CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India vs Australia : कमबैक मैच में नहीं चला ROKO का जादू… शुभमन गिल ने भी किया निराश, कोहली तो बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड

India vs Australia : कमबैक मैच में नहीं चला ROKO का जादू… शुभमन गिल ने भी किया निराश, कोहली तो बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड

By Newsdesk Admin
19/10/2025
Share
India vs Australia
India vs Australia

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला है। इस (India vs Australia ODI 2025) मुकाबले के जरिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है।

Contents
  • किंग कोहली कैसे हुए आउट
  • शुभमन गिल भी फ्लॉप, भारत का संयुक्त न्यूनतम स्कोर
  • 2023 के बाद से भारत के सबसे कम पावरप्ले स्कोर

रोहित-कोहली (ROKO) की जोड़ी ने इससे पहले भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जो खिताबी मैच था। तब भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

अब कमबैक मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए। रोहित शर्मा ने 14 गेंदों पर 8 रन बनाए, वहीं कोहली ने 8 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए।

रोहित को दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर दूसरी स्लिप में मैथ्यू रेनशॉ के हाथों कैच कराया। रोहित ने गेंद पर जोर से बल्ला चलाया, लेकिन टाइमिंग पूरी तरह चूक गई। गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे फील्डर के पास पहुंची।

किंग कोहली कैसे हुए आउट

विराट कोहली की बात करें तो उन्हें खब्बू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने चलता किया। ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर कोहली ने अपने शरीर से दूर रहकर ड्राइव मारना चाहा, लेकिन टाइमिंग खराब रही। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में गई। वहां मौजूद कूपर कोनोली ने शानदार डाइव लगाकर कैच लपका।

इस विकेट के साथ कोहली ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना दिया। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में पहली बार वनडे इंटरनेशनल में शून्य पर आउट हुए हैं। कोहली ऑस्ट्रेलिया में अब तक 30 वनडे इनिंग्स खेल चुके हैं। मिचेल स्टार्क ऐसे दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में विराट कोहली को दो बार डक पर आउट किया है। स्टार्क से पहले इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ही ऐसा कर पाए थे। यह आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि (India vs Australia ODI 2025) में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय टॉप ऑर्डर पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया।

शुभमन गिल भी फ्लॉप, भारत का संयुक्त न्यूनतम स्कोर

कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी नहीं चला और वह 8 रनों के निजी स्कोर पर नाथन एलिस की गेंद पर विकेटकीपर जोश फिलिप को कैच थमा बैठे। रोहित (8), गिल (10) और कोहली (0) ने मिलाकर कुल 18 रन बनाए। किसी वनडे इंटरनेशनल में यह तीनों का संयुक्त न्यूनतम स्कोर है, जहाँ तीनों ने बल्लेबाजी की। पिछला न्यूनतम स्कोर 25 रन था, जो पाकिस्तान के खिलाफ साल 2023 में पल्लेकेल वनडे में बना था, जब रोहित 11, गिल 10 और कोहली 4 रन बनाकर आउट हुए थे।

2023 के बाद से भारत के सबसे कम पावरप्ले स्कोर

27/3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 2023
27/3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ 2025
35/2 बनाम इंग्लैंड, लखनऊ 2023
37/3 बनाम न्यूजीलैंड, दुबई 2025
39/3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, वानखेड़े 2023

इन आंकड़ों से यह साफ है कि (India vs Australia ODI 2025) में भारतीय बल्लेबाज शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक ने अपने इरादे पहले ओवर से ही जाहिर कर दिए थे।

VIRAT KOHLI GONE FOR A DUCK!#AUSvIND pic.twitter.com/cg9GbcMRAE

— cricket.com.au (@cricketcomau) October 19, 2025
ipl 2025 double header: आईपीएल में आज 2 डबल हेडर, मुंबई-राजस्थान के ‘नए’ कप्तानों की अग्न‍िपरीक्षा, सामने CSK- SRH की चुनौती
शुभमन गिल के शतक से इंग्लैंड हैरान! जोनाथन ट्रॉट बोले- ‘वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी, भविष्य उज्ज्वल है’
Team India : T20 रैंकिंग के टॉप-2 बल्लेबाज अभिषेक और तिलक को एशिया कप में जगह
Rajnandgaon Cricket Academy : राजनांदगांव में गूंजेगा ‘चौके-छक्कों’ का शोर, सरकार ने क्रिकेट के भविष्य के लिए खोली तिजोरी
IPL vs PSL : बीसीसीआई के इस फैसले से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, झेलना पड़ेगा करोड़ों का नुकसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?