CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jal Sanchay Janbhagidari Award : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के हाथों कलेक्टर दीपक सोनी को मिला एक करोड़ पुरस्कार राशि का चेक व प्रशस्ति पत्र

Jal Sanchay Janbhagidari Award : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के हाथों कलेक्टर दीपक सोनी को मिला एक करोड़ पुरस्कार राशि का चेक व प्रशस्ति पत्र

By Newsdesk Admin 18/11/2025
Share
Jal Sanchay Janbhagidari Award
Jal Sanchay Janbhagidari Award

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने जल संचयन (Jal Sanchay Janbhagidari Award) के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में मंगलवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जल संचय में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले को जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार (Jal Sanchay Janbhagidari Award) 1.0 से सम्मानित किया।

पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत कैटेगरी 2 के तहत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के हाथों कलेक्टर दीपक सोनी ने एक करोड़ रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और राजभूषण चौधरी भी उपस्थित थे।

जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार(Jal Sanchay Janbhagidari Award) 1.0 के लिए जिले का चयन जल संचय हेतु 30,927 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण करने के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर दीपक सोनी के नेतृत्व में जिले में जल संचय महाअभियान चलाया गया, जिसमें सोखता गड्ढा निर्माण, जलाशय की सफाई सहित विभिन्न संरचना निर्माण शामिल है।

जिला पंचायत के अनुसार जल संचय जनभागीदारी अभियान अंतर्गत 31 मई 2025 तक कुल 35,793 संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है। निर्मित संरचनाओं में नवीन तालाब निर्माण, सामुदायिक डबरी, निजी डबरी, परकोलेशन टैंक, कुआं, रिचार्ज पिट, गली प्लग, चेकडैम, सोक पिट निर्माण, अमृत सरोवर निर्माण, एनीकट, स्टॉपडैम, व्यपवर्तन संरचनाएं तथा नहर का जीर्णोद्धार, स्टेप्ड कंटूर ट्रेंच और गेबियन स्ट्रक्चर शामिल हैं। इन संरचनाओं का निर्माण मनरेगा, CAMPA, CSR फंड, स्टेट बजट और अन्य केंद्रीय निधियों से किया गया है। जिले की यह उपलब्धि जल संरक्षण क्षेत्र में बड़ी सफलता (Balodabazar Water Conservation Achievement) मानी जा रही है।

You Might Also Like

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Newsdesk Admin 18/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

05/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?