CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jagdish Devda: ‘बीजेपी वालों के रगों में बलिदान का नहीं बल्कि…’, जगदीश देवड़ा के बयान पर भड़की कांग्रेस

Jagdish Devda: ‘बीजेपी वालों के रगों में बलिदान का नहीं बल्कि…’, जगदीश देवड़ा के बयान पर भड़की कांग्रेस

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

17 मई 2025 :

Congress on Jagdish Devda Controversy: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक बताया था. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने राज्य के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई शर्मनाक टिप्पणी की भी निंदा की और दोनों नेताओं को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि BJP लगातार सेना का अपमान कर रही है, क्योंकि उसकी रगों में बलिदान का नहीं, मुखबिरी का खून है.

ये बयान अत्यंत आपत्तिजनक एवं असहनीय- कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय सेना ने हर बार दुश्मन को धूल चटाई है. जिस सेना के शौर्य और पराक्रम के आगे पूरा देश नतमस्तक है, उस सेना के लिए यह कहना कि वह किसी के चरणों में नतमस्तक है, अत्यंत आपत्तिजनक एवं असहनीय है. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश भारतीय सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा. सेना के लिए ऐसे निम्नस्तरीय विचार रखने वाला व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक पद पर बने रहने के योग्य नहीं है.

श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोनों नेताओं को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की और कहा कि ‘अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि सेना के नतमस्तक होने की बात नरेंद्र मोदी कह रहे हैं. मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मंत्री को प्रधानमंत्री का संरक्षण प्राप्त है.’ श्रीनेत ने आगे कहा कि ‘पूरी BJP, केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की सरकार जिस तरह पहले विजय शाह को बचाने में जुटी हुई थी, अब वो जगदीश देवड़ा को बचाने में लग जाएंगी.’

बीजेपी ने चीन को दिया क्लीन चिट- कांग्रेस

सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गलवान में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों की मौत का बदला लेने की बात तो दूर, चीन को क्लीन चिट दे दी थी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कोई घुसपैठ नहीं हुई. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने चीन से आयात इतना बढ़ा दिया है कि भारत का व्यापार घाटा 100 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.

कांग्रेस नेता ने विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह सुनकर पूरा देश स्तब्ध रह गया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश HC ने इस मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया था, लेकिन राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही विजय शाह को बचाने में जुटी रहीं. HC ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान कहा कि जिस तरह की FIR दर्ज हुई है, वह सिर्फ और सिर्फ दिखावा है. अदालत ने टिप्पणी की कि FIR का ड्राफ्ट ही ऐसा बनाया गया है कि इसे रद्द किया जा सके. उसमें ऐसा कुछ नहीं है जो संज्ञेय अपराध दर्शा सके.

उन्होंने कहा कि BJP ने आजादी के आंदोलन में कोई भूमिका नहीं निभाई थी और भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीख रहे हैं, जिन्होंने व्यापारी को सैनिक से ज्यादा साहसी बताया था.

माइकल’ बायोपिक बॉक्स ऑफिस पर बना सकता है रिकॉर्ड ओपनिंग, पहले वीकेंड में धूम की उम्मीद
कब्रिस्तान पर बने पीएम आवास योजना के फ्लैट, घरों के बाहर खड़ी मजारें बनीं सिरदर्द
Bob Simpson Dies: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बॉब सिम्पसन का निधन, तिहरा शतक लगाकर रचा था इतिहास
जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद
‘क्यों आप लोग झगड़ा लगवा रहे हैं, 2 दिन बाद…’ हरियाणा CM नायब सैनी के बयान पर क्या बोले तेजस्वी यादव?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG News
CG News : उफनते नाले में बही कार, अरपा नदी में मिला युवक का शव, बारिश के बीच बढ़े हादसे

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा…

Malaria Outbreak
Malaria Outbreak : कांकेर में मलेरिया का कहर, सरकारी छात्रावास के 2 मासूमों की मौत, 11 बच्चे संक्रमित मिले

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप…

Chhattisgarh IFS Transfer
Chhattisgarh IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, संजीता गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक…

Bilaspur Bar Association Election
Bilaspur Bar Association Election : बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी की बड़ी जीत, 380 वोटों से बने अध्यक्ष

बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजों का इंतजार…

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी का आरोप, 10 राज्यों के निवेशकों ने डोंगरगढ़ थाने का किया घेराव

फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘लॉन्ग एशिया’ के जरिए देशभर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?