CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Christian protest against Bajarang Dal : दुर्ग में बजरंग दल को बंद करने की मांग, मसीही समाज का प्रदर्शन

Christian protest against Bajarang Dal : दुर्ग में बजरंग दल को बंद करने की मांग, मसीही समाज का प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
18/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। दुर्ग जिले में अल्पसंख्यक मसीही समाज ने प्रदर्शन कर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। आज कई जिलों से बड़ी संख्या में इकट्ठा मसीही समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए दुर्ग कलेक्टोरेट में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि –

कट्टरपंथी संगठनों, विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल लगातार मसीहियों पर हमले कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन दबाव में आकर फर्जी प्रकरण बना रहा है। समाज ने बजरंग दल को बंद करने की मांग की।

आज मूलनिवासी संघ के अध्यक्ष अमरजीत पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में फर्जी मामलों पर नाराजगी व्यक्त की गई है। (Christian protest against Bajarang Dal)

इसमें बताया गया कि हाल ही में दुर्ग रेलवे स्टेशन पर कैथोलिक ननों पर मानव तस्करी और धर्मांतरण का झूठा मामला दर्ज किया गया था।

जिन लड़कियों को आधार बनाकर यह अपराध दर्ज किया गया उन्होंने और उनके परिजनों ने स्पष्ट किया था कि वे रोजगार के लिए स्वेच्छा से यात्रा कर रही थीं।

ज्ञापन में पास्टरों पर हमला और दबाव में गिरफ्तारी का आरोप लगाया गया है। (Christian protest against Bajarang Dal)

आरोप यह भी है कि 31 अगस्त को बोरसी दुर्ग निवासी पास्टर आकाश बसरा को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने घर से उठाया और उनसे मारपीट की।

उन पर धर्मांतरण का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। उनकी पत्नी पर भी जानलेवा हमला हुआ।

मसीही समाज ने पुलिस प्रशासन पर घरेलू प्रार्थना सभाओं को रोकने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। (Christian protest against Bajarang Dal)

समाज ने कहा कि उच्च न्यायालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि निजी निवास पर प्रार्थना सभा करना किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता।

प्रदर्शनकारियों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया।

LSG vs DC : केएल राहुल-पोरेल के आगे बेदम हुई लखनऊ, ठोकी प्लेऑफ के लिए दावेदारी
CG Crime: Blind School से भागा मूक-बधिर छात्र, CCTV में कैद हुई घटना – सुरक्षा पर सवाल
दिल्ली जा रही फ्लाइट में महिला ने सह यात्रियों पर किया हमला 🛑 CISF कांस्टेबल को दांत काटा, उड़ान रोक एयरपोर्ट पुलिस के हवाले की गई
मुंबई जा रही कार्गो शिप में हुआ धमाका, 50 कंटेनर समुद्र में गिरे… 4 क्रू लापता
नेपाल भागने की फिराक में बाबा सिद्दीकी का हत्यारा सपड़ाया, यूपी टास्क फोर्स की मदद से मुम्बई पुलिस को बड़ी सफलता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sonam Wangchuk Health Update
Sonam Wangchuk Health Update : स्वास्थ्य स्थिर लेकिन डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

Sonam Wangchuk Health Update

Vidhansabha Questions
Vidhansabha Questions  : सवाल पूछने में सबसे आगे कौशिक, चंद्राकर, बोहरा और भोलाराम, ढाई साल में 12,559 प्रश्न

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा में…

Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Heavy Rain Alert

Safe Delivery
Safe Delivery : अस्पतालों में बढ़े सुरक्षित प्रसव, लेकिन निजी अस्पतालों में बढ़ता सी-सेक्शन बना चिंता

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मातृ…

ABC ID Mandatory
ABC ID Mandatory : अब बिना आईडी के छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में नहीं मिलेगी एंट्री

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : स्वामी विवेकानंद तकनीकी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?