CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 15 साल पुरानी रंजिश में पिता समेत 2 बेटों को उतारा मौत के घाट, हथौड़े से कूंचा सिर, देखिए विडियो

15 साल पुरानी रंजिश में पिता समेत 2 बेटों को उतारा मौत के घाट, हथौड़े से कूंचा सिर, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

सीजी भास्कर , 26 मई। 15 साल पुरानी रंजिश को लेकर पिता और उसके दो बेटों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने हथौड़े से कूंच कर सभी को मौत के घाट उतारा। वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। ये जघन्य हत्याकांड जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा हाइवे के पास अंजाम दिया गया।

जफराबाद थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी 62 वर्षीय लालजी नेवादा हाइवे अंडरपास के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग वर्कशॉप चलाते थे। दोनों बेटे यादवीर और गुड्डू भी दुकान में ही काम करते थे और यहीं सोते भी थे।

आज सुबह आसपास के लोग वर्कशॉप की तरफ से गुजरे तो बाहर खून के निशान दिखाई दिए। भीतर जाकर देखा तो तीनों पिता-पुत्र के खून से सने शव वहां पड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो टीम मौके पर पहुंच गई. थोड़ी ही देर में एसपी डॉ. कौस्तुभ कई थानों की फोर्स के साथ वहां पहुंच गए।

बुरी तरह से मारे जाने के दिखे निशान

शव देखने पर पता चल रहा था कि तीनों को लोहे के किसी भारी हथियार से मारा गया था. सिर और चेहरे पर बुरी तरह से मारे जाने के निशान थे। ट्रिपल मर्डर के बाद बदमाश वहां लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। हत्या के बाद मौके पर जुटे परिवार के लोग पुरानी रंजिश में लाल जी और उनके बेटों की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे।

पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ के बाद शव को वहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या से नाराज़ परिजन और ग्रामीण ने हाइवे जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने किसी तरह सभी को वहां से हटा दिया। एसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 8 टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

माैके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल की गहनता से जांच कराई। वर्कशाॅप में हथाैड़ा भी मिला है। इसके साथ ही सीसीटीवी डीवीआर गायब था।

एसपी ने आशंका जताई है कि हत्या किसी परिचित द्वारा ही किया गया है, क्योंकि डीवीआर आलमारी का ताला खोलकर निकाली गई है। हत्या का पर्दाफाश करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। शक के दायरे में जिस किसी का भी नाम सामने आएगा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Gate No. 7 underbridge closed : 25 हजार वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी
Mahasamund rescue operation : एनीकट में मछली पकड़ने गया युवक तेज बहाव में बहा
Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में फिर दौड़ेंगी कोरोना काल में बंद हुईं 13 ट्रेनें, रायपुर से गोवा तक सीधी ट्रेन की तैयारी
CGPSC 2003 Scam : 23 साल बाद फिर खुलेगी 147 अधिकारियों की भर्ती फाइल, EOW की जांच तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?