CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPS Sanjeev Shukla : रायपुर पुलिस कमिश्नरी लागू, IPS संजीव शुक्ला बने राजधानी के पहले पुलिस आयुक्त

IPS Sanjeev Shukla : रायपुर पुलिस कमिश्नरी लागू, IPS संजीव शुक्ला बने राजधानी के पहले पुलिस आयुक्त

By Newsdesk Admin 22/01/2026
Share
IPS Sanjeev Shukla
IPS Sanjeev Shukla

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को औपचारिक रूप से लागू (IPS Sanjeev Shukla) कर दिया गया है। इसके साथ ही 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को राजधानी रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। अब तक वे पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद पर पदस्थ थे और अब उन्हें सीधे तौर पर रायपुर नगरीय पुलिस की कमान सौंपी गई है।

IPS Sanjeev ShuklaDownload

इसी आदेश के तहत राज्य में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। रामगोपाल गर्ग (IPS-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज से स्थानांतरित कर दुर्ग रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। बालाजी राव सोमावर (IPS-2007) को पुलिस मुख्यालय से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज पदस्थ किया गया है।

रायपुर कमिश्नरी के तहत नगरीय पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त स्तर पर भी नियुक्तियां (IPS Sanjeev Shukla) की गई हैं। अमित तुकाराम कांबले (IPS-2009) को कांकेर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है। लाल उमेद सिंह (IPS-2011) को रायपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर भेजा गया है, जबकि शशि मोहन सिंह (IPS-2012) को जशपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा दिव्यांग पटेल (IPS-2014) को रायगढ़ से पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण बनाया गया है।

कमिश्नरी प्रणाली के तहत रायपुर नगरीय क्षेत्र में पुलिस उपायुक्तों की तैनाती भी की गई है। उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS-2020) को पुलिस उपायुक्त (मध्य), संदीप पटेल (IPS-2020) को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) और मयंक गुर्जर (IPS-2020) को पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय नियुक्त किया गया है। वहीं विकास कुमार (IPS-2020) को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल) और राजनाला स्मृतिक (IPS-2020) को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय बनाया गया है।

इंदु अग्रवाल (IPS-2022) को नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद चौक से पदोन्नत कर पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी (IPS Sanjeev Shukla) दी गई है। प्रशासन का मानना है कि कमिश्नरी प्रणाली लागू होने से राजधानी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

You Might Also Like

Swami Atmanand School : लंच के बाद अचानक बिगड़ी तबियत, स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया

Raipur Literature Festival : शब्दों से सजेगा मंच, विचारों की गूंज के साथ रायपुर में शुरू होगा तीन दिन का उत्सव

Chhattisgarh Teacher Recruitment : खाली स्कूल, रुकी पढ़ाई और अब बड़ा आदेश, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती तय

Silver Rate Crash : चमक अचानक फीकी पड़ी, अंतरराष्ट्रीय संकेतों से घरेलू बाजार में टूटे सोना-चांदी के भाव

CG Budget Session 2026 : विधानसभा में जल्द बजट की गूंज, सत्ता और व्यवस्था के बीच हुई अहम बातचीत

Newsdesk Admin 22/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IPS Sanjeev Shukla
IPS Sanjeev Shukla : रायपुर पुलिस कमिश्नरी लागू, IPS संजीव शुक्ला बने राजधानी के पहले पुलिस आयुक्त

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। रायपुर में पुलिस कमिश्नरी…

Swami Atmanand School
Swami Atmanand School : लंच के बाद अचानक बिगड़ी तबियत, स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। स्वामी आत्मानंद स्कूल में…

Raipur Literature Festival
Raipur Literature Festival : शब्दों से सजेगा मंच, विचारों की गूंज के साथ रायपुर में शुरू होगा तीन दिन का उत्सव

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन…

Chhattisgarh Teacher Recruitment
Chhattisgarh Teacher Recruitment : खाली स्कूल, रुकी पढ़ाई और अब बड़ा आदेश, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती तय

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। छत्तीसगढ़ में हुई शिक्षा…

Silver Rate Crash
Silver Rate Crash : चमक अचानक फीकी पड़ी, अंतरराष्ट्रीय संकेतों से घरेलू बाजार में टूटे सोना-चांदी के भाव

नई दिल्ली, 22 जनवरी। नई दिल्ली सहित देश…

You Might Also Like

Swami Atmanand School
छत्तीसगढ़

Swami Atmanand School : लंच के बाद अचानक बिगड़ी तबियत, स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया

22/01/2026
Raipur Literature Festival
छत्तीसगढ़

Raipur Literature Festival : शब्दों से सजेगा मंच, विचारों की गूंज के साथ रायपुर में शुरू होगा तीन दिन का उत्सव

22/01/2026
Chhattisgarh Teacher Recruitment
छत्तीसगढ़रोजगारशिक्षा

Chhattisgarh Teacher Recruitment : खाली स्कूल, रुकी पढ़ाई और अब बड़ा आदेश, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती तय

22/01/2026
Silver Rate Crash
छत्तीसगढ़

Silver Rate Crash : चमक अचानक फीकी पड़ी, अंतरराष्ट्रीय संकेतों से घरेलू बाजार में टूटे सोना-चांदी के भाव

22/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?