CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Industrial Development Policy Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को और अधिक निवेश-अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की बड़ी पहल

Industrial Development Policy Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को और अधिक निवेश-अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की बड़ी पहल

By Newsdesk Admin
01/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024–30 (Industrial Development Policy Chhattisgarh) में महत्वपूर्ण संशोधनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन संशोधनों के माध्यम से नीति को अन्य राज्यों की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धात्मक, स्पष्ट और निवेश-अनुकूल बनाया गया है। इससे छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों के सृजन की संभावनाएं और अधिक मजबूत हुई हैं।

मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णयों का मुख्य उद्देश्य राज्य के मूल निवासियों के लिए स्थायी और गुणवत्तापूर्ण रोजगार सुनिश्चित करना है। इसी दृष्टिकोण के तहत ईपीएफ प्रतिपूर्ति और रोजगार सृजन अनुदान से जुड़े नए प्रावधान नीति में जोड़े गए हैं। अब 50 से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाले विशेष सेक्टर के उद्यम, जैसे फार्मा, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी आदि के एमएसएमई इकाइयों को भी छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को दिए जाने वाले वेतन पर अनुदान का लाभ मिलेगा।

सेवा क्षेत्र के विस्तार को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल ने कंप्यूटर-आधारित टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ई-कॉमर्स और ऐप-आधारित एग्रीगेटर सेवाओं के साथ NABL मान्यता प्राप्त डायग्नोस्टिक लैब को भी औद्योगिक विकास नीति के दायरे में शामिल किया है। इन संस्थानों को अब नीति के तहत निर्धारित प्रोत्साहन और अनुदान प्रदान किए जाएंगे, जिससे सेवा क्षेत्र में निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है।

पर्यटन और स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में पांच सितारा होटलों तथा अन्य जिलों में तीन सितारा होटलों की स्थापना के लिए प्रोत्साहनात्मक संशोधन किए गए हैं। इसी तरह राज्य में बड़े निजी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्थापना को बढ़ावा देने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता दोनों में सुधार होगा।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता संवर्धन के लिए यह निर्णय लिया गया है कि NIRF Ranking में शीर्ष 100 में शामिल शिक्षण संस्थानों द्वारा यदि छत्तीसगढ़ में परिसर स्थापित किया जाता है, तो उन्हें औद्योगिक विकास नीति 2024–30 (Industrial Development Policy Chhattisgarh) के तहत विशेष अनुदान प्रदान किया जाएगा। इससे राज्य में उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बाहर जाने के बजाय राज्य में ही बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध होंगे।

मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृत ये संशोधन छत्तीसगढ़ को उद्योग और सेवा क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में एक अहम कदम माने जा रहे हैं। इन निर्णयों से राज्य में निवेश बढ़ने, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होने और औद्योगिक विकास की गति को अधिक संतुलित और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Kawardha Kasturba Hostel : छात्रावास में बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका
President Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit : 7 फरवरी को बस्तर पहुंचेंगी राष्ट्रपति, ‘बस्तर पंडुम’ से जुड़ेगा राष्ट्रीय संदेश
Shop Sealing : दुकानों पर सील कार्रवाई से बढ़ा विवाद, बाजार बंद कर व्यापारियों ने जताया विरोध
CG News : संगवारी फाउंडेशन द्वारा गोगांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण सम्पन्न
Diwali Bonus Chhattisgarh : दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार देगी अग्रिम वेतन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Farmer Registry
Farmer Registry : किसानों के लिए जरूरी बदलाव, संयुक्त जमीन के हर हिस्सेदार का अलग पंजीयन, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ में AgriStack के तहत संयुक्त और पुश्तैनी…

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश का मामला, फरार दो आरोपी दबोचे गए, दीवार फांदकर घुसने का आरोप

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर चोरी की कोशिश…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में रायपुर की सड़कों पर बदली व्यवस्था, 27 सितंबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों की रोक

गणेशोत्सव के चलते शाम होते ही रायपुर की…

Sonam Wangchuk Ladakh March
Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख में हुई…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

Chhattisgarh Congress :प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?