CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में टाईमर सेट कर कार में लगाया बम, धमाके से मची अफरा तफरी, बिल्डर की डस्टर में रिमोट बम लगाते नकाबपोश शख्स CCTV में कैद

भिलाई में टाईमर सेट कर कार में लगाया बम, धमाके से मची अफरा तफरी, बिल्डर की डस्टर में रिमोट बम लगाते नकाबपोश शख्स CCTV में कैद

By Newsdesk Admin
28/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जनवरी। दुर्ग जिले के भिलाई में कोहका कुरूद रोड पर स्थित एक बिल्डर की कार में रिमोट टाईमर बम लगा उसे उड़ाने का प्रयास किया गया है। बिल्डर के आफिस से निकलने से ठीक पहले डस्टर कार में जोरदार धमाका हुआ जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ब्लास्ट से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और लोग कार से दूर भागने लगे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की जा रही है। कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया है। इस धमाके में किसी के घायल की खबर नहीं है। ब्लास्ट का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक नकाबपोश युवक कार के पास दिख रहा है। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है, जो कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास है। कार प्रकाश महोबिया के भांजे, संजय बुंदेला की बताई जा रही है।

https://www.facebook.com/share/r/1A4SUd8pUF/?mibextid=oFDknk

शाम लगभग पौने 7 बजे हुए इस धमाके में डस्टर के परखच्चे उड़ गए हैं। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक नकाबपोश शख्स कार के पास आया और कार की कांच पर कुछ चिपका कर धीरे से निकल गया। उसके जाने के कुछ देर बाद कार ब्लास्ट हुई।

https://www.facebook.com/share/r/14ZMegAnfe/?mibextid=oFDknk

धमाका काफी शक्तिशाली था, जिसके बाद देखते ही देखते यहां आने जाने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। धमाके से कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

https://www.facebook.com/share/v/1Gims9jsyB/?mibextid=oFDknk

Teachers Gradeation Case: ढाई लाख शिक्षकों को बढ़ी सैलरी का लाभ नहीं, हाईकोर्ट ने 1188 याचिकाएं की खारिज
ABVP भिलाई में रितेश दुबे नगर अध्यक्ष, आकाश मंत्री बनाए गए, विद्यार्थी परिषद् में हर्ष की लहर
शादी समारोह में मचा हड़कंप : खाना खाने से फूड पाइजनिंग का शिकार हुए 200 से ज्यादा बाराती, घराती
लूट लिया बैंक, 17 किलो सोना लेकर फरार…वेब सीरिज Money Heist देख दो भाइयों ने बनाया था प्लान
Bijapur Naxal Encounter: इंद्रावती के जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एक नक्सली ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel Assam Incharge
Bhupesh Baghel Assam Incharge : भूपेश बघेल को असम प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर दी बधाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व…

Bus Strike Chhattisgarh : प्रदेश में बंद हो सकती है यात्री बस सेवा, किराया बढ़ाने समेत 9 मांगों पर अड़े आपरेटर
Bus Strike Chhattisgarh : प्रदेश में बंद हो सकती है यात्री बस सेवा, किराया बढ़ाने समेत 9 मांगों पर अड़े आपरेटर

यातायात महासंघ ने कहा है कि मांगों पर…

Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल
Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल

अब नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से…

Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस
Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस

छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं (Eklavya School Shivpur Action)…

Eklavya School Assault
Eklavya School Assault : स्कूल में 9वीं के 8 छात्रों से मारपीट, हॉस्टल अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल

Eklavya School Assault : घटना के बाद परिजनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?