CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लड़का हुआ या लड़की? MP के अस्पताल में 2 बच्चों की अदला-बदली, परिजनों ने कहा- DNA टेस्ट कराओ

लड़का हुआ या लड़की? MP के अस्पताल में 2 बच्चों की अदला-बदली, परिजनों ने कहा- DNA टेस्ट कराओ

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share


मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के जिला अस्पताल का विवादों से पुराना नाता रहा है. कभी यहां पर समय पर मरीजों को डॉक्टर नहीं मिलते तो कभी परिजनों और मरीजों के मोबाइल चोरी हो जाते हैं. वहीं एक बार फिर जिला अस्पताल में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर नवजात बच्चों की ही अदला-बदली हो गई. परिजनों के विरोध के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अपनी गलती मानी और फाइलें खंगाली फिर बच्चों को वापस दिया गया. इस लापरवाही में एक नर्स को अस्पताल प्रबंधन ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. परिजनों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ है.

दरअसल, बुरहानपुर के जिला अस्पताल में कल रात एक सनसनी खेज मामला सामने आया हैं. कल रात बुरहानपुर और एक गांव मेथा खारी की दो महिलाएं जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए पहुंची. मेथा खारी की महिला की डिलीवरी 3 बजे हुई और बुरहानपुर की महिला की डिलीवरी 4 बजे हुई. डिलीवरी करने वाले डॉक्टर ने मेथा खारी वाली महिला के परिजनों को लड़का होना बताया और बुरहानपुर की महिला के परिजनों को लड़का होना बताया. परिजन भी नॉर्मल डिलीवरी से खुश थे, लेकिन सुबह जब महिलाओं को बेड पर शिफ्ट किया गया तो पता चला कि बच्चों की अदला बदली हो चुकी है. जिसे लड़का हुआ था उस महिला के पास लड़की और जिसकी लड़की हुई थी उस महिला के पास लड़का पहुंच चुकी है.

Contents
  • बेड पर मां के साथ मिली लड़की
  • ड्यूटी पर तैनात नर्स के खिलाफ नोटिस जारी

अब यह सब देख परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और काफी हंगामा भी हुआ. इसके बाद डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन ने अपनी गलती मानी और रजिस्टर को चेक करने के बाद जिसका जो बच्चा था उसे वापस किया. बुरहानपुर वाले दंपति ने तो डीएनए टेस्ट करने तक की बात कह दी. फिलहाल ड्यूटी पर तैनात नर्स को अस्पताल प्रबंधन ने कारण बताओ नोटिस जारी करके इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है.

डॉक्टरों ने बताया लड़का हुआ है

वहीं इस पूरे मामले पर अपनी पत्नी को लेकर पहुंचे मेथा खारी के ज्ञान सिंह ने बताया कि डिलीवरी के बाद डॉक्टर ने लड़का होने की खबर दी थी. लेकिन बेड पर जच्चा बच्चा के आने के बाद पता चला की लड़की है. डॉक्टर से और ड्यूटी पर मौजूद नर्सों से बात की गई लेकिन वह नहीं माने. फिर हमने डॉक्टर का हवाला दिया और बताया कि डॉक्टर ने लड़का होना बताया था. जिसको लड़का दिया था उससे भी बात की गई. काफी मशक्कत के बाद उसने भी माना कि हमें भी डॉक्टर ने लड़की होना बताया था. यह लड़का आपका है वापस ले लो लेकिन अस्पताल प्रबंधन की यह गलती बहुत बड़ी है. अब अगर हमें पहले डॉक्टरों द्वारा बताया नहीं जाता तो हम तो लड़की को ही अपने घर ले जाते और दूसरे का बच्चा पाल रहे होते. अस्पताल प्रबंधन की बहुत बड़ी लापरवाही है ऐसी गलती नहीं होना चाहिए.

बेड पर मां के साथ मिली लड़की

इस पूरे मामले के प्रत्यक्ष दर्शी सैयद वाजिद ने कहा कि दोनों डिलीवरी के समय में मौजूद थे. मेरे परिजन भी यहां भर्ती हैं डॉक्टर ने इन्हें लड़का और लड़की होना बताया था, लेकिन जब दोनों बच्चों को और उनकी मां को बेड पर शिफ्ट किया गया तो ड्यूटी डॉक्टर और नर्सों की लापरवाही के चलते बच्चों की अदला बदली हो गई. वह तो अच्छा हुआ कि पहले ही इनको पता था कि किसको लड़का और किसको लड़की हुई है. बाद में जिसका बच्चा था, उसे दे दिया गया, लेकिन यह घोर लापरवाही अस्पताल प्रबंधन की अक्सर देखने को मिलती है. इसके पहले भी बच्चों की अदला-बदली हो चुकी है. अस्पताल प्रबंधन को चाहिए कि इस पर ध्यान दें और आगे से ऐसी गलती ना हो.

ड्यूटी पर तैनात नर्स के खिलाफ नोटिस जारी

डॉ भूपेंद्र गौर ने कहा कि एक महिला की डिलीवरी 3 बजे हुई और दूसरी महिला की डिलीवरी 4 बजे हुई. एक को लड़का और एक को लड़की हुई थी. एक बच्चे को सांस लेने में दिक्कत और दूसरा डिलीवरी के बाद राय नहीं. जिसको कुछ समय तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद अटेंडर ने उन बच्चों को माता-पिता को दे दिया. इसमें गलती से जिसको लड़का हुआ था उसे लड़की और जिसे लड़की हुई थी उसे लड़का दे दिया गया. लेकिन बाद में हमने दोनों ही परिजनों को समझाया. जिसका जो बच्चा था उसे वापस दे दिया गया है. अब डीएनए टेस्ट करने की बात सामने आ रही है तो वह भी किया जा सकता है. अगर अटेंडर चाहे तो हम उनका पूरा सहयोग करेंगे. फिलहाल मामला शांत हो गया है और ड्यूटी नर्स को नोटिस भी जारी किया जा चुका है. ताकि आगे इस तरह की गलती ना हो.

सुप्रीम कोर्ट ने किया तलाक मंजूर…! पति अपनी पत्नी को देगा 5 करोड़ का सेटेलमेंट अमाउंट, शादी के सात वचनों के बाद आठ इस बिन्दुओं पर अदालत ने दिया यह फैसला
Bilaspur Jewellery Fraud : महिला से रास्ता पूछकर रची साजिश, बातों में फंसाकर जेवर लेकर भागे बदमाश
ये कैसी मजबूरी, कहां है विकास : छत्तीसगढ़ में छात्र के शव को खाट पर रख 7 किलोमीटर पैदल चलते रहे ग्रामीण, जब सड़क ही नहीं तो कहां से चलेंगी गाड़ियां
नौ साल का बालक बना असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल (ADG) जोन, पुलिस अफसरों ने किया सैल्यूट
Jana Nayagan : विजय की आखिरी फिल्म को लेकर बंट गई राय, किसी ने बताया शानदार तो किसी ने गिनाईं बड़ी कमियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Swami Atmanand School Recruitment
Swami Atmanand School Recruitment : 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 590 सहायक शिक्षक की सबसे ज्यादा वैकेंसी

Swami Atmanand School Recruitment :सबसे ज्यादा 590 पद…

Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

Highway Tanker Fire : टैंकर काफी गर्म होने…

Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

Janjgir Champa Custody Death : एसपी विजय कुमार…

Raipur Cow Smuggling Protest
Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले

Raipur Cow Smuggling Protest :कमिश्नर कार्यालय की ओर…

Building Safety Audit
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Building Safety Audi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?