CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Insurance Scam : लालच ने बनाया हैवान – 14 शादियां, मां-बाप और तीन पत्नियों की हत्या के बाद चौथी पर भी मौत का साया

Insurance Scam : लालच ने बनाया हैवान – 14 शादियां, मां-बाप और तीन पत्नियों की हत्या के बाद चौथी पर भी मौत का साया

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
Insurance Scam
Insurance Scam

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। मां-बाप व पत्नी की हत्या कर बीमा क्लेम की लाखों रुपये हड़प चुका आरोपित विशाल पर उसकी चौथी पत्नी श्रेया ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। पत्नी ने बताया कि बीमा क्लेम हड़पने के लिए विशाल मुझे भी मौत के घाट उतारना चाहता था। उसने मेरा भी तीन करोड़ रुपये का (Insurance Scam) बीमा कराया था। वह उसकी डेढ़ साल की पुत्री का बीमा कराकर उसकी भी हत्या करना चाहता था। बेटी देने के लिए विशाल ने उसको दो लाख रुपये का प्रलोभन भी दिया था। श्रेया ने विशाल पर अपने मां-बाप व तीन पत्नी की हत्या कर करीब 50 करोड़ रुपये की बीमा क्लेम की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का है।

पति का खौफनाक सच जानकर सहम गई थी श्रेया

श्रेया ने बताया कि शादी के बाद पता चला कि विशाल की पहले से तीन शादियां हो चुकी हैं। फिर जानकारी मिली कि विशाल ने कुल 14 शादियां की हैं। 22 जून, 2017 को विशाल ने मां प्रभा देवी के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उनकी हत्या कर दी थी। उसने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिसमें मां की मौत हो गई और उसे मामूली चोटें आईं, लेकिन जांच में पता चला कि विशाल के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं थी। बाद में मां की मौत पर उसे 25 लाख रुपये का बीमा क्लेम मिला।

विशाल की पहली पत्नी एकता सिंघल की मौत 2022 में हुई। उसे मेरठ के आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया। विशाल ने मुंह दबाकर उसकी हत्या की थी। बाद में बीमारी से मौत बताकर 80 लाख रुपये का क्लेम हासिल किया। विशाल ने पिता मुकेश के नाम 2018 से 2023 के बीच 64 बीमा पालिसी कराईं। जनवरी 2024 में टोयोटा लैंड क्रूजर, निसान मैग्नाइट और ब्रेजा पिता के नाम पर फाइनेंस कराईं। एक अप्रैल 2025 को मुकेश को हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां अगले दिन मौत हो गई। उसने मुंह दबाकर पिता की हत्या की थी। पिता की दो पालिसी से 50 लाख रुपये विशाल को मिल चुके हैं, बाकी की प्रक्रिया चल रही थी। फर्जीवाड़ा की शिकायत पर बीमा कंपनियों ने इसपर रोक लगा दी।

तीन करोड़ की बीमा पालिसी का पता चला तो उड़े होश

श्रेया ने बताया कि विशाल ने उसकी गुपचुप ढंग से तीन करोड़ रुपये की बीमा पालिसी कराई। पिता की हत्या से पहले उसने अपना प्लान उसे बताते हुए मदद मांगी थी। मना करने पर विशाल ने उसे बुरी तरह से पीटा। किसी तरह वह मायके पहुंची। उसने इसकी शिकायत बीमा कंपनी के अधिकारियों से की।

इसके बाद निवा बूपा इंश्योरेंस कंपनी के संजय कुमार ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में फर्जी (Insurance Fraud) बीमा क्लेम के मामले की जांच कर रही संभल की एएसपी अनुकृति शर्मा को मामले से अवगत कराया। उन्होंने सभी बीमा कंपनियों से डिटेल मांगी। पुलिस पूछताछ में विशाल ने अपना जुर्म स्वीकार किया। बाद में उसके सहयोगी सतीश को भी गिरफ्तार किया गया। संभल की एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि फर्जी (Insurance Scam) बीमा क्लेम के मामले में उन्होंने विशाल से जुड़े सभी मामलों की जांच की थी। इसकी जानकारी उन्होंने हापुड़ पुलिस के अधिकारियों को दी, जिसके बाद गिरफ्तारी की गई है।

“साहब ये क्या हो रहा है….” टमाटर लेकर कलेक्टोरेट पहुंचा किसान, 26 हजार का टमाटर भरी पिकअप का छत्तीसगढ़ के इस जिले में कटा 28000 का चालान
Bilaspur car accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती कार छोड़कर युवक की बाइक से हुई फरार
HSRP Meeting : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर हाई लेबल मीटिंग, 3 महीने में फिटमेंट पूरा करने का रोडमैप तैयार
भारतमाला परियोजना में फर्जीवाड़ा: बिलासपुर में तहसीलदार और पटवारी पर FIR, मुआवजा घोटाला उजागर
Dhamtari Grain Storage : धमतरी का डंका, विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना में रचा इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

HC Petition Dismissed
छत्तीसगढ़

Amit Baghel FIR : अमित बघेल के खिलाफ बेंगलुरु में केस दर्ज, देशभर में 12वीं FIR

23/11/2025
Online Fraud
अपराधदेश-दुनिया

Online Fraud Case : फर्जी एक्टिविस्ट निकला साइबर ठग, रायपुर से दबोचा गया आरोपी

02/09/2025
छत्तीसगढ़

Vyapam Exam Metal Detector : नकल रोकने अब मेटल डिटेक्टर का प्रयोग, परीक्षार्थियों को हाफ स्लीव कपडे़ और स्लीपर के साथ आना होगा, पढ़े नए दिशा निर्देश

19/07/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई में सड़क किनारे मिली युवक की खून से लथपथ लाश, सिर पर गहरे जख्म के निशान

17/08/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?