CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में प्रेमी-प्रेमिका ने मिल कर किया “मंगेतर” का अपहरण, देखिए विडियो, नागपुर में छिपे 3 आरोपी दबोच लाई दुर्ग पुलिस

भिलाई में प्रेमी-प्रेमिका ने मिल कर किया “मंगेतर” का अपहरण, देखिए विडियो, नागपुर में छिपे 3 आरोपी दबोच लाई दुर्ग पुलिस

By Newsdesk Admin 20/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल। भिलाई के जामुल क्षेत्र से युवक (मंगेतर) का अपहरण करने वाले 3 आरोपी दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। एसपी के निर्देश पर नागपुर (महाराष्ट्र) टीम भेज आरोपियों को गिरफ्तार कर भिलाई लाया गया है।

आपको बता दें कि इस मामले में प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर षडयंत्र रचा और अपहरण किये गये मंगेतर को जामुल से बेमेतरा ले जाकर मारपीट की थी। इस बीच मौका देख कर अपहृत मंगेतर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रहा।

सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि प्रार्थी भूपेन्द्र यादव निवासी मंगल बाजार छावनी ने थाना जामुल आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 मार्च 2025 की रात्रि लगभग 10:30 बजे वह अपने दोस्त टोकेश साहू के साथ मोटर सायकल में बैठकर घर जा रहा था।

https://www.facebook.com/share/v/15enN3ARPT/?mibextid=oFDknk

वह जैसे ही बोगदा पुलिया के पास पहुंचा, उसी दौरान कार में सवार व्यक्तियों द्वारा अपनी कार को मोटर सायकल के पास लाकर रोका और कार में सवार 3-4 लड़के उतरे और टोकेश साहू को गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट करने लगे।

कार में टोकेश साहू को अपहरण कर बेमेतरा ले गए। मौका पाते ही टोकेश उनकी पकड़ से भाग निकला। रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बदमाशों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए। एएसपी सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई। अपहरण में उपयोग लाई गई कार के बारे में जानकारी निकाली गई।

तकनीकी सहायता एवं हुलिया के आधार पर आरोपी दुर्गेश साहू को नागपुर (महाराष्ट्र) से घेराबंदी कर पकड़ा गया। उससे पूछताछ करने पर बताया कि वह हेम कुमारी साहू उर्फ हेमा से प्रेम करता है। हेम कुमारी की शादी टोकेश साहू के साथ तय हुई थी।

हेम कुमारी टोकेश से शादी नहीं करना चाहती थी। हेम कुमारी ने अपनी शादी की जानकारी और मंगेतर टोकेश साहू का बायोडाटा तथा फोटो अपने प्रेमी आरोपी दुर्गेश साहू को दिया।

आरोपी दुर्गेश साहू अपने साथी अमित वर्मा उर्फ राजा, बंटी के साथ षडयंत्र पूर्वक नागपुर से क्रेटा कार में बोगदा पुलिया जामुल आकर टोकेश साहू को रास्ते में रोक कर मारपीट करते अपहरण कर बेमेतरा ले गया। जहां से मौका मिलते ही टोकेश भाग निकला।

आरोपी दुर्गेश साहू, अमित वर्मा उर्फ राजा, हेम कुमारी साहू उर्फ हेमा को नागपुर (महाराष्ट्र) से आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिलदेव पाण्डेय, सउनि महफूज खान, राजेश साहू, आरक्षक चन्द्रभान सिंह एवं पंकज पाण्डेय का विशेष योगदान रहा।

आरोपी दुर्गेश साहू पिता धन्नू राम साहू (22 वर्ष) निवासी कौगिया कला थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा, हाल मुकाम इन्द्रप्रस्थ नगर नागपुर (महाराष्ट्र), अमित वर्मा उर्फ राजा पिता खेम सिंह वर्मा (23 वर्ष) निवासी ग्राम डूंडा थाना व जिला बेमेतरा, हालमुकाम इन्द्रप्रस्थ नगर, नागपुर (महाराष्ट्र) और हेम कुमारी साहू उर्फ हेमा पिता शिव राम साहू (25 वर्ष) निवासी ग्राम दनिया गंडई जिला खैरागढ, हालमुकाम एकातमता नगर थाना हिंगना, नागपुर (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

You Might Also Like

Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

Newsdesk Admin 20/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Atmanand School Incident
Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। स्कूल के भीतर हुई…

NCERT Books Mandatory
NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। कक्षा 5वीं और 8वीं…

Divisional Employment Fair
Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। प्रदेश में निजी क्षेत्र…

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | Amit Shah Chhattisgarh…

Tribal Sports Talent
Tribal Sports Talent : अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल…

You Might Also Like

Atmanand School Incident
अपराधछत्तीसगढ़

Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
Chhattisgarh Economy
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?