CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धमतरी में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने 20 लाख की लूट: कार को टक्कर मारकर रोका, बंदूक दिखाकर हमला किया, कैश से भरा बैग लेकर फरार..

धमतरी में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने 20 लाख की लूट: कार को टक्कर मारकर रोका, बंदूक दिखाकर हमला किया, कैश से भरा बैग लेकर फरार..

By Newsdesk Admin
23/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 मार्च |

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को दिनदहाड़े 20 लाख की लूट हो गई। नकाबपोश बदमाशों ने स्कॉर्पियों से पहले कार का पीछा किया, फिर टक्कर मारकर रोका। लुटेरों ने धान व्यापारी के कर्मचारियों से लूट की वारदात की। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के पोटियाडीह का है।

बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक दिखाकर लूट की है। धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू ने लूट की सूचना तुरंत अपने मालिक को दी। स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट चेक करने पर वह भी फर्जी निकली।

पीड़ित ने सुनाई वारदात की पूरी कहानी

धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू (30 साल) ने बताया कि हम तीन लोग कार (CG08 AU 4942) में सवार थे। राजनांदगांव से धमतरी की ओर आ रहे थे। रास्ते में 1 बजकर 35-40 मिनट के आसपास आमदी के पास पीछे से स्कॉर्पियो आई और टक्कर मारकर हमारी गाड़ी को रोक दिया।

इसके बाद स्कॉर्पियो से तीन नकाबपोश लुटेरे बाहर निकले। उन्होंने गन और जैक रॉड दिखाकर डराया। बदमाशों ने कार के पीछे के शीशे तोड़ दिए।

वारदात के तुरंत बाद पुलिस को दी गई सूचना

पुरुषोत्तम ने बताया कि, हमारे सेठ निर्मल जैन धान के व्यापारी हैं उनको ही धान खरीदी-बिक्री के 20 लाख रुपए देने आ रहे थे। घटना के बाद तुरंत अपने सेठ को जानकारी दी। वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी को भी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिसकर्मी ने थाने का नंबर दिया, जिसके बाद सीधे थाने में फोन कर लूट की सूचना दी गई।

पुलिस ने वारदात की जानकारी मिलते ही तुरंत शहर में नाकाबंदी कर दी है। सभी वाहनों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

New Hostel Superintendents Appointed : युवा प्रशासन को मिला नया बल: मुख्यमंत्री ने 300 छात्रावास अधीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र”
OnePlus Freedom Sale 2026 : Republic Day से पहले OnePlus का बड़ा धमाका, Freedom Sale में फ्लैगशिप से Nord तक सब सस्ते
27 साल का सूखा खत्म, ऑस्ट्रेलिया को हरा कर साउथ अफ्रीका बना टेस्ट चैम्पियन, मार्करम की यादगार सेंचुरी
Theft at KailashNagar Bhilai : शादी में परिवार लेकर निकले दो भाईयों के मकान का टूटा ताला
Chhattisgarh Cold Wave : छत्तीसगढ़ में ठंड की धार तेज, पहाड़ों पर ओस जमी बर्फ में; मैदानी जिलों में कंपकंपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Global Destination
Chhattisgarh Tourism Global Destination : ग्लोबल टूरिज्म हब की रेस में छत्तीसगढ़, विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना

सीजी भास्कर, 21 मई : घने वनों की…

Dhamtari District Employment MoU
Dhamtari District Employment MoU : धमतरी से देशभर तक बनेगा रोजगार का सेतु, प्रशासन ने किया बड़ा करार

सीजी भास्कर, 21 मई : धमतरी जिले के…

New Assembly Building
New Assembly Building : मानसून सत्र से पहले सुधरेंगी कमियां, शीतकालीन सत्र तक विधानसभा को पूरी तरह ‘हाईटेक’ करने का अल्टीमेटम

सीजी भास्कर, 21 मई : छत्तीसगढ़ की नई…

Private School Fee Regulation : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का हंटर! कलेक्टर्स और GST अफसरों की टीमें करेंगी सीधे Raid

सीजी भास्कर, 21 मई : छत्तीसगढ़ के प्राइवेट…

High Court Virtual Hearing
High Court Virtual Hearing : अब घर बैठे स्क्रीन पर ही सीधे आमने-सामने होंगे जज और वकील

सीजी भास्कर, 21 मई : भीषण गर्मी के…

You Might Also Like

Ambikapur Court Land Dispute
छत्तीसगढ़

Ambikapur Court Land Dispute : प्रशासन के एकतरफा निर्णय के विरोध में उतरे अधिवक्ता, जानिए क्या है मामला

17/10/2025
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG News : हत्यारे को सजा-ए-मौत, कोर्ट ने कहा – फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाए…जब तक आरोपी की मौत न हो जाए, पत्नी सहित 3 मासूम बच्चों की करी थी हत्या

15/08/2024
Manendragarh Development
छत्तीसगढ़

Manendragarh Development : खड़गंवा बरदर जलाशय नहर सुधार को मिली 3.52 करोड़ की मंजूरी

12/11/2025
Biometric Attendance Government
छत्तीसगढ़

Biometric Attendance Government : 1 जनवरी 2026 से जिले में पूरी तरह लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम, कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की सख्त समीक्षा की

24/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?