CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs SA Match Preview : भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 आज, जानें प्लेइंग 11

IND vs SA Match Preview : भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 आज, जानें प्लेइंग 11

By Newsdesk Admin
11/12/2025
Share
IND vs SA Match Preview
IND vs SA Match Preview

सीजी भास्कर, 11 दिसंबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज (IND vs SA Match Preview) का आगाज 9 दिसंबर से हुआ। पहला मुकाबला कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला गया जहां पर भारत साउथ अफ्रीका को सिर्फ 74 रन पर समेटकर 101 रन से जीत दर्ज की। टीम इंडिया आज चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने उतरेगी। हालांकि सूर्यकुमार यादव और गिल की फॉर्म चिंता का विषय है। वहीं जबकि एडेन मार्कराम की टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी।

Contents
  • IND vs SA Match Preview मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट
  • चंडीगढ़ के मौसम का हाल
  • हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (टी20)

IND vs SA Match Preview मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में यह मैदान पंजाब किंग्स (PBKS) का होम ग्राउंड है। पिछले सीजन में में यहां कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले थे। लेकिन यहां की पिच बहुत अजीब है, कभी चौकों-छक्कों की बरसात के साथ 200 से अधिक रन आसानी से बन जाते हैं, तो कभी लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिलते हैं। मुल्लांपुर की धुंध भरी हवा और ओस का असर दूसरी पारी में खिलाड़ियों के लिए गेंद पकड़ने में मुश्किलें पैदा कर सकता है। पिच शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद देती है।

चंडीगढ़ के मौसम का हाल

12 दिसंबर 2025 को चंडीगढ़ में मौसम सामान्य रूप से सर्द और शुष्क रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 19 से 21°C के आसपास तथा न्यूनतम तापमान 6 से 8°C के बीच रहने की संभावना है। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। आसमान अधिकांश समय साफ रहेगा, दिन में 8-9 घंटे धूप मिलेगी तथा हवा ठंडी रहेगी, खासकर रातें काफी ठंडी महसूस होंगी। ऐसे में मैच के दौरान तेज ठंड रहेगी। ठंडी हवाओं के कारण धुंध का भी खतरा बना रहेगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (टी20)

कुल मैच – 32

भारत जीता – 19

साउथ अफ्रीका जीता – 12

बिना परिणाम – 1

संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (C), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (WK), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अरशदीप सिंह

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (WK), एडेन मार्कराम (C), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, डोनोवन फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना माफाका

ENG vs IND 2nd Test : कप्तान शुभमन का कमाल, जड़ दिया टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक
Afghan Players Killed in Paktika : पाकिस्तान के हमले में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान बोर्ड ने ठोका एक्शन — ‘अब कोई मैच नहीं’
Raipur T20 Match : रायपुर में 23 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड T20 का महामुकाबला, टिकट बिक्री और दरों का पूरा ब्यौरा
Cricket Rinku Singh Extortion Case: डी-कंपनी ने मांगी 10 करोड़ की फिरौती, आरोपी नौशाद गिरफ्तार
BCCI में निकली नौकरी, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई, ये है आखिरी तारीख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

IPL Rain
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

Karun Nair Catch
खेल

Karun Nair Catch : 6 से सिंगल तक! करुण नायर ने शानदार फील्डिंग से बचा लिए 6 रन, अम्पायर के निर्णय को लेकर बवाल!

25/05/2025
खेलछत्तीसगढ़

IND vs SA Raipur ODI: रायपुर में निर्णायक जंग, टीम इंडिया 10 साल की बादशाहत बचाने उतरेगी

03/12/2025
World Record
खेल

World Record :  कैंफर की घातक गेंदबाजी, 5 गेंदों पर 5 विकेट लेकर बने दुनिया के पहले प्लेयर

11/07/2025
Pbks Vs Lsg
खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Pbks Vs Lsg : टूर्नामेंट के 13वें मैच में घटी दो शर्मनाक घटना, खिलाड़ियों की हरकत से खेल भावना को पहुंची ठेस

02/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?