CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में बंटवारे को लेकर देर रात घर में घुस पिता, भाई और मजदूर को डंडे राड से पीटा, रात 3 बजे बहन के घर दरवाजा खिड़की पर फेंके पत्थर, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

भिलाई में बंटवारे को लेकर देर रात घर में घुस पिता, भाई और मजदूर को डंडे राड से पीटा, रात 3 बजे बहन के घर दरवाजा खिड़की पर फेंके पत्थर, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
16/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। कोहका कुरूद रोड भिलाई में बंटवारे को लेकर ढाई बजे रात जबरन घर में घुस पिता, भाई और घर में काम करने वाले श्रमिक को लाठी और राड से मारपीट करने के बाद 4 लोग टाटा लाईन कोहका स्थित अपनी बहन के घर के बाहर पहुंचे और रात 3 बजे से आधा घंटा तक दरवाजा न खोलने पर गाली गलौज और पत्थरबाजी करते रहे। इस घटना के लिए पीड़ित 61 वर्षीय ख्वाजा शेख की रिपोर्ट पर स्मृति नगर चौकी में आरोपी हैदर उर्फ अमीर शेख, फैजान, दानिश व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 191(3) व 333 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि स्मृति चौकी अंतर्गत कोहका कुरूद रोड अनाल होंडा शो रूम के पास ख्वाजा शेख अपने छोटे बेटे हज़रत शेख के साथ रहते हैं। पीड़ित के अनुसार विगत रात हजरत शेख एवं घर में काम करने वाला लिलेश्वर कुर्रे खाना खाकर अपने अपने रूम में सो गये। घर के हाल मे लिलेश्वर कुर्रे सोया था तभी रात्रि करीबन ढाई बजे हैदर उर्फ अमीर शेख, उसका साला फैजान, दानिश एवं अन्य व्यक्ति एक राय होकर घर के अंदर घुसे और हजरत शेख से मारपीट करने लगे।

चीख पुकार सुन ख्वाजा बाहर आए तो 4 लोग लिलेश्वर कुर्रे और हज़रत को जान से मारने की धमकी दे बलवा करते हुए डंडा और राड से मारपीट रहे थे। ख्वाजा ने बीच बचाव किया तो सम्पत्ति का बटवारा नहीं दे रहे हो कहकर हैदर उर्फ अमीर शेख उन्हें भी डण्डे से मारने लगा। ख्वाजा के हाथ, हजरत हाथ, भुजा व कलाई तथा लिलेश्वर के दाहिने हाथ, पैर एवं मुंह में चोट आई है। आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देते निकल गए।

कुछ समय बाद मोबाइल से ख्वाजा की लड़की रूकसाना परवीन, जो कि टाटा लाइन कोहका में रहती है ने बताया कि 3 बजे रात में हैदर उर्फ अमीर शेख एवं उनका साला फैजान, दानिश एवं उसके अन्य साथी गाली गलौज करते हुए उसके घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। दरवाजा न खोलने पर काफी देर तक वो दरवाजा खिड़की पर पत्थर फेंक तोड़-फोड़ का प्रयास करते रहे। परवीन ने डायल 112 को बुलाया तभी आरोपी वहां से भाग निकले। ख्वाजा, उसका लड़का हजरत शेख व परवीन ने थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

ईशान किशन को झटका : दलीप ट्रॉफी से बाहर, E-बाइक हादसे में चोट
Google Pay Fraud : गूगल पे एप का इस्तेमाल करते ही बुजुर्ग के साथ 18 लाख की ठगी
कार में बहन को देख भाई ने रोका रास्ता, युवक ने फोन कर बुलाए दोस्त, 4 ने मिल कर दो को ताबड़तोड़ मारा, वैशाली नगर थाना में जुर्म दर्ज
बंदर से गिरी कीटनाशक दवा, जहरीली कढ़ी खाने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार बीमार
Raipur Opium Seizure New Year: जश्न से पहले नशे पर वार, पुलिस ने 5.50 लाख की अफीम पकड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?