CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India VS Ireland Cricket : IPL 2026 के बाद टीम इंडिया को बुलाना चाहता है आयरलैंड, BCCI से चल रही बातचीत

India VS Ireland Cricket : IPL 2026 के बाद टीम इंडिया को बुलाना चाहता है आयरलैंड, BCCI से चल रही बातचीत

By Newsdesk Admin
20/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। आईपीएल 2026 के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (India VS Ireland Cricket) के लिए एक नया शेड्यूल तैयार हो सकता है। खबर है कि आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड टीम इंडिया को अपने देश में मैच खेलने के लिए आमंत्रित करना चाहता है और इसको लेकर उसने बीसीसीआई से बातचीत भी शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे में भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। ऐसे में क्रिकेट आयरलैंड चाहता है कि इंग्लैंड पहुंचने से पहले भारतीय टीम उनके खिलाफ भी कुछ मैच खेले।

आयरलैंड बोर्ड की चिंता

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड (India VS Ireland Cricket) का मानना है कि घरेलू स्तर पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले बहुत कम मिलते हैं, जिससे खिलाड़ियों की तैयारी पर असर पड़ता है। हाल ही में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने भी इस बात पर नाराजगी जताई थी कि उनकी टीम को गर्मियों में पर्याप्त घरेलू इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं मिला। यही कारण है कि इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनकी तैयारी अधूरी रही।

क्रिकेट आयरलैंड के अध्यक्ष ब्रायन मैकनीस ने भी माना कि वर्तमान शेड्यूल खिलाड़ियों के विकास के लिहाज से पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि 2026 और 2027 का कार्यक्रम तय करते समय खिलाड़ियों और कर्मचारियों से चर्चा की गई है। उनकी राय में अभी काफी काम बाकी है, लेकिन आगे का सेशन सकारात्मक रहा।

भारत बनाम आयरलैंड हेड-टू-हेड

अब तक भारत और आयरलैंड के बीच कुल आठ टी20 मुकाबले हुए हैं। इनमें से छह मैच (India VS Ireland Cricket) डब्लिन में और दो न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए। सभी मुकाबलों में भारतीय टीम विजेता रही। वहीं, वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए और हर बार भारत ने जीत दर्ज की।

आगे का शेड्यूल

आयरलैंड को अगले साल न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों की मेजबानी करनी है। ऐसे में भारत को आयरलैंड दौरे पर लाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो सकता है। अगर यह योजना सफल रहती है, तो आयरलैंड के क्रिकेट प्रेमियों को 2026 की गर्मियों में भारत के खिलाफ हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने का मौका मिल सकता है।

India vs SA ODI Tickets : भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू, इस दिन होगा दूसरा मुकाबला…
RR vs RCB: गुवाहाटी में दिखेगी कांटे की टक्कर, इन 3 ‘प्लेयर बैटल’ पर टिकी हैं सबकी नजरें
भारतीय क्रिकेट के GABBAR शिखर धवन का क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास, अब नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल और घरेलू मैच, BCCI और प्रशंसकों का जताया आभार
Vaibhav Suryavanshi ICC Ranking  : 15 साल के वैभव की रॉकेट एंट्री, T20 रैंकिंग के टॉप-50 में पहुंचे
WTC Final 2025: लड़खड़ाए, दौड़ने में दिक्कत… फिर भी पहाड़ की तरह डटे टेम्बा बावुमा, एडेन मार्करम का शतक भी लगा फीका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Medical Education
Chhattisgarh Medical Education : चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा निजी हाथों में देने पर विरोध, महंत ने राज्यपाल से रोक की मांग की

छत्तीसगढ़ में चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा की व्यवस्था…

Salary Irregularity : तबादले के बाद ज्वाइन नहीं किया, 13 महीने तक मिलता रहा वेतन, अब नोटिस
Salary Irregularity : तबादले के बाद ज्वाइन नहीं किया, 13 महीने तक मिलता रहा वेतन, अब नोटिस

दुर्ग के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान में…

Chhattisgarh Officer Transfer : मंत्रालय में 3 उप सचिवों का तबादला, मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग
Chhattisgarh Officer Transfer : मंत्रालय में 3 उप सचिवों का तबादला, मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल (Chhattisgarh Officer Transfer)…

Raipur Property Tax : 30 सितंबर तक पूरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, मिलेगी 5% छूट
Raipur Property Tax : 30 सितंबर तक पूरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, मिलेगी 5% छूट

नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष का पूरा…

CGPSC Interview
CGPSC Interview : सीजीपीएससी में 265 पदों पर 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू में, कांग्रेस ने 187 कम चयन पर मांगा जवाब

राज्य सेवा परीक्षा 2025 में 265 पदों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?