CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Israeli Attack : इजराइल ने अब इस मुस्लिम देश पर किया अटैक, 13 की मौत

Israeli Attack : इजराइल ने अब इस मुस्लिम देश पर किया अटैक, 13 की मौत

By Newsdesk Admin
30/11/2025
Share
Israeli Attack
Israeli Attack

सीजी भास्कर, 30 नवंबर। इजराइल ने गाजा में भारी तबाही मचाई थी, इसके बाद उसने अब मुस्लिम देश दक्षिणी सीरिया (Israeli Attack) पर हमला किया है। यह अटैक एक गांव में रात के अंधेरे में तलाशी के दौरान गोलीबारी करके किया गया है, जिसमें कम से कम 13 लोगों की जान चली गई। इसकी पुष्टि समाचार एजेंसी SANA ने की है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने इस ऑपरेश की निंदा करते हुए इसे युद्ध अपराध बताया है। इसके साथ ही कहा कि वह एक बार फिर से पूरे इलाके में अशांति फैलाने और हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहा है।

Contents
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने दी ये जानकारी
  • Israeli Attack इजरायली सेना ने किया ये दावा
  • सैकड़ों बार हुए हमले
  • सीरिया ने इस हमले पर की टिप्पणी

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी ये जानकारी

इस गोलीबारी (Israeli Attack) में जख्मी हुए इयाद ताहिर ने बताया कि हम रात हुई तो सो गए थे, सुबह हमारी आंख खुली और बाहर निकले तो गांव में इजरायली सेना अभियान चला रही थी। इस दौरान उन्होंने भयंकर गोलियां चलाई। चारों ओर सैनिक और टैंक घुम रहे हैं। इसके बाद उन्होंने हवाई बमबारी शुरू कर दी।

वैश्विक समाचार एजेंसी AFP को अस्पताल में भर्ती अहमद कमाल ने बताया कि उन्होंने खुद को बचान के लिए फारिंग की, लेकिन इस गोलीबारी में उनके भाई की मृत्यु हो गई और खुद बुरी तरह से जख्मी हो गए।

Israeli Attack इजरायली सेना ने किया ये दावा

इजरायली सेना ने इस हमले को लेकर दावा किया है कि गांव से जामा इस्लामिया समूह के खतरनाक आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यही आतंकी संगठन हमास और हूतियों के साथ मिलकर इजरायल में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। IDF ने बताया कि इस ऑपरेशन में उनके 6 सैनिक घायल हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान के दौरान कई आतंकी मारे गए हैं। अभी भी इलाके में जवान सक्रिय है।

सैकड़ों बार हुए हमले

गौरतलब है कि बशर अल असद की सरकार गिरने के बाद नई इस्लामिक सरकार का गठन हुआ। इसके बाद से दोनों देशों के बीच सैकड़ों बार हमले हो चुके हैं। इजरायली सेना बफर जोन में भी एक्टीव है और सीरिया के गोलन हाइट्स पर भी कब्जा जमा लिया है।

सीरिया ने इस हमले पर की टिप्पणी

सीरिया (Israeli Attack) के विदेश मंत्रालय ने बीते शुक्रवार को एक बयान जारी किया था, जिसमें उसने इस हमले को ‘एक भयानक नरसंहार’ बताया है। मारे गए लोगों को महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इजरायली सेना ने दावा किया कि यह जवाबी कार्रवाई की गई थी, इस दौरान हवाई हमले की भी सहायता ली थी। उसने इस अभियान के दौरान सभी संदिग्धों को पकड़ लिया है और कई उग्रवादी मारे गए है।

Ram Mandir : राम मंदिर में ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बढ़ी हलचल, एक फैसले ने बढ़ाई चर्चाएं
बड़ी खबर – इस्कॉन ग्रुप के प्रमुख सदस्य चिन्मय कृष्ण दास को एयरपोर्ट से किया गया है गिरफ्तार, हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के विरोध में कर चुके हैं अनेक रैलियां, जानिए क्या है पूरा मामला
Instagram Love Story Turns Tragic : लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या
Raipur T20 Match : रायपुर में आज टी-20 का रोमांच, इस रूट से पहुंचेंगे भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला देखने दर्शक
Indigo Crisis’: उड़ानें रद्द होने पर संसदीय समिति सख्त, एयरलाइंस और DGCA से तलब में मांगे जाएंगे साफ जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lionel Messi World Cup Record : FIFA World Cup में रचा एक और बड़ा रिकॉर्ड

Lionel Messi World Cup Record

Mana Area Demolition : प्रशासन की बेदखली कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

Mana Area Demolition

Chhattisgarh Monsoon : मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को किया कवर, सरगुजा में आकाशीय बिजली से 3 की मौत

Chhattisgarh Monsoon

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India : बंगाल से कश्मीर तक 26 राज्यों में मानसून पहुंचा

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India

Sarangarh Ganja Smuggling Busted : इमली की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी

Sarangarh Ganja Smuggling Busted

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?