CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आक्रांता या सूफी संत, कौन था सालार मसूद गाजी? यूपी में जिसकी दरगाह पर मेले को लेकर मचा हंगामा

आक्रांता या सूफी संत, कौन था सालार मसूद गाजी? यूपी में जिसकी दरगाह पर मेले को लेकर मचा हंगामा

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

उत्तर प्रदेश , 21 मार्च 2025 :

उत्तर प्रदेश में सैयद सालार मसूद गाजी की मजार पर लगने वाले मेले को लेकर बवाल मचा हुआ है. सालार मसूद की मजार बहराइच में है, जहां उसे गाजी मियां के रूप में पूजा जाता है. हर साल गाजी मियां की दरगाह पर मेले का आयोजन होता है और मेला सिर्फ बहराइच में ही नहीं, बल्कि संभल से लेकर मुरादाबाद तक लगता है. हर साल उर्स के इस मेले में सिर्फ मुसलमान नहीं बल्कि बड़ी संख्या में हिंदू भी इबादत के लिए आते हैं, लेकिन हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि जिसने हिंदुओं पर आक्रमण किया उसकी महिमामंडन वाले मेले क्यों लगाए जा रहे हैं?

बहराइच में सालार गाजी की मजार पर दुआ मांगने का सिलसिला कई दशकों से चला आ रहा है, लेकिन अब इसको लेकर देश में बहस शुरू हो गई है. एक ओर जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा हर मिली-जुली संस्कृति को खत्म कर रही है. मेले में हर धर्म जाति के लोग मिलते हैं. अगर वे कुंभ की तारीफ कर सकते हैं तो किसी और मेले की तारीफ क्यों नहीं कर सकते? वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में कह दिया है कि किसी भी आक्रांता का महिमामंडन स्वीकार नहीं किया जाएगा. अब सवाल ये है कि अचानक सालार मसूद गाजी के नाम पर विवाद शुरू क्यों हुआ.

संभल से शुरू हुआ सालार गाजी पर विवाद

दरअसल इस विवाद के पीछे है हर साल लगने वाला उर्स मेला, जिसका आयोजन हर साल बहराइच, संभल से लेकर मुरादाबाद तक होता है, लेकिन जब 18 मार्च को संभल से ये मेले के आयोजन के लिए बने गड्डे को बंद करने वाली तस्वीरें सामने आईं तो विवाद शुरू हो गया. संभल के एडिश्नल एसपी ने चेतावनी दे दी थी कहा कि लुटेरों की याद में हर साल लगने वाला नेजा मेला नहीं लगेगा. इसके बाद मुरादाबाद से लेकर बहराइच तक हिंदू संगठन मेला रोकने की मांग को लेकर पुलिस के दरवाजा खटखटाने लगे. विवाद बढ़ा तो यूपी सरकार और विपक्ष आमने-सामने खड़े दिखाई देने लगे.

यूपी सरकार की वेबसाइट पर सालार गाजी को लेकर क्या लिखा है?

सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद सैयद सालार गाजी को सूफी संत बता रहे हैं तो वहीं यूपी में बीजेपी के नेता उन्हें आक्रमणकारी बता रहे हैं. यूपी सरकार के पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर बहराइच का पेज देखा तो उस पर दरगाह शरीफ के बारे में लिखा है- हजरत गाजी सालार मसूद, ग्यारहवीं शताब्दी के मशहूर इस्लामिक संत और सैनिक. इसमें आगे लिखा है कि हजरत गाजी सैयद सालार मसूद की दरगाह सिर्फ मुस्लिमों के लिए नहीं बल्कि हिंदुओं की आस्था से जुड़ी है. इस दरगाह को फिरोज शाह तुगलक ने बनवाया था. ऐसा माना जाता है कि जो दरगाह के पानी में नहा लेता है उसकी बीमारियां दूर हो जाती हैं, लेकिन अब सवाल ये है कि सैयद सालार मसूद संत थे या फिर आक्रमणकारी?

राजा सुहेलदेव के साथ गाजी का हुआ था युद्ध

कहा जाता है कि 1500 साल पहले 1034 में बहराइच में इसी चित्तौरा झील के किनारे राजा सुहेलदेव ने 21 राजाओं के साथ मिलकर सालार मसूद गाजी से युद्ध किया था और उसे मार दिया था. करीब 9 साल पहले 2016 में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बहराइच में राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण किया था. 13 अप्रैल 2016 को दिल्ली से गाजीपुर के बीच सुहेलदेव एक्सप्रेस की शुरुआत की गई थी. 2018 में पीएम मोदी ने राजा सुहेलदेव के सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया था. कुल मिलाकर देखा जाए तो बीजेपी ने यूपी में सुहेलदेव का सम्मान करके उन्हें एक नायक के तौर पर उभारा.

राजभर की पार्टी सुभासपा की मांग क्या है?

सुहेलदेव 11वीं सदी में श्रावस्ती के राजा थे, जिस झील पर राजा सुहेलदेव और सालार मसूद गाजी का युद्ध हुआ था वहां महाराजा सुहेलदेव समिति के लोग विजयोत्सव मनाते हैं और यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इस विवाद पर सबसे ज्यादा आक्रामक है और उसकी मांग है कि यहां राजा सुहेलदेव के नाम पर मेले का आयोजन होना चाहिए.

कौन था सालार मसूद गाजी?

सैयद सालार मसूद गाजी अफगान हमलावर महमूद गजनवी का भांजा था. गाजी ने बतौर सेनापति कई युद्ध लड़े थे. सालार मसूद गाजी पर गुजरात के सोमनाथ मंदिर को लूटने का आरोप है, लेकिन एक धड़ा सोमनाथ मंदिर में लूट के आरोप को गलत बताता है क्योंकि उस वक्त सालार मसूद की उम्र 11 साल थी और 18 साल की उम्र में यूपी के बहराइच में राजा सुहेलदेव ने उसे युद्ध में हरा दिया था. कहा जाता है कि सैयद सालार मसूद गाजी की मौत के बाद ही बहराइच में मजार बनी थी.

The world is watching the Trump-Xi Jinping meeting : क्या बीजिंग में सुलझेगा ईरान संकट?
Tomato Crop Damage : मोंथा चक्रवात ने तबाह की 20 हजार एकड़ टमाटर की फसल, करोड़ों का नुकसान
‘ये बैठेंगे लड़ेंगे और फिर…’, महागठबंधन की बैठक से पहले JDU का तंज, मांझी की पार्टी भी बरसी
Jain Muni Vijaychandra Sagar : 13 वर्षीय जैन मुनि का कमाल, 12 मिनट में दोहराए 100 सवाल, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ नाम
आयोग की शिकायत पर बिलासपुर जेल प्रहरी Suspend, पत्नी और बच्चों का नहीं कर रहा था पालन पोषण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?