकर शरीर नहीं रहेगा हाइड्रेट, ये चीजें आएंगी काम..

By Newsdesk Admin
13/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जून |

Contents
  • गर्मी में इन फूड्स और ड्रिंक्स को करें डाइट में शामिल
    • नींबू पानी से मिलेगी ठंडक
    • छाछ को करें डाइट में शामिल
    • नारियल पानी है बहुत फायदेमंद
    • तरबूज जरूर खाएं
    • खरबूजा भी है फायदेमंद
    • खीरे को बनाएं डाइट का हिस्सा
    • ककड़ी को भी करें डाइट में शामिल

जब पारा 45 से 50 डिग्री पहुंच जाता है तो बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. इस दौरान चलने वाली गर्म हवाएं जिन्हें लू कहा जाता है उनकी वजह से शरीर में पानी की कमी का डर बनने लग जाता है. कहते हैं कि गर्मी में खूब पानी पीना चाहिए पर जरूरी नहीं है कि ये तरीका आपको डिहाइड्रेशन से बचा सके. इसके साथ अगर कुछ ड्रिंक्स या ठंडी तासीर के फूड्स को डाइट में शामिल नहीं कर रहे हैं तो इससे आप बीमार पड़ सकते हैं.

तरबूज से लेकर बेल के शरबत तक गर्मी में बहुत सारे फ्रूट्स हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि कौन-से फूड्स हैं जिन्हें आपको गर्मी में डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए.

गर्मी में इन फूड्स और ड्रिंक्स को करें डाइट में शामिल

नींबू पानी से मिलेगी ठंडक

नींबू में विटामिन सी और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं. इसलिए आपको रोजाना 1 से 2 गिलास नींबू पानी जरूर पीना चाहिए. ये हेल्दी ड्रिंक स्वाद में भी लाजवाब होती है साथ ही आपके शरीर को एनर्जी देने में भी हेल्प करती है.

छाछ को करें डाइट में शामिल

आप गर्मी के मौसम में छाछ को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं और इसकी तासीर भी ठंडी होती है जिस वजह से ये शरीर को हाइड्रेट रखने और लू से बचाने में मदद करता है.

नारियल पानी है बहुत फायदेमंद

नारियल पानी में करीब 95 प्रतिशत पानी होता है जिसकी वजह से ये डिहाइड्रेशन की समस्या से निजात दिलाने में कारगर होता है. इसकी तासीर भी ठंडी होती है यही कारण है कि ये गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है.

तरबूज जरूर खाएं

गर्मी के मौसम में तरबूज को जरूर अपनी डाइट में शामिल करें. क्योंकि इसमें 90 प्रतिशत पानी होता जिस वजह से ये शरीर में पानी की कमी को दूर करता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है जो पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी से भी छुटकारा दिलाता है.

खरबूजा भी है फायदेमंद

गर्मी के मौसम में खरबूजे को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. क्योंकि इसमें भी भरपूर मात्रा में पानी होता है और जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं जिस वजह से ये गर्मी में लू से बचाव करने और शरीर को हाइड्रेट रखने में हेल्प करता है.

खीरे को बनाएं डाइट का हिस्सा

गर्मी में खीरा खाना काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और शरीर को ठंडा भी रखता है. यहीं नहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी भी होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है.

ककड़ी को भी करें डाइट में शामिल

गर्मी के मौसम में सलाद के तौर पर आप ककड़ी को भी अपनी डाइट में शामिल करें. क्योंकि इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है जिस वजह से ये शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करता है और एनर्जी को भी बूस्ट करने में हेल्प करता है.

मुर्शिदाबाद हिंसा में ISI की साजिश! बांग्लादेश से मिल रही मदद, बड़ी तस्वीर खंगालने में जुटीं जांच एजेंसियां
जवाहर मार्केट की P पार्किंग हटाने के विरोध में होगा प्रदर्शन, कहा – “प्रतिकूल असर पड़ेगा, अनुचित है”
राजस्थान कांग्रेस में नई सुबह? गहलोत-पायलट गिले-शिकवे भुलाकर मिले!
रायपुर में शराबियों ने चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या की, पहचान छिपाने चेहरा कुचला
स्पाॅ सेंटर में देह व्यापार की शिकायत पर आज पुलिस की टीम 5 सेंटर्स पर औचक पहुंची, 5 युवतियों से हुई पूछताछ फिर….DSP ने किया खुलासा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

Bhatapara Ganja Case : भैंसापसरा में गांजा बेचने की तैयारी, पुलिस ने दबोचा, 732 ग्राम माल बरामद
Bhatapara Ganja Case : भैंसापसरा में गांजा बेचने की तैयारी, पुलिस ने दबोचा, 732 ग्राम माल बरामद

गांजा बिक्री (Bhatapara Ganja Case) की सूचना पर…

Bhatarpara Knife Viral : सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दहशत, राहगीरों को धमकाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Bhatarpara Knife Viral : सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दहशत, राहगीरों को धमकाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाकू प्रदर्शन (Bhatarpara…

Inter District Vehicle Theft Gang : 4 जिलों में बाइक चोरी का नेटवर्क, 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Inter District Vehicle Theft Gang : 4 जिलों में बाइक चोरी का नेटवर्क, 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह (Inter District…

Mudgelmal Dabriguda Road : तेज बारिश से पुल टूटा, 2 किमी बहकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
Mudgelmal Dabriguda Road : तेज बारिश से पुल टूटा, 2 किमी बहकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

पानी के तेज बहाव से मुड़गेलमाल-डाबरीगुड़ा मार्ग (Mudgelmal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?