CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जम्मू-कश्मीर: राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 150 मरीजों को किया गया रेस्क्यू

जम्मू-कश्मीर: राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 150 मरीजों को किया गया रेस्क्यू

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

जम्मू-कश्मीर , 18 मार्च 2025 :

Jammu Kashmir Fire News जम्मू-कश्मीर के राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पर दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे के भीतर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 150 से अधिक मरीजों को अस्पताल से निकाला गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज (JMC) में मंगलवार आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सुरक्षागार्डों ने अस्पताल से 150 मरीजों को बाहर निकाला है।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में मंगलवार को आग लग (Jammu Kashmir Fire News) गई, जिसके बाद 150 से अधिक मरीजों को अस्पताल से निकाला गया।

मंगलवार सुबह राजौरी शहर में अस्पताल के बेसमेंट में आग देखी गई। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के सहायक निदेशक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

उन्होंने बताया कि वार्डों में धुआं भर जाने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल की इमारत से बाहर निकाला गया। अधिकारी के मुताबिक, आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

राजौरी के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक शर्मा ने स्थिति का आकलन करने के लिए अपनी टीम के साथ अस्पताल का दौरा किया। शर्मा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता अस्पताल में ओपीडी सेवाओं सहित सामान्य संचालन को बहाल करना है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

अस्पताल की आंतरिक अग्नि सुरक्षा प्रणाली की कथित विफलता पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों और कई स्वयंसेवकों ने तेजी से काम किया और आग बुझाने की कोशिश की, इससे पहले कि दमकलकर्मियों ने कमान संभाली और आग को बेसमेंट क्षेत्र तक सीमित कर दिया।

फरवरी में सोनमर्ग में लगी आग

इससे पहले फरवरी में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विश्वप्रसिद्ध पर्यटनस्थल सोनमर्ग (Sonmarg Fire Incident) में एक भीषण अग्निकांड में लगभग दो दर्जन दुकानें और एक होटल क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है,लेकिन करोड़ो रुपये की सपंत्ति नष्ट हो गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने भी आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए संबधित अधिकारियों को एक निर्देश जारी कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर: राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 150 मरीजों को किया गया रेस्क्यू

Korba Furniture Shop Fire : लाखों का सामान जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका
CG खबर : अनवर ढेबर के रिश्तेदार के घर ED का छापा, रायपुर मौदहापारा और गरियाबंद में अलसुबह 10-10 गाड़ियों में पहुंचे अफसर, जांच जारी
सोने में मामूली तेजी: ₹59 चढ़कर ₹1.52 लाख पहुंचा, चांदी ₹612 लुढ़की
स्कूल में घुसकर 12वीं के छात्र को तीन युवकों ने पीटा, वकील चाची ने थाना में दर्ज कराई रपट
Drug Spiking Scandal : क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत! हाईप्रोफाइल पब में 2 महिलाओं को चुपचाप दिया नशीला ड्रग्स, फ‍िर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy
Ashirwad Ke Diye Expense Controversy : ‘आशीर्वाद के दीये’ पर सियासत, कांग्रेस ने खर्च को लेकर उठाए सवाल

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy :अब इस आयोजन…

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?