CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND Vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में भारत को मिली हार, 193 रन का लक्ष्य नहीं चेज कर सकी कोच ‘गंभीर’ की सेना

IND Vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में भारत को मिली हार, 193 रन का लक्ष्य नहीं चेज कर सकी कोच ‘गंभीर’ की सेना

By Newsdesk Admin 14/07/2025
Share
IND Vs ENG, 3rd Test Day 5
IND Vs ENG, 3rd Test Day 5

सीजी भास्कर, IND Vs ENG, 3rd Test Day 5 : लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया को एक रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारत के सामने 193 रनों का लक्ष्य था, लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सिर्फ 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रविंद्र जडेजा ने एक छोर संभालते हुए नाबाद 61 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके और भारत यह मैच 22 रन से हार गया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अंतिम दिन भारत को जीत के लिए 135 रनों की जरूरत थी और उसके 6 विकेट शेष थे, मगर पंत, राहुल और रेड्डी जैसे बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए। अब सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

भारत की दूसरी पारी की हाइलाइट्स

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हो गए। चौथे दिन करुण नायर (14 रन), कप्तान शुभमन गिल (6 रन) और नाइटवॉचमैन आकाश दीप (1 रन) के विकेट भी जल्दी गिर गए। पांचवें दिन भी भारत की लय नहीं सुधरी और जडेजा को छोड़ कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका।

इंग्लैंड की दूसरी पारी

इंग्लैंड की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 40 रन जो रूट ने बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स (33 रन), हैरी ब्रूक (23 रन) और जैक क्राउली (22 रन) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को दो-दो विकेट मिले, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और आकाश दीप ने एक-एक विकेट लिया।

भारत की पहली पारी

केएल राहुल के शानदार शतक, जडेजा और पंत की भी दमदार पारियां। भारतीय टीम की पहली पारी में ओपनर केएल राहुल ने 177 गेंदों में 13 चौकों की मदद से शानदार 100 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 10वां शतक था, जिनमें से 9 विदेशी धरती पर आए हैं। उपकप्तान ऋषभ पंत ने 74 और रवींद्र जडेजा ने 72 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को दो-दो विकेट मिले। स्पिनर शोएब बशीर और ब्रायडन कार्स को भी एक-एक सफलता मिली।

इंग्लैंड की पहली पारी

जो रूट का शतक और बुमराह की घातक गेंदबाजी। इंग्लैंड की पहली पारी में पूर्व कप्तान जो रूट ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 199 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 104 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 37वां और भारत के खिलाफ 11वां शतक था। ब्रायडन कार्स (56 रन) और विकेटकीपर जेमी स्मिथ (51 रन) ने भी अहम योगदान दिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा को भी एक विकेट मिला

You Might Also Like

India vs New Zealand T20 Record: फाइनल से पहले आंकड़ों में भारत मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में

US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर

Axar Patel record T20 : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है चहल का बड़ा रिकॉर्ड, अक्षर और कुलदीप के पास मौका

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर से बनेगा अनोखा इतिहास, पहली बार दिखेगा क्रिकेट का ऐसा फाइनल

Newsdesk Admin 14/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cigarette Dispute Crime Surat : सिगरेट पीने से रोका तो भड़के युवक, वॉचमैन की बाइक में लगा दी आग, CCTV में कैद हुई करतूत

सीजी भास्कर, 07 मार्च। गुजरात के सूरत शहर…

Petrol Price In Pakistan 2026 : पड़ोसी देश में पेट्रोल-डीजल पर बड़ा झटका, 55 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, जानिए नई कीमत

सीजी भास्कर, 07 मार्च। पश्चिम एशिया में जारी…

Masoud Pezeshkian Statement : ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान: पड़ोसी देशों से मांगी माफी, बोले – सरेंडर की उम्मीद करने वाले गलतफहमी में

सीजी भास्कर, 07 मार्च। पश्चिम एशिया में जारी…

Rahul Gandhi Kerala Visit : राजनीति में नहीं होते तो क्या करते राहुल गांधी? केरल दौरे में खुद दिया जवाब

सीजी भास्कर, 07 मार्च। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi…

Raipur Liquor Sales : होली पर छलके जाम, 4 दिनों में 58 करोड़ से ज्यादा की शराब बिकी; 3 मार्च को हुई रिकॉर्ड कमाई

सीजी भास्कर, 07 मार्च। रंगों के त्योहार होली…

You Might Also Like

खेल

India vs New Zealand T20 Record: फाइनल से पहले आंकड़ों में भारत मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में

07/03/2026
खेल

US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर

07/03/2026
खेल

Axar Patel record T20 : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है चहल का बड़ा रिकॉर्ड, अक्षर और कुलदीप के पास मौका

07/03/2026
खेलछत्तीसगढ़

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

07/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?