सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर : सड़क हादसे में तीन दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत (Kharora Road Accident) हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ एक जवान भी शामिल है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh CEO Suspended : ट्रांसफर आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, 3 जनपद सीईओ निलंबित
दो दोस्तों की मौके पर मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार तीनों युवक रायपुर से खरोरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि कमलेश वर्मा और रूपेश निषाद की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दौंदेकला स्थित लक्ष्मीनारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Dongargarh Double Murder : घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी पर भी जानलेवा हमला
छुट्टी पर था पुलिसकर्मी
हादसे में जान गंवाने वाला कमलेश वर्मा सिलतरा थाने में पदस्थ था। कुछ दिन पहले ही उसका तबादला तिल्दा से सिलतरा थाने में हुआ था। जानकारी के मुताबिक, कमलेश ने गुरुवार से छुट्टी ली थी। शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ कार से रायपुर से खरोरा की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा (Kharora Road Accident) हो गया।
तर्रा गांव के रहने वाले
कमलेश वर्मा, रूपेश निषाद और घायल गोपी तीनों तर्रा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक ही गांव के तीन दोस्तों के साथ हुए हादसे में दो की मौत (Kharora Road Accident) से गांव में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के स्वजन और परिचितों में भी दुख है।
हादसे की वजह की जांच
फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, कार कैसे अनियंत्रित हुई और हादसे की वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव स्वजन को सौंपे जाएंगे। वहीं, घायल गोपी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें : Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब



