CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वक्फ संशोधन बिल पर केंद्र के सपोर्ट में आई JDU, अब TDP ने फंसाया पेच

वक्फ संशोधन बिल पर केंद्र के सपोर्ट में आई JDU, अब TDP ने फंसाया पेच

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 अप्रैल। लोकसभा में आज पेश होने वाले वक्फ संशोधन बिल Waqf bill को बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू का साथ मिल गया है. कल शाम तक इस बात की आशंका थी कि नीतीश कुमार की पार्टी किस ओर जाएगी क्योंकि जेडीयू JDU की ओर से शर्तों के रूप में कुछ संशोधन सुझाए गए थे जिसे सरकार ने अब संशोधन बिल में शामिल कर लिया है।

जेडीयू के साथ आने के बाद अब टीडीपी ने पेच फंसा दिया है। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी की ओर से सुझाए गए संशोधन स्वीकार किए जाने के बावजूद पार्टी ने अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है। 

टीडीपी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, वक्फ बिल पर अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है और इसके लिए विचार-विमर्श जारी है. बिल के समर्थन में वोट करेगी।

जेडीयू नीतीश कुमार की पार्टी : जेडीयू ने वक्फ बिल को लेकर व्हिप जारी किया है जिसमें पार्टी के सांसदों से आज लोकसभा में वक्फ बिल का समर्थन करने को कहा गया है।

पार्टी के चीफ व्हिप दिलेश्वर कामत ने कहा कि हम मजबूती से सरकार के समर्थन में संसद के अंदर वोट करेंगे। पार्टी के सभी सांसदों को इसके लिए व्हिप जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों के हक में है। कुछ मुसलमान अपने फायदे के लिए इसका विरोध कर रहे हैं।

हमारे सभी सांसद मजबूती से सरकार के पक्ष में खड़े रहेंगे. एनडीए मजबूत और एकजुट है। पीएम मोदी PM Narendra Modi और नीतीश कुमार Nitish Kumar की जोड़ी बिहार में फिर जीतेगी।

टीडीपी के सुझाए संशोधन स्वीकार : वक्फ (संशोधन) विधेयक में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) द्वारा सुझाए गए तीनों संशोधनों को मंगलवार को स्वीकार कर लिया गया। पार्टी ने एक व्हिप जारी कर सांसदों से आज लोकसभा में उपस्थित रहने को कहा है।

हालांकि बिल के समर्थन को लेकर टीडीपी ने अभी अपना रुख साफ नहीं किया है।

आज दोपहर 12 बजे पेश होगा बिल : वक्फ संशोधन बिल को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है. ये बिल दो अप्रैल को दोपहर 12 बजे लोकसभा में आएगा।

बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर सदन में मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए कहेगी।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि आठ घंटे चर्चा का समय तय किया गया है। इस समय को बढ़ाया जा सकता है लेकिन सदन की सहमति लेकर। 

किरेन रिजिजू ने कहा कि अब अगर कोई वॉकआउट करके बहाना करना चाहता है, चर्चा से भागना चाहता है तो उसको हम रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि चर्चा तो करें, हर दल को अपना पक्ष रखने, अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

जंगल में गूंजी किलकारी : महिला ने पाया संतान सुख, 112 की टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव
Christian protest against Bajarang Dal : दुर्ग में बजरंग दल को बंद करने की मांग, मसीही समाज का प्रदर्शन
High Court strict on Ranu Sahu case : रिश्तेदारों की सम्पति अटैचमेंट की सभी याचिकाएं खारिज
कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव को मातृ शोक, कल होगा अंतिम संस्कार, आज गृह ग्राम के लिए रवाना होगा पार्थिव शरीर
थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Action Against Tobacco Sellers
Police Action Against Tobacco Sellers : कोरबा में स्कूल-कॉलेज के पास तंबाकू बेचने पर 15 दुकानदारों पर कार्रवाई

Police Action Against Tobacco Sellers : पुलिस ने…

SECL Wins First Prize
SECL Wins First Prize : एसईसीएल को सोशल मीडिया में देशभर में मिला पहला स्थान, कोल इंडिया स्थापना दिवस पर झोली में आए 7 पुरस्कार

SECL Wins First Prize : कंपनी प्रबंधन ने…

SECR 840 Trains Cancelled
SECR 840 Trains Cancelled : 9 महीने में SECR की 840 ट्रेनें रद्द, बिलासपुर रेल मंडल में यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी

SECR 840 Trains Cancelled : 22 नवंबर को…

Balod Government Property Damage Case : जेसीबी से 12 शौचालयों के टैंक तोड़े, गौठान की जाली भी उखाड़ी; पूर्व जनपद सदस्य पर FIR
Balod Government Property Damage Case : जेसीबी से 12 शौचालयों के टैंक तोड़े, गौठान की जाली भी उखाड़ी; पूर्व जनपद सदस्य पर FIR

ग्राम पंचायत सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने…

Durg Police DGP 15 Instructions : नशे और साइबर अपराध पर अब पुलिस का कड़ा प्रहार, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए 15 सख्त निर्देश
Durg Police DGP 15 Instructions : नशे और साइबर अपराध पर अब पुलिस का कड़ा प्रहार, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए 15 सख्त निर्देश

दुर्ग पुलिस डीजीपी के निर्देश (Durg Police DGP…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?