CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रिश्वत मामले में गिरफ्तार रेलवे अफसर के भाई को अंतरिम जमानत: बेटे के इलाज के लिए हाईकोर्ट में लगाई थी अर्जी

रिश्वत मामले में गिरफ्तार रेलवे अफसर के भाई को अंतरिम जमानत: बेटे के इलाज के लिए हाईकोर्ट में लगाई थी अर्जी

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मई |

जेल में बंद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर के भाई को अपने बेटे के इलाज के लिए हाईकोर्ट ने एक महीने की अंतरिम जमानत दी है। कुणाल आनंद ने अपने 13 साल के बेटे के ब्लड कैंसर का इलाज कराने के लिए जमानत अर्जी लगाई थी। जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि सीबीआई की टीम ने आरोपी रेल अफसर विशाल आनंद और उसके भाई को ठेका दिलाने के एवज में 32 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वह जेल में बंद है और मामला कोर्ट में चल रहा है।

बेटे का इलाज कराने मांगी अंतरिम जमानत

आरोपी कुणाल आनंद ने हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत अर्जी लगाई है, जिसमें उसने बताया कि उसके 13 साल के बेटे को ब्लड कैंसर है, जिसका इलाज कराने की जरूरत है। इसके लिए उसने अंतरिम जमानत देने का आग्रह किया। इस याचिका के साथ उसने अपने बेटे का मेडिकल रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया है। सीबीआई ने भी माना कि आरोपी का बेटा ब्लड कैंसर से पीड़ित है।

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उसे एक माह के लिए सशर्त अंतरिम जमानत दी है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार उसे एक महीने के बाद ट्रायल कोर्ट के समक्ष सरेंडर करना होगा।

साथ ही इस दौरान सीबीआई को जांच में सहयोग करेगा और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा। इसके अलावा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की शर्त पर उसे अंतरिम जमानत दी गई है।

सीबीआई की टीम ने रांची से किया था गिरफ्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आरएसडब्ल्यू में मुख्य अभियंता विशाल आनंद ने झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को ठेका दिलाने के लिए रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज कर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के साथ ही उसके भाई कुणाल आनंद को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई के अनुसार झाझरिया कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी मनोज पाठक करीब 32 लाख रुपए रिश्वत लेकर आरोपी चीफ इंजीनियर के कहने पर उसके भाई कुणाल आनंद को देने के लिए रांची गया था। इसी दौरान सीबीआई ने उन्हें पकड़ लिया।

वह रांची के बिरसा चौक से रिश्वत की रकम ले रहा था। मामले में सीबीआई ने विशाल आनंद, उसके भाई कुणाल आनंद, झाझरिया कंस्ट्रक्शन के एमडी सुशील झाझरिया और रिश्वत दे रहे कंपनी के कर्मचारी मनोज पाठक को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने इस मामले में सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 8, 9, 10 और 12 तथा बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Ambikapur President Visit Review : राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे से पहले अम्बिकापुर में सुरक्षा–व्यवस्थाओं का हाई-लेवल निरीक्षण
बदमाश ने की गंदी हरकत, लड़की को परेशान कर रहा था अरबाज, करता था पीछा
Strictness on no-parking in Bhilai : भिलाई में नो-पार्किंग पर सख्ती, 87 वाहन चालकों का ई-चालान, अभियान जारी
भिलाई में भाइयों का अपहरण, सीसीटीवी में कैद, देखिए विडियो, अंडा ठेला से खिंच अर्टिगा में ले गए…
तिरुमाला मंदिर में अंडा बिरयानी खाते पकड़े गए श्रद्धालु, मचा बवाल, पकड़े गए लोगों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो बताया यह कारण….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?