CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » International Masters League : नवा रायपुर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर, सचिन-लारा-युवराज के चौके-छक्कों का आनंद लेने उमड़े क्रिकेट प्रेमी

International Masters League : नवा रायपुर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर, सचिन-लारा-युवराज के चौके-छक्कों का आनंद लेने उमड़े क्रिकेट प्रेमी

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share
International Masters League
International Masters League

सीजी भास्कर, 08 मार्च । छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों (International Masters League) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का शुभारंभ किया। इस रोमांचक लीग में भारत और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ।

आज का मैच इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला जा रहा है, जहां इंडिया मास्टर्स की कमान सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज मास्टर्स की अगुवाई क्रिकेट लीजेंड ब्रायन लारा कर रहे हैं। इस महामुकाबले को देखने के लिए हजारों क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे और अपने चहेते खिलाड़ियों के चौके-छक्कों पर उत्साह से झूम उठे।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं (International Masters League)

मुख्यमंत्री ने (International Masters League) मैच शुरू होने से पहले मैदान में पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट बॉक्स में बैठकर मैच का रोमांच भी देखा और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भाग लेने आए सभी महान क्रिकेट खिलाड़ियों का हृदय से स्वागत है। यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है कि हम क्रिकेट जगत के दिग्गजों को एक साथ खेलते हुए देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।

क्रिकेट के भगवान” सचिन तेंदुलकर से मिलकर अच्छा लगा (International Masters League)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात के बाद अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा कि हमने सचिन को अब तक सिर्फ टीवी पर खेलते हुए देखा था, लेकिन आज उनसे प्रत्यक्ष भेंट का अवसर मिला।

यह मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है। सचिन तेंदुलकर ने छत्तीसगढ़ आने पर खुशी व्यक्त करते हुए यह आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी छत्तीसगढ़ में खेलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान और ब्रायन लारा जैसे महान खिलाड़ियों को लाइव खेलते देखना बेहद रोमांचक अनुभव था।

इन दिग्गज खिलाड़ियों को देखकर छत्तीसगढ़ के युवा न केवल खेलों के प्रति प्रेरित होंगे, बल्कि अपने जीवन में भी उनसे सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह आयोजन एक यादगार खेल उत्सव साबित हो रहा है, जहाँ क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं। राज्य सरकार भविष्य में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी, ताकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Sports Infrastructure Development : खेल अधोसंरचना को नई ऊंचाई, तीरंदाजी अकादमी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण
Virat Kohli Anushka Sharma : आरसीबी की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद सीधे गुरु शरण में पहुंचे विरुष्का
ICC Champions Trophy Squad : चैम्पियंस ट्रॉफी के आईसीसी स्क्वॉड से रोहित शर्मा की छुट्टी, मेज़बान पाकिस्तान सहित 5 टीमों की हुई बेइज़्जती
Ben Stokes Decision Criticism :  वान ने स्टोक्स के निर्णय पर उठाए सवाल
क्या लॉर्ड्स में खत्म होगा रोहित शर्मा का वनडे सफर? आखिरी मैच की अटकलों से क्रिकेट जगत में हलचल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?