CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs AUS: ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता…’ सेमीफाइनल जीत के बाद आलोचकों पर भड़के गौतम गंभीर..

IND vs AUS: ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता…’ सेमीफाइनल जीत के बाद आलोचकों पर भड़के गौतम गंभीर..

By Newsdesk Admin
05/03/2025
Share

सीजी भास्कर 5 मार्च रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है. उसने मंगलवार (4 मार्च) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया.मैच में विराट कोहली ने 84 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस शानदार जीत के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए.

इस दौरान उन्होंने टीम सेलेक्शन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर जवाब दिया. जबकि कुछ सवालों पर वो भड़के भी. साथ ही गंभीर ने इस दौरान कोहली, केएल राहुल का भी सपोर्ट किया.‘फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या बात कर रहे हैं’टीम सेलेक्शन के सवाल पर गंभीर ने कहा, ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मेरा काम है 140 करोड़ भारतीयों, खिलाड़ी और ड्रेसिंग रूम के साथ वफादार रहना. मुझे नहीं फर्क पड़ता कि लोग क्या बात कर रहे हैं, क्या बोल रहे हैं. उनका क्या एजेंडा है.

आखिर में मुझे सिर्फ इसी बात से फर्क पड़ता है कि मैं अपनी नौकरी को लेकर कितना वफादार हूं. क्योंकि इससे मैं शांति से रह सकता हूं.’‘हम अक्षर को 5वें नंबर पर भेजते रहेंगे’स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा जा रहा है. उनके बाद केएल राहुल और हार्दिक पंड्या जैसे प्लेयर आते हैं. अक्षर ने सेमीफाइनल में 27 रनों की अहम पारी खेली. इस ऑर्डर को लेकर गंभीर ने अक्षर का सपोर्ट किया और कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है कि लोग क्या कहते हैं मैं इसकी परवाह नहीं करता. मेरा मानना है कि वो क्वालिटी प्लेयर है और यही खास बात है.’

क्रिकेट इसी तरह खेला भी जाना चाहिए. हम इसी तरह खेलते भी रहेंगे. हम जानते हैं कि अक्षर में क्या क्वालिटी और एबिलिटी है. हम उसे 5वें नंबर पर मौका देते रहेंगे ताकी वह अच्छा प्रदर्शन करता रहे. खास बात यह भी है कि उसने अपनी काबिलियत को दिखाया भी है. उसने 5वें नंबर पर बैटिंग करते हुए अहम पारियां खेली हैं. आप इस बारे में बात करते रह सकते हैं कि क्यों अक्षर के 5वें नंबर पर भेज रहे हैं. मगर हां, हमारे लिए जरूरी बात यह है कि हम बतौर टीम क्या चाहते हैं और हम ऐसा ही करते रहेंगे.

लेग स्पिनर के सामने कोहली की कमजोरी पर गंभीर क्या बोले?

कोहली ने सेमीफाइनल में मैच विनिंग पारी खेली. उन्‍होंने 98 गेंदों में 84 रन बनाए. मगर एक रिपोर्टर ने पूछ लिया कि कोहली की लेग स्पिन के खिलाफ कमजोरी है? इस बात पर गंभीर भड़क गए और उन्होंने कहा, ‘जब आप 300 मैच खेलते हैं, तो आप कुछ स्पिनरों के सामने आउट हो जाते हैं तो यह ठीक है. उसने इस टूर्नामेंट में शतक बनाया है.उन्होंने कहा, ‘उसने इस मैच में 80 रन बनाए हैं. जब आप मैच में रन बनाते हैं, तो आप आखिरकार किसी न किसी गेंदबाज के सामने आउट हो ही जाते हैं. इसलिए यह अलग-अलग करके देखने की बजाय कि वह लेग स्पिन के सामने आउट हुए हैं.

मुझे लगता है कि जब आप 300 वनडे खेलेंगे, तो आप एक खास तरह के गेंदबाज के सामने आउट हो जाएंगे और यह ठीक है.’हाल के दिनों में उन्हें लेग स्पिन से परेशानी हुई है. खासकर इंग्लैंड के आदिल राशिद के खिलाफ, जिन्होंने उन्हें अपने वनडे करियर में पांच बार आउट किया है, मगर कोहली मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल की फॉर्म में हैं. वह टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने चार पारियों में 72.33 की औसत और 83.14 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए हैं. स्टार बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने दूसरे मैच में शानदार शतक जड़ा था.केएल राहुल को छठे नंबर पर क्यों भेजा जा रहा?

केएल राहुल को अक्षर पटेल के बाद नंबर-6 पर भेजा जा रहा है. इसको लेकर भी सवाल हुआ, जिस पर गंभीर ने कहा, ‘आप जानते हैं क्रिकेट जैसे खेल और एक टीम गेम में नंबर (खिलाड़ी की पोजिशन) मायने नहीं रखता है. बैटिंग पोजिशन मायने नहीं रखती. क्या प्रभाव पड़ रहा है, यह मायने रखता है.’उन्होंने कहा, ‘आपको सिर्फ अपने प्लेइंग-11 में चुनने के बारे में सोचना चाहिए. साथ ही टीम के लिए जो भी करना पड़े उसे खुशी खुशी करना चाहिए. केएल ने वही किया भी है. उसने ऐसा खुशी खुशी किया है. उसने छठे नंबर पर भी शानदार प्रदर्शन किया है.

लोग इस बारे में बात करते हैं और पता नहीं कब तक करते रहेंगे कि क्यों हमने केएल को छठे नंबर पर भेजा है.’मेरा मानना है कि वो (केएल राहुल) हमें गहराई (बैटिंग ऑर्डर में) देता है. और खेल में हम यही चाहते भी हैं. मैंने उसके साथ और बाकी साथियों के साथ जो बातचीत की है, वह वैसी ही है जो क्रिकेट या टीम गेम के लिए होनी चाहिए. हम बैटिंग ऑर्डर के बारे में बात नहीं करने जा रहे हैं. बल्कि हम यह बात करने जा रहे हैं कि टीम के लिए जरूरी प्रदर्शन हम किस तरह कर सकते हैं. हम यह जारी रखेंगे.

Sunny Deol Border Movie : बॉर्डर 2 से पहले जानिए ‘बॉर्डर’ की ताकत, मल्टीस्टार कास्ट, रिकॉर्ड कमाई और नेशनल अवॉर्ड्स की झड़ी
Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब बढ़ेगी न्यायाधीशों की ताकत, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद तेज हुई चर्चा
SA vs ENG : इंग्लैंड के पास सम्मान बचाने का अंतिम अवसर, मैच कब और कहां मुफ्त में देखें, पढ़िए
बारिश में हेडफोन लगाए युवक की खुले तार से करंट लगने से मौत
पत्नी मोबाइल पासवर्ड जानने कर रही थी जिद, बौखलाए पति ने कर दी हत्या और जा पहुंचा थाना, बोला – “साहब, बाथरूम में पत्नी की लाश पड़ी है, कार्रवाई कीजिए”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी
Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की…

PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र
PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज
Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज

सड़क किनारे, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर…

Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी
Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी

खुर्सीपार पुलिस ने मादक पदार्थों के मामले में…

UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी
UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी

सोशल मीडिया पर दिखने वाला हर विज्ञापन भरोसेमंद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?