CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जीतनराम मांझी ने ‘माउंटेन मैन’ को भारत रत्न दिए जाने की मांग की, बोले- अलग-अलग कटोरा लेकर घूमने से नहीं मिलेगा हक

जीतनराम मांझी ने ‘माउंटेन मैन’ को भारत रत्न दिए जाने की मांग की, बोले- अलग-अलग कटोरा लेकर घूमने से नहीं मिलेगा हक

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर 28 फरवरी बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा द्वारा आयोजित दलित समागम में पार्टी संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दलित समुदाय को एकजुट होकर 2025 के विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

मांझी ने अपने संबोधन की शुरुआत माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग के साथ की और कहा कि दशरथ मांझी जैसे व्यक्तित्व को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न मिलना चाहिए.इस दौरान जीतनराम मांझी ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति की कुल आबादी 30 प्रतिशत से भी अधिक है, लेकिन सत्ता में उनकी हिस्सेदारी नगण्य है. उन्होंने कहा कि बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमें एकजुट रहने का मंत्र दिया था, लेकिन आज दलित समाज उपजातियों में बंटकर अपनी ताकत कमजोर कर चुका है. मांझी ने कहा कि अलग-अलग कटोरा लेकर घूमने से हक नहीं मिलेगा, हमें मिलकर अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ानी होगी.

उन्होंने जोर देकर कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में दलित समाज को एकजुट होकर ऐसी सरकार बनानी होगी, जो दलित हितों के संरक्षण और उनकी भलाई के लिए काम करे.आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव की मांगअपने संबोधन में जीतनराम मांझी ने अनुसूचित जाति के भीतर आरक्षण के शैक्षणिक वर्गीकरण की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अनुसूचित जाति की विभिन्न उपजातियों को उनकी शिक्षा दर के आधार पर आरक्षण का लाभ मिले.

सुप्रीम कोर्ट भी इस पर अपनी टिप्पणी दे चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस संबंध में आग्रह किया गया है.बिहार में सफाई कर्मचारी आयोग बनाने की मांगकेंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार सरकार से सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की मांग की, ताकि इस वर्ग के रोजगार और जीवनस्तर में सुधार लाया जा सके. उन्होंने दलित छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति बढ़ाने और महिलाओं के लिए व्यावसायिक शिक्षा मुफ्त करने की भी वकालत की.

भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने की बात दोहराईमांझी ने बिहार में भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने के अपने पुराने फैसले की याद दिलाते हुए कहा कि आज भी कई जगहों पर सिर्फ 3 डिसमिल जमीन दी जा रही है, जो न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने कहा कि बिना भूमि सर्वेक्षण का काम पूरा किए भूमिहीनों को उनका हक नहीं मिल पाएगा, इसलिए सरकार को भूमि सर्वेक्षण में तेजी लानी चाहिए.युवाओं और महिलाओं से एकजुट होने की अपीलजीतनराम मांझी ने दलित युवाओं और महिलाओं से अपील की कि वे उपजातियों में बंटकर अपनी ताकत कमजोर न करें. उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे ग्रहण करेगा, वही ताकतवर बनेगा.

दलित समाज का सशक्तिकरण तभी संभव है, जब युवा शिक्षा और जागरूकता के साथ आगे आएं और समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ें.

कैबिनेट ब्रीफिंग : MODI सरकार का बुजुर्गों को तोहफा, अब आयुष्मान भारत योजना में कवर होंगे 70 साल पार के सभी नागरिक, इस योजना से 6 करोड़ बुजुर्ग होंगे लाभान्वित
एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान के 18 मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग
Raipur Literature Festival Closing Day : रायपुर साहित्य महोत्सव का आज समापन, संविधान और भारतीय मूल्यों पर केंद्रित रहेगा संवाद
पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं को नहीं जाना पड़ेगा वापस, इस स्पेशल वीजा ने बचाया
दर्दनाक खबर: खेलते खेलते सेप्टिक गड्ढे में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में मचाया हंगामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?