CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जालोर: सरकारी टीचर पर पड़ोसी लड़की से रेप का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर 4 महीने तक किया ब्लैकमेल

जालोर: सरकारी टीचर पर पड़ोसी लड़की से रेप का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर 4 महीने तक किया ब्लैकमेल

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

जालोर , 20 जून 2025 :

Jalore Crime News: राजस्थान के जालोर के बागरा थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर पड़ोस में रहने वाली 18 वर्षीय युवती के साथ 4 महीने तक रेप और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग सहित आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है.

अंग्रेजी का शिक्षक है आरोपी

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 18 साल और 2 महीने है. 41 वर्षीय आरोपी शिक्षक जो पास के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा को अंग्रेजी पढ़ाता है, उसका पड़ोसी है. उसने पहले पीड़िता को खाना बनाने के बहाने अपने घर बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया.

इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल कर लगातार 4 महीने तक रेप करता रहा. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए पैसे का लालच दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी.

शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा

पीड़िता की शादी 28 मई 2025 को हुई थी. वह अपने पीहर में रह रही थी. इसके बावजूद, आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. जब पीड़िता ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया, तो आरोपी ने नया नंबर बताने का दबाव बनाया. बुधवार रात करीब 9:15 बजे आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की. पीड़िता के चिल्लाने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी भाग निकला.

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे पीड़िता को लेकर बागरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी मोहनलाल गर्ग ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं.

कांकेर: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ग्राहकों के 3 लाख हड़पे, रुपए रखे अपने पास, 1 गिरफ्तार..
मुस्लिम बाहुल्य इस जिले में जवानों की सलामती के लिए दुआ, भारत की कार्रवाई का किया खुला समर्थन
Surajpur Death Case : दिव्यांग पिता ने बेटे की मौत को बताया हत्या, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
Robbers who went out to commit crime on Bullet bike arrested : एक आरोपी अब भी फरार
Kuno National Park : कूनो में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, मादा चीता मुखी ने दिए पांच शावकों को जन्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के CMHO बदले
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के CMHO बदले

स्वास्थ्य विभाग तबादला (CG Transfer News) के आदेश…

PM Modi Birthday
PM Modi Birthday : मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, कांग्रेस मनाएगी महंगाई-बेरोजगारी दिवस, 36 लाख दीयों पर पूछा हिसाब

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा…

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं मिलीं अपात्र, 30 लाख रुपए की हुई वसूली

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं…

Bear Attack Chhattisgarh
Bear Attack Chhattisgarh : जंगल की ओर जा रहे दो युवकों पर चार भालुओं का हमला, एक ने भागकर बचाई जान, दूसरे को बुरी तरह नोचा

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगल की…

Mobile Loot Syndicate : रायपुर में लूट, ओडिशा में लॉक खुला और कोटा में बदली पहचान, 5 गिरफ्तार, 100 वारदातों का खुलासा
Mobile Loot Syndicate : रायपुर में लूट, ओडिशा में लॉक खुला और कोटा में बदली पहचान, 5 गिरफ्तार, 100 वारदातों का खुलासा

मोबाइल लूट नेटवर्क (Mobile Loot Syndicate) की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?