CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kharora Liquor Seizur : गुप्त सूचना पर दबिश और खुल गया अवैध कारोबार, खरोरा में 1008 पौवा शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Kharora Liquor Seizur : गुप्त सूचना पर दबिश और खुल गया अवैध कारोबार, खरोरा में 1008 पौवा शराब के साथ तीन गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
27/01/2026
Share
Kharora Liquor Seizur
Kharora Liquor Seizur

सीजी भास्कर, 27 जनवरी। रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट रायपुर और थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई (Kharora Liquor Seizur) की है। पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 1008 पौवा अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 181 लीटर 440 मिलीलीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 11 हजार 360 रुपये बताई जा रही है।

इसके अलावा शराब बिक्री से जुटाई गई 19 हजार 100 रुपये की नकद राशि भी पुलिस ने जब्त की है। इस तरह इस पूरे मामले में कुल जब्ती करीब 1 लाख 30 हजार 460 रुपये की हुई है। अवैध शराब के परिवहन और संग्रहण में इस्तेमाल की जा रही स्कूटर क्रमांक CG 04 HQ 2794 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हालेश्वर कुमार साहू (28 वर्ष), चन्द्रशेखर साहू (21 वर्ष) और अजय धीवर (21 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी खरोरा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 56/26 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 26 जनवरी को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना मिली थी कि ग्राम सारागांव में एक ब्यारा के अंदर भारी मात्रा में अवैध शराब डंप कर ग्राहकों (Kharora Liquor Seizur) को बेची जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद खरोरा पुलिस और साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने संयुक्त रूप से बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर हालेश्वर साहू और चन्द्रशेखर साहू अवैध शराब की बिक्री करते हुए पकड़े गए।

तलाशी के दौरान अलग-अलग प्लास्टिक बोरियों में रखी देशी मदिरा मसाला शोले, मसाला शेरा, गोवा स्पेशल और गोल्डन गोवा स्पेशल अंग्रेजी व्हिस्की के कुल 1008 पौवा बरामद किए गए। शराब रखने और बेचने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पूरी शराब और नकद रकम गवाहों के सामने जब्त कर ली गई।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि अजय धीवर स्कूटर के जरिए शराब सप्लाई (Kharora Liquor Seizur) करता था। इसके बाद पुलिस ने अजय धीवर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से स्कूटर भी जब्त कर ली।

पुलिस अधीक्षक रायपुर श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यह पूरी कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

खेत खार में पुलिस छापा, विधायक प्रतिनिधि का भाई समेत 11 जुआरी गिरफ्तार, 1.5 लाख कैश- दस बाईक और कार जब्त
US Plane Crash: पश्चिमी अलास्का में चार्टर प्लेन क्रैश, 8 लोग लापता
Railway Update : रेलवे ने चार मेमू ट्रेनें की बहाल, ऑटो सिग्नलिंग कार्य से चार ट्रेनें अभी भी रद्द
Entry Restrictions Order : विश्रामगृह में अब बिना अनुमति प्रवेश वर्जित, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
Car Kidnapping Case : कार लौटाने के बहाने BBA छात्र का अपहरण, भिलाई ले जाकर मांगी फिरौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

Uddhav Thackeray Bow Arrow : उद्धव ठाकरे की बड़ी मांग, बोले- फैसला देर से तो धनुष-बाण फ्रीज करें
Uddhav Thackeray Bow Arrow : उद्धव ठाकरे की बड़ी मांग, बोले- फैसला देर से तो धनुष-बाण फ्रीज करें

धनुष-बाण चुनाव चिन्ह (Uddhav Thackeray Bow Arrow) को…

Seed Act News : नकली-घटिया बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, सीड एक्ट लाने को लेकर एक्शन में मोदी सरकार
Seed Act News : नकली-घटिया बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, सीड एक्ट लाने को लेकर एक्शन में मोदी सरकार

नकली और घटिया बीजों के खिलाफ सीड एक्ट…

Drishyam 3 Trailer : 'हर दृश्य एक सवाल, हर राज एक जवाब', रिलीज हुआ 'दृश्यम 3' का धांसू ट्रेलर
Drishyam 3 Trailer : ‘हर दृश्य एक सवाल, हर राज एक जवाब’, रिलीज हुआ ‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3'…

Nepal Flood : फिर बढ़ा आफत का खतरा! नेपाल में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 4 लाख करोड़ का नुकसान
Nepal Flood : फिर बढ़ा आफत का खतरा! नेपाल में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 4 लाख करोड़ का नुकसान

नेपाल में बाढ़ (Nepal Flood) की तबाही अभी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?