CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kanker Python Cruelty  : अजगर को बाइक से घसीटते हुए जंगल ले गया ग्रामीण, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

Kanker Python Cruelty  : अजगर को बाइक से घसीटते हुए जंगल ले गया ग्रामीण, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 03/08/2025
Share
Kanker Python Cruelty
Kanker Python Cruelty

सीजी भास्कर, 3 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद क्रूरता भरी घटना सामने आई है, जिसने वन्यजीव संरक्षण को लेकर प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला कांकेर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित आतुर गांव का है, जहां 31 जुलाई को दोपहर एक ग्रामीण ने पांच से छह फीट लंबे अजगर को पकड़ लिया।

ग्रामीण सुरेश जैन के घर में कथित रूप से मुर्गी का शिकार करने आया यह अजगर जब पकड़ा गया, तो उसे जंगल में छोड़ने की बजाय अत्यधिक अमानवीय तरीके से उसके गले में रस्सी बांध दी गई। इसके बाद सुरेश ने अजगर को अपनी बाइक से 500 मीटर तक घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।

इस पूरी घटना का वीडियो एक अज्ञात शख्स ने पास से गुजरती कार से बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में अजगर की छटपटाहट और बेबस हालत को देखकर कई लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की आलोचना की और संबंधित प्रशासन को शिकायत की।

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस हरकत में आ गई। कांकेर पुलिस ने आरोपी सुरेश जैन को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राकृतिक वन्यजीवों के प्रति क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है, और उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है।

वन्यजीव विशेषज्ञों ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है और कहा है कि यदि किसी घर में वन्यजीव आ जाए, तो वन विभाग को सूचित करना चाहिए, न कि स्वयं ऐसी क्रूरता की जाए।

You Might Also Like

Interstate Water Tribunal :  छत्तीसगढ़ के साथ महानदी जल विवाद पर पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग

Mahadev Betting App :  भूपेश बघेल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी से बचने मांगी अग्रिम जमानत, बेटे की याचिका पर भी सुनवाई आज

Balodabazar Agriculture Center Inspection : संयुक्त टीम ने कृषि सेवा केंद्रों का किया निरीक्षण, 4केंद्रों को नोटिस

Rare Cancer Case Chhattisgarh : बैगा जनजाति की 25 वर्षीय महिला में मिला दुर्लभ कैंसर, 5 घंटे तक चला आपरेशन

PM Kisan Yojana Chhattisgarh : प्रदेश के 25.47 लाख से अधिक किसानों के खातों में खटाखट पहुंचे 553 करोड़ 34 लाख रुपये

TAGGED: Chhattisgarh Wildlife Incident, Kanker Python Cruelty, snake dragged by bike, viral animal video, wildlife abuse, कांकेर अजगर कांड, छत्तीसगढ़ वायरल वीडियो, बाइक से अजगर घसीटा, वन विभाग कार्रवाई, वन्यजीव क्रूरता
Newsdesk Admin 03/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Asia Cup News 2025 Asia Cup News 2025 : एशिया कप ….दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन खेला जाएगा का महामुकाबला

You Might Also Like

Interstate Water Tribunal
छत्तीसगढ़

Interstate Water Tribunal :  छत्तीसगढ़ के साथ महानदी जल विवाद पर पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग

03/08/2025
Mahadev Betting App
छत्तीसगढ़

Mahadev Betting App :  भूपेश बघेल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी से बचने मांगी अग्रिम जमानत, बेटे की याचिका पर भी सुनवाई आज

03/08/2025
Balodabazar Agriculture Center Inspection
छत्तीसगढ़

Balodabazar Agriculture Center Inspection : संयुक्त टीम ने कृषि सेवा केंद्रों का किया निरीक्षण, 4केंद्रों को नोटिस

02/08/2025
Rare Cancer Case Chhattisgarh
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Rare Cancer Case Chhattisgarh : बैगा जनजाति की 25 वर्षीय महिला में मिला दुर्लभ कैंसर, 5 घंटे तक चला आपरेशन

02/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?