CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के हाई प्रोफाइल असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद शर्मा केस में कोर्ट ने पुरानी भिलाई एवं महिला थाना के TI के खिलाफ FI R का दिया आदेश

भिलाई के हाई प्रोफाइल असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद शर्मा केस में कोर्ट ने पुरानी भिलाई एवं महिला थाना के TI के खिलाफ FI R का दिया आदेश

By Newsdesk Admin
29/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जनवरी। भिलाई के बहुत चर्चित हाई प्रोफाइल मामले प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमले का आरोपी प्रोबीर शर्मा की पत्नी पूर्णिमा शर्मा के पक्ष में न्यायालय बड़ा फैसला दिया है। भिलाई-3 थाना के प्रभारी महेश ध्रुव और महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।भारतीय न्यायालय ने IG दुर्ग रेंज को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने धारा 127BNS के तहत FIR दर्ज कर कोर्ट को अवगत कराने के कहां है। दोनों थाना प्रभारियों के खिलाफ अलग से विभागीय जांच किए जाने का आदेश भी दिया है। अपराध कमांक 278/2024 थाना पुरानी भिलाई से संबंधित प्रकरण) में महिला चिकित्सक डॉ पूर्णिमा शर्मा की शिकायत पर न्यायालय ने संज्ञान मैं लेते हुए आज डॉ पूर्णिमा शर्मा के पक्ष में फैसला सुनाया गया।


न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय में पुलिस महा निरीक्षक दुर्ग संभाग को पुरानी भिलाई थाना के थाना प्रभारी एवं निरीक्षक महेश ध्रुव और महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है तथा दोनो के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश भी दिया है।

बहुत चर्चित हाई प्रोफाइल असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद शर्मा के साथ हुई मार पीट की घटना की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई थाना मे दर्ज है और विवेचना के दौरान आरोपी प्रोबीर शर्मा एवं धीरज कुमार वस्त्रकार और एक अन्य आरोपी टी. कोटी पवन को भिलाई नगर के निरीक्षक प्रशात मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ पीठापुरम आंध प्रदेश में 12 जनवरी 2025 को लगभग सुबह 7.30 बजे हिरासत में लिया गया था। डॉ पूर्णिमा शर्मा अभियुक्त प्रोबीर शर्मा की पत्नी है और पीठापुरम में डॉ पूर्णिमा शर्मा भी अपने पति प्रोबीर शर्मा के साथ थी तथा भिलाई नगर के निरीक्षक प्रशात मिश्रा ने डॉ पूर्णिमा शर्मा को भी अभिरक्षा मे लेकर निजि वाहन में बैठाकर उक्त तीनो अभियुक्तगण के साथ सडक मार्ग से महिला आरक्षक के बिना पीठापुरम आंध्र प्रदेश से कोटा छ.ग. होते हुए भिलाई महिला थाना लेकर आए। जहा 13 जनवरी 2025 की सुबह लगभग 3:30-4:00 बजे डॉ पूर्णिमा शर्मा को छोड़ दिए और उसके पति प्रोबीर शर्मा को पुरानी भिलाई थाना न ले जाकर पुलगाव थाना ले गए। डॉ पूर्णिमा ने पुलिस के द्वारा उसकी अवैध अभिरक्षा को चुनौती देते हुए अपनी शिकायत शपथ पत्र के साथ न्यायिक मजिस्टेट प्रथम क्षेणी भिलाई 03 के न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिसमे डॉ पूर्णिमा ने न्यायालय को ऐसा बताया की पुलिस के द्वारा अभियुक्तगण को पीठापुरम के न्यायालय मे थाना लेकर जाने के लिए कहा गया तब थाना निरीक्षक प्रशात मिश्रा सीधे भिलाई लेकर आ गए थे र डॉ पूर्णिमा शर्मा को घर भी नहीं जाने दिया तथा उसे भी अभिरक्षा में ले लिया गया और बिना महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में लगभग 20-21 घंटे तक सड़क मार्ग से भिलाई महिला थाना तक लाया गया और उस समय महिला थाना प्रभारी थाना में उपस्थित नहीं थी। सुबह करीब 8.30 बजे थाना पहुंची थी। उससे डॉ पूर्णिमा ने थाना मे रोक के रखने का कारण पुछा था तब महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक ने बताया था कि भिलाई नगर थाना और पुरानी भिलाई थाना के निरीक्षक के कहने पर रोका गया है डॉ पूर्णिमा का दो मोबाईल भी महिला थाना प्रभारी ने अपने पास रख लिया था और 13 जनवरी 2025 को शाम के लगभग 7.00 बजे महिला थाना से डॉ पूर्णिमा को छोड़ा गया। लेकिन उनके दोनो मोबाईल महिला थाना प्रभारी ने वापस नही किया मोबाईल वापस मांगने पर पुरानी मिलाई थाना के निरीक्षक महेश ध्रुव को दे देना बताई। पुलिस वालो ने महिला चिकित्सक डॉ पूर्णिमा शर्मा को अभिरक्षा मे लेने का कोई कारण नहीं बताया और न ही उसके परिजन को सुपुर्द किया था।
न्यायालय के द्वारा तीनो थाना के प्राभरी को डॉ पूर्णिमा द्वारा प्रस्तुत शिकायत का शपथ पत्र भेजा और उसने जवाब भी मांगा न्यायालय के समक्ष 22.01.2025 को तीनो थाना प्राभरी व्यक्तिगत रूप से उपस्थ्ति होकर जवाब प्रस्तुत किये और न्यायालय द्वारा तीनो प्रभरियो से महिला चिकित्सक डॉ पूर्णिमा शर्मा को किस अपराध में और क्यो अभिरक्षा में लेकर 15 घंटो तक बैठाकर रखा गया था इस पर तीनो थाना प्रभरियो ने एक दूसरे पर दोषारोपण करते हुए न्यायालय में अलग-अलग प्रकार का जवाब भी प्रस्तुत किया और तीनो प्रभारीयो को फटकार भी लगाई और तीनों के विरूध विभागीय जाँच प्रारंभ करने के लिए भी निर्देश दिया है इसके अलावा न्यायालय ने थाना प्राभारी महिला थाना भिलाई से 13 जनवरी 2025 को सुबह 3.30 बजे से शाम 7.00 बजे तक का CCTV फुटेज भी मागे जाने पर उस फूटेज के आधार पर भी न्यायालय ने ऐसा पाया कि डॉ पूर्णिमा को थाना में लगभग 15 घटें तक रोक के रखा गया था। महिला चिकित्सक डॉ पूर्णिमा को उसकी मर्जी के विरूद्ध पूछताछ के नाम पर लगभग 15 घंटे तक थाने में बैठा कर रखना हिरासत की श्रेणी में आता है और बिना किसी अपराध के महिला चिकित्सक को सूर्यास्त के पश्चात तक महिला थाना में बैठाकर निरूद्रध रखा गया था जो विधि के प्रावधानों के विपरित है और महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक एव पुरानी भिलाई थाना के निरीक्षक महेश ध्रुव के विरूध अपराधिक मामला भी बनता हैं और पुलिस महानिरीक्षक को न्यायालय द्वारा निर्देश दिया गया है कि डॉ पूर्णिमा शर्मा को लगभग 15 घंटे तक थाना में बैठाकर निरूध रखा गया है जो सदोश परिरोध का अपराध है और BNS की धारा 127 (1) के अतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया जाए और विधि अनुसार कार्यवाही के उपरान्त दोनो थाना प्राभरी के विरूद्ध अभियोग पत्र भी न्यायालय में पेश कराये जाने का निर्देश दिया है।

भिलाई के सेक्टर-4 में पुलिस को देख भागने लगे दांव लिखवा रहे लोग, पुराना सटोरिया टाईगर चढ़ गया पुलिस के हत्थे, कैश भी जब्त
इंस्टा रील बनाने निकले तीन दोस्त, पिकअप से टकराई बाइक, 2 की मौत 1 घायल, देखिए विडियो
छत्तीसगढ़: आरटीई में गड़बड़ी पर हाई कोर्ट सख्त, शासन और शिक्षा विभाग से जवाब तलब..
Minor Girls Assault Case : दुर्ग में दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार
उत्तराखंड में मशरूम पेकिंग फैक्ट्री में रेक गिरने से दबे मजदूर, एक युवती की मौत कई घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

Kondagaon Crime
Kondagaon Crime : शादी से किया इनकार तो युवती ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी गिरफ्तार; आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

कोंडागांव के मर्दापाल थाना क्षेत्र में युवती को…

Dry Day
Dry Day : ड्राय-डे से पहले बड़ी कार्रवाई, घर के तहखाने से 184 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने ड्राय-डे से…

Korba Road
Korba Road : सरपंच की निष्क्रियता से परेशान ग्रामीणों ने खुद संवारी सड़क, उपसरपंच और पंच भी श्रमदान में जुटे

कोरबा के ग्राम पंचायत झाबर में बदहाल और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?