सीजी भास्कर, 17 सितम्बर। रायपुर जिले के खरोरा इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात से हड़कंप मच गया। बुधवार 16 सितंबर को रेस्टहाउस के सामने किराना दुकान के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाया। महिला अपने परिजनों के साथ निजी काम से बाजार आई थी और काम पूरा करने के बाद घर लौट रही थी। (Kharora Chain Snatching Case)
इसी दौरान ब्रेकर के पास बाइक सवार बदमाश महिला के करीब पहुंचे और अचानक उसके गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपट लिया। महिला और उसके परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी तेज रफ्तार में बाइक लेकर फरार हो गए।

खरोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच : Kharora Chain Snatching Case
वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी बालोद बाजार की ओर भागे थे। इसके बाद बुडेरा चौक के आगे वे किस रास्ते से फरार हुए, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान का प्रयास
पुलिस ने घटनास्थल (Kharora Chain Snatching Case) और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और बाइक का नंबर पता करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाश वारदात से पहले महिला का पीछा कर रहे थे या नहीं। आरोपियों के भागने वाले संभावित रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
ख़बरें और भी हैं : Chain Snatching Case : मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपटी, मां-बेटे गिरफ्तार


