CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर 2 मार्च उत्तर प्रदेश के जालौन में प्रेम में बाधा बनने पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी. इतना ही नहीं महिला ने लोगों की भीड़ जमा करते हुए पति को बेरहमी से पिटवाया.

इस दौरान महिला का प्रेमी उसके पति को भी पीटता रहा. इस मारपीट का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दीघटना उरई कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी रोड स्थित बघौरा के पास बने देशी शराब ठेके के पास की है. जानकारी के अनुसार, यहां शनिवार शाम को पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां प्रेम में बाधा बन रहे पति को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी.

इस दौरान लोगों ने पिट रहे युवक को बचाने का प्रयास किया. मगर पति-पत्नी के इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देखते हुए लोगों ने भी पति की पिटाई कर दी. वहीं कुछ लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.प्रेमी के साथ मिल पति को पीटाउरई कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का एक युवक से अफेयर चल रहा था. वह अपने प्रेमी के साथ अक्सर घूमती रहती थी, जिसके बारे में उसके पति को पता चला और उसने अपनी पत्नी की रैकी करनी शुरू कर दी.

शनिवार शाम को महिला के पति को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी अपने पुरुष मित्र के साथ चुरखी रोड बघौरा पर घूम रही है. पति ने मौके पर जाकर देखा तो उसकी पत्नी प्रेमी के साथ घूम रही थी. उसने पत्नी को सरेराह पकड़ लिया और उसके प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद प्रेम में बाधा डालने पर महिला ने अपने पुरुष मित्र का साथ देते हुए पति की सरेराह लात घूसे से पिटाई शुरू कर दी.बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामायुवक की पिटाई देख लोगों की भीड़ जमा हो गई.

लोगों ने महिला का ही साथ देते हुए उसके पति को पीट दिया. जब राहगीरों को पता चला कि पिटने वाला महिला का पति है, तो लोग इधर-उधर हो गए. वहीं बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मोबाइल से इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि किसी ने भी मारपीट करने वालों की शिकायत पुलिस में नहीं की.मौके पर पहुंची पुलिसकुछ ही देर बाद सभी लोग खुद ही वहां से चले गए और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वहीं पुलिस मौके पर पहुंची, मगर पुलिस को कोई भी नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस पीटने वाली महिला और पिटने वाले उसके पति के बारे में पता लगाने के प्रयास में जुट गई. फिलहाल उरई कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी तक उनके पास किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है. साथ ही वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले पति-पत्नी और तीसरे अन्य युवक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है.

एक बार में 72 मिसाइल छोड़ता है S-400, भारत के ‘सुदर्शन चक्र’ ने पाकिस्तान को फेल कर दिया
Ravi Bhagat Arrest : हाईस्कूल हंगामा मामले में रवि भगत पर कार्रवाई, जेल भेजने का आदेश
वक्फ बाय यूजर, नियुक्ति और संपत्ति की पहचान… सुनवाई शुरू होते ही SG मेहता और सिब्बल में छिड़ी तगड़ी बहस
क्लीनिक में सो रहे युवक का मर्डर, बदमाशों ने किया हमला, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
‘तंगी में है महाराष्ट्र’, NITI आयोग की बैठक से पहले संजय राउत ने रख दी यह बड़ी मांग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bangladeshi Citizen
Bangladeshi Citizen :  अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर डिपोर्ट, दुर्ग पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई

​दुर्ग जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी…

Geography Journal
Geography Journal :  छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका का विमोचन, शोधकर्ताओं को मिलेगा नया मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद की शोध पत्रिका…

Polio Vaccination
Polio Vaccination :  रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल, 956 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री…

Kanker Crime
Kanker Crime : किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

कांकेर जिले में किराना दुकान पर महिला से…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अमित शाह के आने की संभावना, आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज हवाई करतब

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?