CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Irregularities in board exam copy checking : 50 नंबर तक की गलती पकड़ी गई

Irregularities in board exam copy checking : 50 नंबर तक की गलती पकड़ी गई

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share

सीजी भास्कर 8 मई I छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गंभीर लापरवाही बरतने वाले 79 शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। (Irregularities in board exam copy checking)

Contents
  • 36 मूल्यांकन केंद्रों में मिली अनियमितताएं : Irregularities in board exam copy checking
  • इन विषयों में सबसे ज्यादा मिली गड़बड़ी
  • 20 से 40 नंबर की गलती पर 3 साल का प्रतिबंध
  • 41 से 49 नंबर की गलती पर 5 साल का बैन
  • 50 नंबर या उससे ज्यादा की गलती पर 6 साल की ब्लैकलिस्टिंग
  • कलेक्टर और DEO को भेजा गया आदेश

मूल्यांकन के दौरान 20 से लेकर 50 अंकों तक की भारी गड़बड़ी पाए जाने पर इन शिक्षकों को 3 से 6 साल तक बोर्ड के सभी पारिश्रमिक कार्यों से डिबार (ब्लैकलिस्ट) कर दिया गया है। साथ ही संबंधित शिक्षकों की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की अनुशंसा भी की गई है।

36 मूल्यांकन केंद्रों में मिली अनियमितताएं : Irregularities in board exam copy checking

माशिमं की परीक्षा समिति की जांच में प्रदेश के 36 मूल्यांकन केंद्रों में उत्तरपुस्तिका जांच के दौरान गंभीर त्रुटियां सामने आईं। कार्रवाई की जद में आए शिक्षकों में 10वीं के 49 और 12वीं के 30 शिक्षक शामिल हैं।

इन विषयों में सबसे ज्यादा मिली गड़बड़ी

10वीं कक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषयों की कॉपियों में गंभीर गलतियां पाई गईं।

वहीं 12वीं में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, रसायन, जीवविज्ञान, गणित, लेखाशास्त्र और अर्थशास्त्र विषयों के मूल्यांकनकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है।

20 से 40 नंबर की गलती पर 3 साल का प्रतिबंध

कॉपी जांच में 20 से 40 अंकों तक की त्रुटि करने वाले शिक्षकों को 3 साल तक बोर्ड के कार्यों से दूर रखा जाएगा। इस श्रेणी में सबसे ज्यादा शिक्षक शामिल हैं, जिनमें 10वीं के 44 और 12वीं के 25 शिक्षक हैं।

41 से 49 नंबर की गलती पर 5 साल का बैन

41 से 49 अंकों तक की बड़ी गड़बड़ी करने वाले 4 शिक्षकों पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें 10वीं और 12वीं के 2-2 शिक्षक शामिल हैं।

50 नंबर या उससे ज्यादा की गलती पर 6 साल की ब्लैकलिस्टिंग

50 या उससे अधिक अंकों की गंभीर त्रुटि करने वाले शिक्षकों को 6 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है। इस श्रेणी में 10वीं के हिंदी और गणित विषय के 3 शिक्षक तथा 12वीं के राजनीति विज्ञान और गणित विषय के 3 शिक्षक शामिल हैं।

कलेक्टर और DEO को भेजा गया आदेश

माशिमं ने कार्रवाई संबंधी आदेश की प्रतियां स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और कलेक्टरों को भेज दी हैं, ताकि संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा सके।

भिलाई में शोक की लहर : विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन, CM विष्णुदेव साय ने जताया दुःख
शराब की लाइन में विवाद, चाकू और बीयर की बोतल से हमला, तीन लोग घायल
Neal Katyal Biography : ट्रंप के टैरिफ फैसले को चुनौती देने वाले नील कात्याल कौन हैं? भारतीय मूल के वकील की ऐतिहासिक जीत की पूरी कहानी
Bhupesh Baghel Claim : भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया गया, नहीं माने तो पड़े छापे – भूपेश बघेल का बड़ा दावा
बैठक से नदारद रहे टीएस सिंहदेव, सचिन ने दी चेतावनी- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर होगी कार्रवाई..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक
Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक

निगम प्रशासन ने जर्जर मकानों की सुरक्षा (Ganesh…

PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव
PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव

क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल (PWD Road Repair) जल्द…

Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद

गणेश झांकी यातायात डायवर्सन (Ganesh Jhanki Traffic Diversion)…

Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य

पानी टंकी के नीचे युवक का शव (Dongargarh…

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद

तेंदुए की रिहायशी इलाके में एंट्री (Kanker Leopard…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?