CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India Vs England :  मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया में शामिल हुआ ये खतरनाक बॉलर, एक पारी में झटके थे सभी 10 विकेट

India Vs England :  मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया में शामिल हुआ ये खतरनाक बॉलर, एक पारी में झटके थे सभी 10 विकेट

By Newsdesk Admin
20/07/2025
Share
India Vs England
India Vs England

सीजी भास्कर, 20 जुलाई| India Vs England : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 23 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है। वह आकाशदीप और अर्शदीप के कवर के तौर पर टीम से जुड़ेंगे।

सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में खेले आकाशदीप कमर दर्द से जूझ रहे हैं, वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह नेट पर प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्होंने अभी तक सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, आकाश दीप की उपलब्धता पर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है, जबकि अर्शदीप के मैनचेस्टर टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध होने की संभावना कम है। इसी वजह से सिलेक्टर्स ने कंबोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है।

रणजी ट्रॉफी में 10 विकेट झटककर चर्चा में आए थे कंबोज

24 साल के अंशुल कंबोज भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस और इंडिया-ए के बीच खेली गई सीरीज में शामिल थे। इस दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने नॉर्थेम्पटन और कैंटरबरी में चार पारियों में पांच विकेट लिए थे। इससे पहले पिछले रणजी ट्रॉफी की एक पारी में कंबोज ने हरियाणा से खेलते हुए केरल के सभी 10 विकेट झटके (India Vs England)थे। इसके बाद से ही वो सुर्खियों में बने हुए हैं। वह बंगाल के प्रेमांसु चटर्जी (1956-57) और राजस्थान के प्रदीप सोमसुंदरम (1985-86) के बाद रणजी ट्रॉफी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज हैं।

भारत सीरीज में 1-2 से पीछे

तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज के पांच में से अभी तीन मुकाबले हुए हैं। इनमें से मेजबान इंग्लैंड (India Vs England) ने 2 जबकि भारत ने 1 मैच जीता है। सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। टीम इंडिया का लक्ष्य मैनचेस्टर टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी करने का होगा।

Pakistani Cricketer in IPL : आईपीएल खेलने को तरसे पाकिस्तानी… एक बार ही मिला 11 खिलाड़ियों को मौका
India vs Sri Lanka Test : लंका में बजा भारत का डंका! सीरीज में 1-0 की बढ़त
Online Betting App Scam 2025 : ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा खुलासा!
IPL 2026 में बड़ा विवाद: MI ने CSK के खिलाफ उतारे 13 खिलाड़ी, कन्कशन सब पर मचा बवाल
ओलंपिक में हुई क्रिकेट की एंट्री, 6 टीमों के बीच होगी जंग, फॉर्मेट से क्वालिफाई करने के नियम तक, ये है पूरी डिटेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?