CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Janani Suraksha Yojana : 50 हजार महिलाओं को तीन महीने से नहीं मिली सहायता राशि, फंड मंत्रालय में अटका

Janani Suraksha Yojana : 50 हजार महिलाओं को तीन महीने से नहीं मिली सहायता राशि, फंड मंत्रालय में अटका

By Newsdesk Admin
24/09/2025
Share
Janani Suraksha Yojana
Janani Suraksha Yojana

सीजी भास्कर, 24 सितंबर। प्रदेश में चल रही जननी सुरक्षा योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रसव के बाद मिलने वाली सहायता राशि (Janani Suraksha Yojana) पिछले तीन महीनों से करीब 50 हजार महिलाओं तक नहीं पहुंची है। जबकि केंद्र सरकार से इस योजना के लिए 55.85 करोड़ का फंड पहले ही स्वीकृत हो चुका है।

क्या है मामला?

नियमों के अनुसार, प्रसव के सात दिन के भीतर महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना (Janani Suraksha Yojana) के तहत सहायता राशि दी जानी चाहिए। लेकिन तीन महीने से महिलाएं बैंकों और अस्पतालों के चक्कर काट रही हैं। रायपुर जिले में ही 6,200 प्रसव हुए, जिनमें से 2,200 महिलाओं को अब तक भुगतान नहीं मिला।

ग्रामीण महिला को मिलता है: 1,400

शहरी महिला को मिलता है: 1,000

प्रदेश में लक्ष्य: 6.81 लाख महिलाओं को लाभ

अप्रैल-अगस्त तक प्रसव: 1.47 लाख

अब तक भुगतान न मिलने वाली महिलाएं: 50,000+

महिलाओं की पीड़ा

गुढ़ियारी की सीमा साहू ने दिसंबर 2024 में बेटी को जन्म दिया था। उन्हें नर्स ने आश्वासन दिया था कि सात दिन में राशि खाते में आ जाएगी, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। धरसींवा की ममता निषाद का कहना है कि तीन महीने हो गए, बच्चे की दवा और दूध के लिए उधार लेना पड़ रहा है।

मितानिन ने कहा था कि सरकार मदद (Janani Suraksha Yojana) करेगी, लेकिन आज तक एक रुपया नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग के एक ड्राइवर की पत्नी भी रोजाना दफ्तर का चक्कर काट रही है, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

अधिकारियों का बयान

डॉ. मिथिलेश चौधरी, सीएमएचओ रायपुर: “फंड की कमी के कारण भुगतान अटका है। राज्य स्तर पर डिमांड भेज दी गई है। फंड मिलते ही राशि तुरंत जारी कर दी जाएगी।”

श्यामबिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री, छग शासन: “मैं देखता हूं कि देरी क्यों हुई है। जल्द ही राशि जारी करने का निर्देश देता हूं।”

बीकेएस, रिटायर्ड IAS और स्वास्थ्य विशेषज्ञ: “जननी सुरक्षा योजना केवल पैसे बांटने की योजना नहीं है, यह मातृत्व शक्ति को सशक्त बनाने और नवजात को कुपोषण से बचाने का महत्वपूर्ण कदम है। सरकार को तुरंत भुगतान करना चाहिए, वरना योजना अपने असली मकसद से भटक जाएगी।”

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित करना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। लेकिन भुगतान में हो रही देरी से न सिर्फ महिलाओं की आर्थिक मुश्किलें बढ़ी हैं, बल्कि योजना की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Chhattisgarh Weather Update: सरगुजा में ठंड की वापसी, तीन दिन में 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
President Award : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं छत्तीसगढ़ की दो गाइड्स
“शिफ्ट खत्म… और शुरू हुआ खेल”—(Bhilai Gambling Case) में भिलाई स्टील प्लांट के 3 कर्मचारी रेड में पकड़े गए
Chhattisgarh Assembly Winter Session : नवा रायपुर के नए भवन में चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
CG कोल लेव्ही Scam 🛑 अब आरोपी अफसरों के रिश्तेदारों की बारी, Sameer Ranu Saumya के रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए किया तलब 🛑 करीबियों पर भी संदेह की सुई, सबकी होगी पड़ताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?